PM Modi Video: पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात फिर पोस्‍ट किया वीडियाे, दो घंटे में मिले 35.4 मिलियन व्‍यूज, जानें युवाओं से क्‍यों कहा थैंक्‍यू फ्रेंड्स

यह फोटो पीएम नरेंद्र मोदी के इंस्‍ट्राग्राम पेज से लिया गया है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार रात सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्‍ट किया। (सौजन्‍य- पीएम नरेंद्र मोदी का इंस्‍ट्राग्राम पेज )
आपके शेयर से बदलेगा नज़रिया!

सटीक समाचार, नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक फिर सोशल मीडिया पर वीडियो (PM Modi Video) पोस्‍ट कर युवाओं को संदेश दिया। उन्‍होंने शुक्रवार देर रात पोस्‍ट वीडियो में कहा, थैंक्‍यू फ्रेंड्स। उन्‍होंने गुरुवार रात पोस्‍ट किए गए वी‍डियो पर मिले भारी रिस्‍पांस के लिए शुक्रिया जताया। उनके पोस्‍ट पर करीब दो घंटे में 35.4 मिलियन व्‍यूज मिले।

कहा- आपके रिस्‍पांंस के लिए शुक्रिया

पीएम मोदी ने कहा, ‘थैंक्‍यू फ्रेंड्स, कल रात आपसे मिलने का मौका मिला। मैंने जो वीडियो पोस्‍ट किया था, उस पर जिस तरह से आपने रिस्‍पांड किया और जो पा‍ॅजिटिव सुझाव दिए, उसके लिए थैंक्‍स एवरीबडी। आपका यह प्‍यार बना रहेगा और हमारा नाता और अधिक सक्रियता से जुड़ता रहेगा। थैंक्‍यू , थैंक्‍यू दोस्‍तोंं।’

पिछले वीडियो पर करीब 23 घंटे में मिले 315 मिलियन व्यूज

यह वीडियाे को पोस्‍ट करने के दो घंटे के अंदर इस पर 35.4 मिलियन यानि 3.54 करोड़ व्‍यूज आ चुके थे। इससे पहले पीएम मोदी द्वारा पोस्‍ट किए गए वीडियो पर करीब 23 घंटे में 315 मिलियन यानि 31.50 करोड़ व्‍यूज आ चुके थे। बता दें कि नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) पर दिल्‍ली के जंतर मंतर सहित देश में कई स्‍थानों पर युवा आंदाेलन कर रहे हैं।

गुरुवार रात वीडियो पोस्‍ट कर युवाओं को दिया था संदेश

युवाओं के विरोध को देखते हुए प्रधानमंत्री ने कमान संभालते हुए गुरुवार रात वीडियो पोस्‍ट कर अपना संदेश दिया था। उन्‍होंने युवाओं को पेपर लीक को लेकर सख्‍त और पुख्‍ता कदम उठाने की बात कही थी। इस वीडियो पोस्‍ट में पीएम मोदी ने कहा, ‘ फ्रैंड्स, मैं जानता हूं कि पेपर लीक कोइ्र मामलू विषय नहीं है। यह लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए बहुत ही पीड़ादायक है। इसलिए, पेपर लीक घटना से पिछले ढ़ाई महीनों में अनेक कदम उठाए गए, गुनहगारों को पकड़े गए और वे जेल में पड़े हैं।’

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : Cancer Treatment Patent: ब्‍लड टेस्‍ट से कैंसर की शुरुआत में ही होगी पहचान, रिलायंस की कंपनी ने पेटेंट कराई तकनीक

उन्‍होंने कहा, ‘हमारा सबसे महत्‍वपूर्ण जिम्‍मा था कि विद्यार्थियों का एक वर्ष बर्बाद न हो। तत्‍काल परीक्षाएं लेना जरूरी थी। सरकार ने पूरी शक्ति का उपयोग कर कम से कम समय में 22 लाख या जितने विद्यार्थी थे उनका एक्‍जाम हो जाए। अभी पांच- छह दिन पहले 19 तारीख को उनका रिजल्‍ट भी आ गया। देशभर में जो विद्यार्थी उत्‍तीर्ण हो गए विद्यार्थियों की खुशियों की खबरें भी आ रही हैं। लेकिन, हम इतने से संतोष में मानेम वाले नहीं है। इसलिए मेंने आज फास्‍ट ट्रैक कोर्ट के लिए निर्देश दिया था।

पीएम मोदी ने कहा, ‘विभागों ने आज लगातार मेहनत करके देर रात मुझे मसौदा भी दे दिया। इसे कल कैबिनेट में विचार के लिए रखा जाएगा। कैबिनेअ के सुझाव के बाद अंतिम रूप दे दिया जाएगा। सोमवार से संसद के सत्र का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। हम संसद में रखकर इसे जल्‍द से जल्‍द पारित कराने का प्रयास करेंगे।’

शुक्रवार को दो केंंद्रीय मंत्रियों की सीजेपी प्रतिनिधियों से हुई बातचीत

इसके बाद शुक्रवार को दो केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्‍ता आशुतोष रांका और सौरभ दास के साथ बैठक की थी। इस बैठक में कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से तीन मांगें रखी गईंं। दो मांगों – नीट पेपर लीक के कारण आत्‍महत्‍या करने वाले युवाओं के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए और आंदोलन व विरोध प्रदर्शन को लेकर युवाओं पर दर्ज एफआईआर व केस रद किए जाएं। आगे भी इसको लेकर केस या एफआईआर दर्ज नहीं किया जाए।

दो मांगों पर बनी सहमति

सीजेपी के प्रवक्‍ता के अनुसार सरकार इन दोनों मांगों पर सैद्धांतिक रूप से सहमत हो गई। तीसरी मांग केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे की मांग के बारे में नड्डा और जीतेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री को इस मांग के बारे में अवगत करा देंगे। दोनों केंद्रीय मंत्रियों की कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधियों से आज (शनिवार को) दांपहर बाद फिर बैठक हो सकती है। इससे पहले भी जीतेंद्र सिंह और जेपी नड्डा अलग-अलग कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर चुके थे।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: New Medicine For Diabetes: डायबिटीज मरीजों के लिए अच्‍छी खबर, नई दवा से इलाज होगा आसान

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *