सटीक समाचार, मुंबई। RIL Results: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल से जून) के नतीजे (Reliance Industries Q1 Results) घोषित कर दिए गए हैं। कंपनी का राजस्व सालाना आधार पर 24.5% बढ़ गचा और उसका राजस्व 3.11 लाख करोड़ रुपये हो गया। सभी कारोबारों में मज़बूत राजस्व वृद्धि से इसे सपोर्ट मिला। पहली तिमाही (Q1) में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा करीब 22.40 प्रतिशत कम हो गया और यह 20946 करोड़ रुपये रहा।
बता दें कि पिछले साल समान तिमाही (Q1 2025-26) में कंंपनी को 26994 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में रिलायंस का कंसोलिडेटिड राजस्व में 340,257 करोड़ रुपये (35.9 बिलियन डालर रहा) रहा। वर्ष 2025-26 में कंपनी का राजस्व 2.48 लाख करोड़ रुपये था। दूसरी ओर, तिमाही के आधार पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के राजस्व में 4 प्रतिशत की कमी हुई है।
रिलायंस के तिमाही नतीजे के मुख्य बिंदू-
- वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1 FY2026-27) में रिलायंस का कंसोलिडेटिड EBITDA सालाना आधार पर 10.1% बढ़कर ₹54,067 करोड़ ($5.7 बिलियन) रहा। इसमें O2C और जियो का मजबूत योगदान रहा। ऑयल और गैस क्षेत्र में मामूली गिरावट दर्ज की गई।
- इस दाौरान रिलायंस का कंसोलिडेटिड कर पश्चात लाभ और एसोसिएट्स व JVs के प्रॉफिट/(लॉस) में हिस्सेदारी सालाना आधार पर 6.1% बढ़कर ₹23,196 करोड़ ($2.5 बिलियन) रही।
- वर्ष 2026-27 में 30 जून 2026 को समाप्त तिमाही के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर ₹38,682 करोड़ ($4.1 बिलियन) रहा। O2C और न्यू एनर्जी बिज़नेस में ग्रोथ प्रोजेक्ट्स को पूरा करने की दिशा में कंपनी ने लगातार महत्वपूर्ण प्रगति की। कंपनी कंज़्यूमर बिज़नेस के इंफ्रास्ट्रक्चर और पहुंच को मज़बूत करने और उसका विस्तार करने में भी निवेश कर रही है।
- वर्ष 2026-27 में 30 जून 2026 तक रिलायंस का कंसोलिडेटिड नेट डेट (कुल कर्ज़) थोड़ा घटकर ₹122,914 करोड़ रहा! यह 31 मार्च 2026 को ₹124,717 करोड़ था।
जियो प्लेटफार्म
- पहली तिमाही में जियो प्लेटफ़ॉर्म्स ने तिमाही का रिकॉर्ड EBITDA दर्ज किया। यह सालाना आधार पर 15.1% बढ़कर ₹20,865 करोड़ रहा। EBITDA मार्जिन रिकॉर्ड 53.3% रही।
- जियो का तिमाही नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 9.2% बढ़कर ₹7,764 करोड़ रहा।
- तिमाही के दौरान जियो का नेट सब्सक्राइबर एडिशन 89 लाख रहा। जून ’26 तक जियो के ग्राहकों की संख्या 53 करोड़ 33 लाख तक पहुंच गई।
- पहली तिमाही में जियो ट्रू (JioTrue5G) ने 5G सब्सक्राइबर बेस में अपनी लीडरशिप को और बढ़ाया। उसने जून 2026 तक 28 करोड़ 50 लाख का स्तर हासिल किया। इसमें पिछले 12 महीनों में 7 करोड़ 30 लाख की बढ़ोतरी है। कस्टमर एंगेजमेंट भी मज़बूत बना हुआ है, जिसमें 5G डेटा ट्रैफिक अब 4G डेटा ट्रैफिक का 1.5 गुना हो चुका है।
- जून 2026 तक कुल फ़िक्स्ड ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स 2 करोड़ 86 लाख रहे। इसमें पिछले 12 महीने में ही 86 लाख एडिशन हुए हैं। इससे जियो का मार्केट शेयर 43% से अधिक हो गया। 1 करोड़ 40 लाख से अधिक सब्सक्राइबर बेस वाले जियो एयरफाइबर ने पिछले 12 महीनों में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड एडिशन में 75% से अधिक का योगदान दिया।
- वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में WIPO की ओर से जारी ताज़ा PCT (पेटेंट) रैंकिंग में जियो प्लेटफॉर्म्स ग्लोबल टॉप 20 में पहुंच गया। वर्ष 2025 में इसने 320 पायदान की छलांग लगाई है, जिससे यह दुनिया भर में सबसे तेज़ी से आगे बढ़ने वाले इनोवेटर्स में से एक बन गया है और ग्लोबल टेक्नोलॉजी लीडर्स के ख़ास ग्रुप में शामिल हो गया है।
- जियो ने इंडस्ट्री में सबसे ज़्यादा कस्टमर एंगेजमेंट बनाए रखा, जिसमें प्रति व्यक्ति डेटा खपत 43.7 GB/महीना रही और इस तिमाही के दौरान कुल डेटा ट्रैफ़िक में साल-दर-साल 26.9% की बढ़ोतरी के साथ यह 69.4 बिलियन GB तक पहुंच गया।
रिलायंस रिटेल का प्रदर्शन
- वर्ष 2026-27 में पहली तिमाही (Q1 FY2026-27) में रिलायंस रिटेल ने दमदार प्रदर्शन किया। उसका राजस्व 90,408 करोड़ रुपये रहा। यह सालाना आधार पर 7.4% अधिक है। कुल राजस्व सालाना आधार पर 11.6% बढ़ा (कंज़्यूमर ब्रांड्स बिज़नेस के डीमर्जर के बाद एडजस्ट करने पर)। ग्रोसरी, फैशन एंड लाइफस्टाइल और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंज़म्प्शन बास्केट्स में डबल डिजिट अंडरलाइंग ग्रोथ रही।
- पहली तिमाही में रिलायंस रिटेल का EBITDA ₹6,309 करोड़ रहा, जो साल-दर-साल 1.1% कम है। EBITDA मार्जिन 7.9% रहा। रेवेन्यू में डिजिटल कॉमर्स का योगदान बढ़ रहा है और इससे जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश के कारण फ़िक्स्ड कॉस्ट भी बढ़ रही है।
- रिलायंस रिटेल का स्टोर नेटवर्क सालाना आधार पर 2.9% बढ़कर 20,169 स्टोर्स तक पहुंच गया।
- ट्रांज़ैक्शन की संख्या 56 करोड़ 80 लाख रही, जिसमें साल-दर-साल 46.0% की ज़बरदस्त बढ़ोतरी हुई। रजिस्टर्ड कस्टमर बेस बढ़कर 39 करोड़ 60 लाख हो गया, जो साल-दर-साल 10.6% ज़्यादा है। इससे रिलायंस रिटेल देश के सबसे पसंदीदा रिटेलर्स में से एक बन गया है।
ग्रोसरी डिजिटल कामर्स
- ग्रोसरी डिजिटल कॉमर्स तेज़ी से बढ़ा, जिसमें औसत दैनिक ऑर्डर साल-दर-साल 116% ज़्यादा रहे।
O2C सेगमेंट
- रिलायंस के O2C सेगमेंट का रेवेन्यू तिमाही के लिए रिकॉर्ड स्तर पर रहा और यह साल-दर-साल 30.4% बढ़कर ₹201,806 करोड़ ($21.3 बिलियन) हो गया। यह मुख्य रूप से कच्चे तेल की कीमतों में साल-दर-साल 54.1% की भारी बढ़ोतरी के कारण हुआ, जिसकी भरपाई कुछ हद तक बिक्री के लिए कम उत्पादन से हुई।
- ट्रांसपोर्टेशन फ़्युअल क्रैक में अच्छी बढ़ोतरी और डाउनस्ट्रीम मार्जिन में बढ़त के कारण, रिलायंस के O2C सेगमेंट का EBITDA इस तिमाही में सालाना आधार पर 17.2% बढ़कर ₹17,010 करोड़ (1.8 बिलियन डालर) हो गया। डीज़ल, MS और ATF पर SAED को फिर से लागू करने से घरेलू कारोबार की मार्जिन पर बुरा असर पड़ा है।
- रिलायंस बीपी मोबिलिटी लिमिटेड (RBML) ने अपने देशव्यापी नेटवर्क का विस्तार करके इसे 2,221 आउटलेट तक पहुँचाया (Q1 FY26 में ये 1,991 था)। RBML के मोटर स्पिरिट (MS) वॉल्यूम में सालाना आधार पर 16.8% की बढ़ोतरी हुई, जबकि हाई-स्पीड डीज़ल (HSD) वॉल्यूम में सालाना आधार पर 1.9% की मामूली गिरावट देखी गई। RBML ने राष्ट्रीय हित को प्राथमिकता देते हुए सभी ग्राहकों को निर्बाध सेवा सुनिश्चित की।
- इस तिमाही में ऑयल एंड गैस सेगमेंट का रेवेन्यू सालाना आधार पर 3.2% बढ़कर ₹6,298 करोड़ ($665 मिलियन) हो गया। इसकी मुख्य वजहें थीं – KG D6 से कंडेनसेट की बेहतर क़ीमत मिलना, CBM से गैस की बेहतर क़ीमत और प्रोडक्शन, साथ ही एक्सचेंज रेट में अनुकूल बदलाव।
- ऑयल एंड गैस सेगमेंट का तिमाही EBITDA Y-o-Y आधार पर 0.5% की मामूली गिरावट के साथ ₹4,973 करोड़ रहा।
- औसत KGD6 उत्पादन 24.8 MMSCMD गैस और ~16,721 bbl / day ऑयल / कंडेनसेट रहा।
जियाे हाटस्टार
- पहली तिमाही में जियो स्टार (JIO HotStar) ने ऑपरेशन्स से ₹10,946 करोड़ का मजबूत राजस्व और ₹1,049 करोड़ का EBITDA (अन्य आय सहित) दर्ज किया।
- जियोहॉटस्टार ने तिमाही के दौरान 53 करोड़ के अपने अब तक के सबसे अधिक औसत मंथली एक्टिव यूजर्स (MAUs) दर्ज किए, जो Y-o-Y आधार पर 15% अधिक हैं। स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट में व्यूअरशिप की मज़बूत बढ़त से इसे सपोर्ट मिला।
- IPL 2026 अब तक का सबसे बड़ा T20 इवेंट बना, जिसकी डिजिटल और लीनियर TV पर संयुक्त पहुंच 1.2 बिलियन दर्शकों तक रही। जियोस्टार नेटवर्क TV एंटरटेनमेंट में 34% व्यूअरशिप हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे बना रहा।
