Wife Murder Husband: पत्‍नी का ड्राइवर संंग था अफेयर, रची खौफनाक साजिश, पहले करवाया पति का 20 लाख का बीमा, फिर सांप से डंसवा कर ले ली जान

Wife Murder Husband: पत्‍नी का ड्राइवर संंग था अफेयर, रची खौफनाक साजिश, पहले करवाया पति का 20 लाख का बीमा, फिर सांप से डंसवा कर ले ली जान
Last Updated: 18 Jul, 2026 at 11:05 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, मेरठ। Wife Murder Husband: पत्‍नी और मंगेतर द्वारा हत्‍या की कई घटनाएं देशभर में चर्चाओं में है। इसी बीच मेरठ में पत्‍नी ने पति की हत्‍या की रोंगटे खड़े कर देने वाली साजिश रचने का मामला सामने आया है। महिला का पति के ड्राइवर के साथ अवैध संबंध था और इस कारण उसने पति को रास्‍ते से हटाने की ठान ली। महिला ने पहले पति का 20 लाख रुपये का बीमा करवाया और फिर प्रेमी के साथ मिलकर सांप से डंसवाकर पति की जान ले ली। उसने खाने में नींद की दवा मिलाकर उसे बेसुध कर दिया और दो संपरे से खरीदे गए जहरीले करैत सांप को पति पर छोड़ दिया। सांप के काटने से पति की मौत हो गई। पति स्‍कूल संचालक था।

पति को सांप से डंसवाकर दूसरे कमरे में जाकर सो गई

मामला हस्तिनापुर थाना क्षेत्र का है। महिला का नाम दामिनी बताया गया है। महिला 30 साल की है। उसने पति 32 वर्षीय अतुल कुमार की हत्‍या करने के बाद दूसरे कमरे में अपने बच्‍चे के साथ जाकर सो गई। सुबह उसने शोर मचाया कि पति को सांप ने डंस लिया है। अतुल के पैर पर सांप के डंसने के निशान भी थे। दामिनी ने कहा कि गर्मी अधिक होने के कारण वह बेटे के साथ दूसरे कमरे में सोने चली गई थी। कमरे में सांप मिल गया और लोगों ने उसे बोतल में बंद कर लिया। अतुल के परिवार वालों को शक हुआ और उन्‍होंने पुलिस काे फोन कर दिया। दामिनी और अतुल ने लव मैरिज की थी। वे परिवार से अलग किराये के मकान में रह रहे थे।

ड्राइवर प्रेमी से पूछताछ में हुआ पूरी साजिश का खुलासा

पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। पुलिस ने महिला के फोन की कॉल डिटेल की जांच की तो पता चला कि उसकी ड्राइवर तुषार पायला के साथ उस दिन लगातार बातचीत हुई है। इसके बाद तुषार से पूछताछ की गई तो वह टूट गया और पूरी साजिश का खुलासा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दामिनी, उसके प्रेमी तुषार और सांप लाने वाले दो संपेरों को गिरफ्तार कर लिया। लोगों को पूरे मामले के बारे में पता चला तो सनसनी फैल गई।

पति की मौत के बाद बीमे की 20 लाख की रकम से शुरू करते नई जिंदगी

तुषार ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसका दामिनी के साथ अफेयर चल रहा था और अतुल इसमें बाधा बना हुआ था। दामिनी ने अतुल का 20 लाख रुपये का बीमा करवाया था। अतुल को रास्‍ते से हटाने के बाद दामिनी और तुषार बीमे की रकम से नई जिंदगी शुरू करना चाहते थे। तुषार भी शादीशुदा है और अतुल को रास्‍ते से हटाने के बाद वह अपनी पत्‍नी को तलाक देकर दामिनी से शादी करता।

दो संपरों से पांच लाख में सौदा किया था

दामिनी ने तुषार के दो संपेरे दाेस्‍तों सोनू और उदय से पांच लाख रुपये में सौदा किया कि वे जहरीले सांंप से अतुल का डंसवाएंगे। दामिनी ने रात में नींंद की गोलियों को पीसकर अतुल कुमार के खाने में मिला दिया। अतुल के बेसुध हो जाने के बाद उसने प्रेमी तुषार को फाेन कर बुला लिया। तुषार दोनों संपेरे के साथ वहां पहुंचा।

संपेरे एक बोतल में एक जहरीला करैत सांप लेकर आए थे। उन्‍होंने सांप को बेसुध अतुल के शरीर पर सांप को डाल दिया। सांप ने अतुल को काट लिया और थोड़ी देर में उसकी मौत हो गई। इसके बाद कमरा बंद कर तुषार और दोनों संपेरे वहां से चले गए। दामिनी अपने बेटे के पास दूसरे कमरे में जाकर सो गई। उन्‍होंने सांप को अतुल के कमरे में ही छोड़ दिया।

यह खबर भी पढ़ें : RIL Q1 Results: मुकेश अंबानी बोले- रिलायंस का सभी कारोबारों में मजबूत प्रदर्शन, हमने फिर दिखाई ताकत

सात साल पहले की थी लव मैरिज

दामिनी और अतुल ने करीब सात साल पहले लव मैरिज की थी। इसके बाद वे परिवार से अलग रह रहे थे। दामिनी काफी पढ़ी लिखी है। उसने डबल एमए और बीएड किया हुआ है। अतुल ने परिवार के खिलाफ जाकर दामिनी से शादी की थी। दोनों का एक छह साल का बेटा है। अतुल पहले एक कंप्‍यूटर कंपनी में नौकरी करता था, लेकिन चार साल पहले जॉब छोड़दी थी और वह पत्‍नी के साथ मिलकर प्‍ले स्‍कूल खोला था। इस स्‍कूल में नर्सरी से पांचवी कक्षा तक के बच्‍चे पढ़ते हैं।

पहले भी कई बार की थी पति की हत्‍या की कोशिश

पुलिस के अनुसार, दो वर्ष पहले अतुल ने स्‍कूल में 10 हजार रुपये मासिक वेतन पर तुषार को ड्राइवर रखा था। बाद में ड्राइवर और अतुल की पत्‍नी के बीच प्रेम संबंध बन गए। पुलिस जांच में पता चला कि दामिनी ने अतुल की हत्‍या की एक साल से कोशिश कर रही थी। उसने कई बार कोशिशें कीं, लेकिन अतुल बच गया।

कुछ दिन पहले एक कार ने अतुल को टक्‍कर मारी थी, लेकिन दामिनी ने इस मामले में पुलिस में केस दर्ज कराने से मना कर दिया। पुलिस के अनुसार, दामिनी काफी समय से अतुल के खाने में नींद की गोलियां मिला रही थी और इस वजह से कई बार उसकी तबीयत थी खराब हुई थी। उसे अस्‍पताल में भी भर्ती होना पड़ा था। अतुल ने अपनी मां से इसको लेकर शक जताया था।

8 Comments

  1. बहुत अच्छा लिखे हैं समाज की सच्चाई भी सामने लाए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *