Saini Seva Samaj: ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के कई राज्‍यों के अध्‍यक्ष नियुक्‍त, कंवर रविंद्र सैनी को हरियाणा की कमान

Saini Seva Samaj: ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के कई राज्‍यों के अध्‍यक्ष नियुक्‍त, कंवर रविंद्र सैनी को  हरियाणा की कमान
Published: 23 Jul, 2026 at 08:27 PM

सटीक समाचार, पानीपत। ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज (All India Saini Seva Samaj) ने कई राज्‍यों में अध्‍यक्षों की नियुक्ति की है। कंवर रविंंद्र सैनी को संगठन का हरियाणा प्रदेश प्रधान बनाया गया है। समय सिंह सैनी को दिल्‍ली का प्रदेश अध्‍यक्ष बनाया गया है।

समय सिंह सैनी को दिल्‍ली प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया

संगठन ने एक बयान में कहा है कि ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज (रजिस्टड) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं पदाधिकारीगण के साथ गहन विचार विमर्श के बाद नई नियुक्तियां की हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलबाग सिंह सैनी ने विभिन्न प्रदेश अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र जारी किया है।

ये प्रदेश अध्‍यक्ष बनाए गए –

  • हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष – कंवर रविंद्र सैनी।
  • दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष – समय सिंह सैनी।
  • उत्तर प्रदेश अध्यक्ष- ओमपाल सैनी।
  • उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष- नरेश सैनी।
  • गुजरात प्रदेश अध्यक्ष- शिवाभाई मकवाना।
  • कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष- नरेंद्र बाबू।

गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज से लिया आशीर्वाद

अपनी नियुक्ति के बाद कंवर रविंद्र सैनी ने महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया।स्‍वामी स्‍वामी ज्ञानानंद उनको समाज के लिए समर्पित होने का संदेश दिया। कंवर रविंद्र सैनी ने कहा कि गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने उनको अपना विशेष आशीर्वाद प्रदान किया। उन्‍होंने समाज की सेवा में प्रत्येक क्षेत्र में सदैव अग्रसर रहने को कहा। उन्‍होंने कहा कि निरंतर जनकल्याण सेवाओं में अपना अहम योगदान देते रहें और समाज के विकास की दिशा में सक्रिय रहें।

यह समाचार भी पढ़िये : SIR In Haryana: कल तक कर लें यह काम अन्‍यथा मतदाता सूची से कट जाएगा नाम, जानें कब जारी होगी प्रारंंभिक वोटर लिस्‍ट

इसके साथ ही कंवर रविंद्र सैनी ने अन्य प्रदेशों के नव नियुक्त अध्यक्षों को भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है। उन्होंने विश्वास जताया कि वह अपने पद की जिम्मेदारी का पूर्ण से ईमानदारी, निष्ठा, कर्तव्यनिष्ठा से पालन करेंगे तथा सैनी समाज के साथ-साथ सर्व समाज को साथ लेकर निर्वहन करेंगे।

उन्होंने गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के अध्‍यक्ष दिलबाग सिंह सैनी एवं समस्त पदाधिकारी गण तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य गण एवम समाज के प्रत्येक व्यक्ति का आभार व्यक्त किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *