Airport New Rule: अब International Travel होगा आसान, इमिग्रेशन की लंबी कतार से मुक्ति, 1 सितंबर से लागू होगा नया नियम

भारत में इमिग्रेशन को लेकर नया रूल लागू होगा। अब ई बोर्डिंग पास मिलेंगे। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
भारत में इमिग्रेशन को लेकर नया रूल लागू होगा। अब ई बोर्डिंग पास मिलेंगे। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Last Updated: 23 Aug, 2026 at 01:35 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, नई दिल्‍ली। Airport New Rule For For International Travel: अब विदेश जाने के लिए भारत में एयरपोर्ट पर आव्रजन की लंबी प्र‍क्रिया से नहीं गुजरना होगा। बोर्डिंग पास पर न तो ठप्‍पा लगवाने जरूरत रहेगी और न ही लंबी कतार में लगनी पड़ेगी। सरकार ने एयरपोर्टों पर आव्रजन की प्रक्रिया को काफी सरल कर दिया है। अब आप ई-बोर्डिंग पास (E Boarding Pass) से इमिग्रेशन क्लिरेंस (Immigration Clearance) ले सकेंगे।

ई बोर्डिंग पास से बिना ठप्‍पा लगवाने इमिग्रेशन काउंटर कर सकेंगे पार

नई व्‍यवस्‍था पहली सितंबर से देश के सभी अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डों पर लागू हाेगा। अभी अंतरराष्‍ट्रीय यात्रा करने वाले पैसेंजर को फिजिकल बोर्डिग पास लेना होता है और फिर इमिग्रेशन की लंबी कतार में लगकर उस पर ठप्‍पा लगवानाा पड़ता है। अब 1 सितंबर से अंतरराष्‍ट्रीय यात्रा करने वाले लोग ई-बोर्डिंग पास लेकर सरलता से इमिग्रेशन काउंटर पार कर सकेंगे। वे अपना ई बोर्डिंग पास दिखाकर आसानी से इमिग्रेशन क्लियरेंस कर लेंगे।

बोर्डिंग पास व्यवस्‍था होगी डिजिटल

ब्‍यूरो ऑफ इमिग्रेशन के अनुसार, पुराने नियम और तरीकों के कारण यात्रियों को इंटरनेशनल ट्रैवल के लिए इमिग्रेशन क्लियरेंस में काफी दिक्‍कत होती थी। इसकी कारण नई व्‍यवस्‍था शुरू की जा रही है। यात्रियों के लिए अब बोर्डिंग पास पर इमिग्रेशन का ठप्‍पा नहीं लगवाना पड़ेगा और अन्‍य औपचारिकताएं भी सरल हो जाएंगी। इसी कारण बोर्डिंग पास व्‍यवस्‍था को डिजिटल बनाया जा रहा है।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : Gold Silver Price New Update: सोने और चांदी की उड़ान जारी, इस सप्‍ताह इतनी बढ़ीं कीमतें

देश के सभी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लागू होगा नया नियम

कई बार देखा जाता था कि इमिग्रेशन काउंटर पर कर्मचारी बोर्डिंग पास पर जहां मन वहां ठप्‍पा लगा देते थे और इस कारण उसे पढ़ना तक मुश्किल हो जाता था । इससे यात्रियों को आगे परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब ई बोर्डिंग पास सिर्फ दिखाकर ही इमिग्रेशन काउंटर पार किया जा सकता है। इस पर ठप्‍पा लगवाने की जरूरत नहीं रहेगी।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : H1N1 Case New Update: जरा सावधान रहें, दिल्‍ली व मुंबई सहित देश में बढ़ रहे इन्‍फ्लूएंजा के मामले, जेपी नड्डा ने अफसरों के साथ की बैठक

वैसे, अभी भी यात्री फिजिकल बाेर्डिंग पास रख सकते हैं और इसको रखने पर कोई मनाही नहीं होगी, ले‍किन अब इस पर भी ठप्‍पा नहीं लगवाना पड़ेगा। यह देश के सभी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सभी अंतरराष्‍ट्रीय यात्राओंं के लिए लागू होगा।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *