Medicine Ban New Update: बच्‍चों के लिए सर्दी-जुकाम की दवा लेने जा रहें तो सतर्क हो जाएंं, सर्दी-जुकाम की इन दो तरह की Medicine को हुई बैन

सरकार ने दो तरह के कॉम्बिनेशन वाली सर्दी-जुकाम की दवाओं को चार साल से छोटे बच्‍चों को देने पर बैन लगा दिया है। (फाइल फोटाे सोशल मीडिया)
सरकार ने दो तरह के कॉम्बिनेशन वाली सर्दी-जुकाम की दवाओं को चार साल से छोटे बच्‍चों को देने पर बैन लगा दिया है। (फाइल फोटाे सोशल मीडिया)
Last Updated: 23 Aug, 2026 at 11:25 AM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, नई दिल्‍ली। Medicine Ban New Update: यदि आपका बच्‍चा चार साल से कम आयु का है और उसे खांसी -जुकाम हो गया है तो उसके लिए दवा लेते से समय सावधानी बरतें। केंद्र सरकार ने बच्‍चों को जुकाम और खांसी में दी जानेवाली दो तरह की दवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार ने क्‍लोरफेनिरामाइन मैलेट और फिनाइलेफ्राइन हाड्रोक्‍लाेराइड काॅम्बिनेशन वाली खांसी- जुकाम की दवाएं चार साल से कम आयु के बच्‍चों को देने पर बैन लगा दिया है। ये दवाएं छोटे बच्‍चों के लिए नुकसानदेह हैं।

सरकार ने दो कॉम्बिनेशन वाली दवाओं को छोटे बच्‍चों के लिए प्र‍तिबंधित किया

सरकार ने कहा है कि क्‍लोरफेनिरामाइन मैलेट और फिनाइलेफ्राइन हाइड्रोक्‍लोराइड कॉम्बिनेशन वाली सभी दवाओं को चार वर्ष से कम आयु के बच्‍चों का नहीं दिया जा सकता है। इन बच्‍चों के लिए ये दवाएं नुकसानदेह हैं। इसके साथ ही दवा कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि इन दवाओं के पैकेट के ऊपर, अंदर की जानकारी और प्रचार सामग्री में इसको लेकर स्‍पष्‍ट व साफ-साफ शब्‍दों में चेतावनी दी जाए। इससे छोटे बच्‍चों को इन दवाओं से होनेवाले दुष्‍प्रभाव से बचाया जा सकेगा।

कंपनियों को दवाओं पर लिखना स्‍पष्‍ट संदेश

सरकार ने दवा कंपनियों से कहा है कि इन तरह की दवाओं पर स्‍पष्‍ट तौर पर लिखना होगा कि यह चार साल से छोटी आयु के बच्‍चों के लिए इस्‍तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। केंद्र सरकार ने यह फैसला ड्रग्‍स टेक्‍न‍िकल एडवाइजरी बोर्ड (DTAB) और विशेषज्ञ कमेटी की सिफारिशों के आधार पर लिया है।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : H1N1 Case New Update: जरा सावधान रहें, दिल्‍ली व मुंबई सहित देश में बढ़ रहे इन्‍फ्लूएंजा के मामले, जेपी नड्डा ने अफसरों के साथ की बैठक

चिकित्‍सा विशेषज्ञों का कहना है कि इन काॅम्बिनेशन की दवाएं छोटे बच्‍चों के हेल्‍थ के लिए जोखिम पैदा करती हैं। इसकी अपेक्षा बच्‍चों के लिए सुरक्षित अन्‍य दवा विकल्‍प मौजूद हैं। ऐसे में ये दवाएं चार साल से छोटे बच्‍चों को देना उचित नहीं है।

बता दें कि फिनाइलेफ्राइन हाइड्रोक्‍लोराइड और क्‍लोरफेनिरामाइन मैलेट काॅम्बिनेशन की दवाएं सामान्‍यत: सर्दी-जुकाम और नाक बंद में दी जानेवाली दवाओं के इस्‍तेमाल किया जाता है। छोटे बच्‍चों के लिए इस्‍तेमाल करने पर उनके गंभीर साइड इफेक्‍ट पाए गए हैं।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *