CJP Protest : काॅकरोच जनता पार्टी और सरकार के बातचीत में दो मांगों पर बनी सहमति, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे पर समय मांगा, कल फिर होगी बैठक

CJP Protest : काॅकरोच जनता पार्टी और सरकार के बातचीत में दो मांगों पर बनी सहमति, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे पर समय मांगा, कल फिर होगी बैठक
आपके शेयर से बदलेगा नज़रिया!

सटीक समाचार, नई दिल्‍ली। युवाओं के आंदोलन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधियों और केंद्र सरकार के बीच शुक्रवार को बातचीत हुई। इसमें केंद्र सरकार की ओर से दो मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह शामिल हुए। कॉकरोच जनता पार्टी की ओर उसके प्रवक्‍ता आशुतोष रांका और सौरभ दास शामिल हुए। बताया जाता है कि सरकार ने दो मांगें मानने के संकेत दिए हैंं। शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे की मांग पर सरकार ने कल तक का समय मांगा है। कल दोपहर बाद फिर बैठक होगी।

बैठक के बाद सीजेपी के प्रवक्‍ता ने कहा- उम्‍मीद है प्रधान को जल्‍द हटाएगी सरकार

सरकार से वार्ता समाप्‍त होने के बाद कॉकरोज जनता पार्टी के प्रवक्‍ता आशुतोष रांका ने कहा, सरकार ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे की हमारी मांग पर कल दोपहर बाद तक का समय मांगा है। हम उम्‍मीद करते हैं कि सरकार उन्‍हें जल्‍द हटा देगी।

रांका ने कहा कि बातचीत में सरकार ने सैद्धांतिक रूप से हमारी दो मांगों को स्‍वीकार करने की बात कही। ये मांगें हैं- 1. नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak ) के कारण आत्‍महत्‍या करने वाले युवाओं के परिवारों को मुआवजा दिया जाए। 2. आंदोलन के दौरान युवाओं पर दर्ज एफआईआर और केस रद किए जाएं। दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने इन दो मांगों पर काफी सकारात्‍मक रुख दिखाया।

आशुताेष ने कहा कि नीट पेपर लीक के कारण आत्‍महत्‍या करने वाले युवाओं के परिवार को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा और आंदोलनकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर व केस समाप्‍त करने पर सैद्धांतिक रूप से सहमति बन गई। हमारी मांग में आंदोलकारियों और विरोध प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ अब तक दर्ज एआईआर और केस रद करने अलावा यह भी शामिल है कि आगे भी विरोध प्रदर्शन करने वालों के विरुद्ध केस दर्ज नहीं होंगे।

रांका ने कहा, हमने केंद्रीय मंत्रियों को मौखिक ओर लिखित दोनों में स्‍पष्‍ट कर दिया कि शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) के त्‍यागपत्र से कम स्‍वीकार नहीं है। इस पर मंत्रियों ने कहा कि इस मांग के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवगत करा देंगे।

कॉकरोच जनता पार्टी ने पोस्‍ट जारी कर कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे से कम मंजूर नहीं

इसके साथ ही कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से सोशल मीडिया (X) पर पाेस्‍ट डाल कर कहा गया है कि ‘हमें धर्मेंद्र प्रधान के त्‍यागपत्र से कम मंजूर नहीं है। पोस्‍ट में सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधियों के बीच हुई बातचीत के एक अंश का वीडियो भी अपलाेड किया गया है।

समाचार एजेंसियों के अनुसार, सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत करीब दो घंटे तक चली। बैठक कॉस्‍ट‍िटूशन क्‍लब के वीपी हाऊस में हुई।

जेपी नड्डा बोले- कल दोपहर फिर बैठक होगी

केंंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने मीडिया से बातचीत मेंं कहा कि बैठक करीब दो घंटे चली आर सद्भाव पूर्ण माहौल में वार्ता हुई। उन्‍होंने (कॉकरोच जनता पार्टी) मुख्‍य तीन मांंगें रखीं और परीक्षाओं में सुधार के लिए पांच सुझाव दिए। हमने उनसे कहा कि कल दोपहर बाद हम फिर मिलेंगे और उनको बताएंंगे कि इन मांगों पर सरकार का क्‍या निर्णय है। बता दें कि जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह आंदोलन समाप्‍त कराने के लिए इससे पहले भी कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात करीब 12 बजे साेशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट जारी कर आंदोलन कर रहे युवाओं को संदेश दिया था। उन्‍होंने पेपर लीक को बेहद गंभीर करार दिया था और इसे रोकने के लिए कड़े कदम उठाने का भरोसा दिलाया था।

यह समाचार भी पढ़िये : New Medicine For Diabetes: डायबिटीज मरीजों के लिए अच्‍छी खबर, नई दवा से इलाज होगा आसान

1 Comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *