NEET UG 2026 Result घोषित, गर्ल्‍स ने मारी बाजी, 11.21 लाख कैंडिडेट सफल, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ऑल इंडिया टॉपर

NEET UG 2026 Result घोषित, गर्ल्‍स ने मारी बाजी, 11.21 लाख कैंडिडेट सफल, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ऑल इंडिया टॉपर
Last Updated: 17 Jul, 2026 at 01:02 AM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, नई दिल्‍ली। नीट का रिजल्‍ट (NEET UG 2026 Result) बृहस्‍पतिवार रात घोषित कर दिया गया। इसमें 11 लाख 21 हजार कैंडिडेट सफल रहे हैं। लड़कियाें ने लड़कों को पीछे छोड़ते हुए बाजी मारी है। सफल उम्‍मीदवारों में 58 प्रतिशत से अधिक लड़कियां हैंं। और 42 प्रतिशत लड़के हैं। री-नीट यूजी 2026 (Re-NEET UG 2026) का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट neet.nat.nic.in पर अपलोड कर दी गई है। नीट का री टेस्‍ट 20 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने दिया था।

फाइनल आंसर की में एक प्रश्‍न को हटा दिया गया

बता दें कि पिछले दिनों NEET 2026 का पेपर लीक हाेने के बाद यह परीक्षा दोबारा हुई थी। घोषित फाइनल आंसर की (Final Answer Key) के अनुसार, मूल्‍यांकन में एक प्रश्‍न को हटा दिया गया। री-नीट यूजी 2026 परीक्षा 21 जून को हुई थी। पेपर लीक के कारण 3 मई को हुई NEET UG 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। सफल उम्‍मीदवार मेडिकल, डेंटल, आयूष (AYUSH) और अन्‍य मेडिकल कोर्सों में अपने रिजल्‍ट के स्‍कोर के अनुसार एडमिशन ले सकेंगे।

ये रहे टॉपर

हरियाणा के पांशुल बंसल और पंजाब के आर्यन गुप्‍ता ऑल इंडिया टॉप रहे। दोनों ने कुल 720 अंकों में से 715 अंक हासिल किए। इस परीक्षा में 19 विद्यार्थियों ने 700 अंकों से अधिक और 138 कैडिडेट ने 690 से अधिक नंबर प्राप्‍त किए। इस बार रिजल्‍ट की खास बात यह रही कि टॉप स्‍कोरर उम्‍मीदवारों में करीब 93 प्रतिशत ने पहली बार NEET ने दी थी। 99 प्रतिशत टॉप स्‍कोर उम्‍मीदवार 17 से 19 वर्ष के आयुवर्ग के हैं।

उम्‍मीदवार ऐसे करें अपना स्‍कोर चे

इस परीक्षा में शामिल हुए उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nat.nic.in पर रिजल्‍ट में अपना स्‍कोर चेक कर सकते हैं। परिणाम देखने के लिए वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। वे अपने अप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉग इन कर सकते हैं। बता दें कि यह परीक्षा के लिए देशभर में 551 और विदेश में 14 शहरों में कुल 5440 केंद्र बनाए गए थे।

देश में कुल 1.08 लाख एमबीबीएस की सीटें

  • देशभर में एमबीबीएस (MBBS) की 1.08 लाख सीटें हैं। इनमें सरकारी मेडिकल कालेजों में 56 हजार सीटें और प्राइवेट मेडिकल कालजों में 52 हजार एमबीबीएस की सीटें हैं।
  • इस परीक्षा में सामान्‍य वर्ग (जनरल कैटेगरी) के लगभग 2.91 लाख विद्यार्थी सफल हुए हैं।
  • ओबीसी-एनसीएल (OBC-NCL) कैटेगरी के 5.12 लाख उम्‍मीदवार पास हुए।
  • एससी (SC) कैटेगरी के 1.59 लाख उम्‍मीदवार सफल रहे। एसटी वर्ग के करीब 63716 उम्‍मीदवार कामयाब रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *