सटीक समाचार, नई दिल्ली। डायबिटीज मरीजों के लिए अच्छी खबर है। डायबिटीज की नई दवा (New Medicine For Diabetes) सामने आई है। इससे इसके मरीजों को काफी राहत मिलेगी। डेनमार्क की एक दवा कंपनी ने भारत में खास इन्सुलिन लांच किया है। कंपनी का दावा है कि जिन मरीजों को रोज या दो-तीन दिन पर इन्सुलिन लेना पड़ता है उनको अब सप्ताह में इसे बस एक बार लेना पड़ेगा।
अब रोज नहीं सप्ताह में एक बार लेना पड़ेगी इन्सुलिन
डेनमार्क की दवा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने इन्सुलिन आइकोडेक अविकली (Insulin Icodec Awiqli) को भारत में पेश किया है। कंपनी का कहना है कि Awiqli सप्ताह में एक बार दिया जाने वाला बेसल इन्सुलिन है। इसे डायबिटीज के टाइप-1 और टाइप-2 के व्यस्क मरीज ले सकते हैं। इसे प्रतिदन की जगह सप्ताह में एक बार लेना होगा।
इस तरह इन्सुलिन की साल में 365 की जगह सिर्फ 52 डोज लेने की जरूरत रह जाएगी। दरअसल, मरीजों प्रतिदिन इंजेक्शन के डर उनकी इन्सुलिन थेरेपी शुरू करन में बड़ी बाधा है। इस दवा के आने से इसमें सुधार होगा।
दवा की कीमत प्रति यूनिट 3.73 रुपये
इस दवा की कीमत प्रति यूनिट 3.73 रुपये होगी। नोवो नॉर्डिस्क ने यह दवा 700 यूनिट के पैक में पेश किया है। इस पैक की कीमत 2611 रुपये है। कंपनी के अनुसार, यह दवा दैनिक बेसल इन्सुलिन की अपेक्षा 40 प्रतिशत तक सस्ती है।
बता दें कि भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एक अनुमान के अनुसार, देश में 10 करोड़ से अधिक मरीज हैं। करीब नौ करोड़ मरीज टाइप-1 टाइबिटीज की चपेट में हैं। इन मरीजों के इलाज में इन्सुलिन जरूरी होती है। टाइप-2 के 10 प्रतिशत मरीजों के लिए इन्सुलिन की आवश्यकता होती है। इसके अलावा, देश में करीब 13.60 करोड़ लोग प्री-डायबिटीक हैं।-
- कंपनी के अनुसार, यह इन्सुलिन मरीजों में फ्लैक्स टच पेन डिवाइस (Flex Touch Pen Device) से लगाया जाएगा।
- कंपनी का दावा है कि क्लिनिकल प्रोग्राम ONWARDS-1 के आंकड़ों से पता चलता है कि प्रतिदिन दी जानेवाली इन्सुलिन यू100 (U100) की तुलना में Awiqli ने एचबीए1सी (HBA1C) कम करने और ब्लड शूगर (Blood Sugar) को नियंत्रित रखने में बेहतर परिणाम दिए हैं।
- कंपनी ने दावा किया है कि इस दवा की मदद से डायबिटीज टाइप-2 के मरीज बगैर हाइपोग्लाइसीमिया के एचबीए1सी (HBA1C) को सात फीसदी से भी नीचे रखने में कामयाब रहे।
- भारत में अविकली इन्सुलिन (Awiqli Insulin) दो वेरिएंट एक मिलीलीटर यूनिट पैक और तीन मिलीलीटर पैक में उपलब्ध होगा। 1 मिलीलीटर पैक में 700 डोज और 3 मिलीलीटर के पैक में 2100 डोज होंगे। इनकी कीमतें क्रमश: 2611 और 7833 रुपये प्रति पैक होंगी।


Pingback: NEET UG 2026 Result घोषित, गर्ल्स ने मारी बाजी, 11.21 लाख कैंडिडेट सफल, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ऑल इंड
Pingback: RIL Results: रिलायंस इंड्रस्टीज का पहली तिमाही में मुनाफा 22% घटा, लेकिन राजस्व में 24.50% की वृद्धि - Sateek Samachar
Pingback: Wife Murder Husband: पत्नी का ड्राइवर संंग था अफेयर, पहले पति का 20 लाख का बीमा करवाया, फिर सांप से डंसवाकर ले ली
Pingback: Religion: जैनमुनि राजेश 1000 किमी नंगे पैर इंदौर से पदयात्रा कर पानीपत पधारे, चातुर्मास करेंगे - Sateek Samachar
Pingback: Farmers Delhi March: दो मांगे माने जाने के बाद पंजाब-हरियाणा के किसानों का दिल्ली कूच स्थगित, गुरनाम सिंह चढ
Pingback: TIRA Launch Skin Care: टीरा के प्लेटफार्म पर दक्षिण कोरिया का स्किनकेयर ब्रांड Dr. Melaxin, भारत में लांच किया एंटी ए
Pingback: Wife Murder Husband: नई साड़ी नहीं दिलाई तो गुस्साई पत्नी ने पति को मार डाला, पहले पीटा और फिर गला घोंट दिया - Sa
Pingback: MPLADS : दीपेंद्र हुड्डा ने सांसद निधि की राशि पर उठाए सवाल, कहा- महंगाई के हिसाब से वृद्धि हो - Sateek Samachar
Pingback: SIR In Haryana: कल तक कर लें यह काम अन्यथा मतदाता सूची से कट जाएगा नाम, जानें कब जारी होगी प्रारंंभिक वोटर ल
Pingback: Saini Seva Samaj: ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के कई राज्यों के अध्यक्ष नियुक्त, कंवर रविंद्र सैनी को हरियाण
Pingback: Women Empowerment: रिलायंस फाउंडेशन की पहल, महिला उद्यमिता के पराक्रम को सम्मान - Sateek Samachar
Pingback: CJP और सरकार के बातचीत में दो मांगों पर बनी सहमति, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर समय मांगा, कल फिर
Pingback: Ravneet Singh Bittu: केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने दिया इस्तीफा, पीएम की सिफारिश राष्ट्रपति किया स्वीक
Pingback: PM Modi Video: पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात फिर पोस्ट किया वीडियाे, दो घंटे में मिले 35.4 मिलियन व्यूज, जाने
Pingback: Scheme Review Meeting में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा- योजनाओं का आम लोगों को मिले पूरा लाभ, Ground Status जानने के
Pingback: Punjab In Modi Cabinet: मोदी मंत्रिमंडल में पंजाब से कोई मंत्री नहीं, राघव चढ्ढ़ा सहित तीन नाम चर्चा में, बिट्टू
Pingback: Aam Aadmi Clinic In Punjab : पंजाब में 100 और आम आदमी क्लिनिक खुले, कुल संख्या एक हजार के पार, बनाया नया रिकार्ड - Sateek Samach
Pingback: Laxman On Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी पर वीवीएस लक्ष्मण ने कही बड़ी बात, बोले- वर्ल्ड क्रिकेट में तोड़ सकत
Pingback: Panipat Local New Update: एसडी पीजी कॉलेज में विधिक साक्षरता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने नशा व अपराध मुक्त भार
Pingback: Gold Silver Price New Update: सोने और चांदी की उड़ान जारी, इस सप्ताह इतनी बढ़ीं कीमतें - Sateek Samachar
Pingback: Medicine Ban New Update: बच्चों के लिए सर्दी-जुकाम की दवा लेने जा रहें तो सतर्क हो जाएंं, सर्दी-जुकाम की इन दो तरह
Pingback: Airport New Rule: अब International Travel होगा आसान, इमिग्रेशन के झंझट से मिलेगी मुक्ति, 1 सितंबर से यह नया नियम होगा लागू - Sa