Gold Silver Price New Update: सोने और चांदी की उड़ान जारी, इस सप्‍ताह इतनी बढ़ीं कीमतें

सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि जारी है। (फाइल फोटो)
सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि जारी है। (फाइल फोटो)
Last Updated: 23 Aug, 2026 at 12:10 AM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, नई दिल्‍ली। Gold Silver Price New Update: सोने और चांदी की कीमतों में उछाल जारी है। इस सप्‍ताह इनकी कीमतें सभी अनुमानों के ऊपर चली गईं। 24 कैरेट सोने का रेट इस साल त्‍योहारी सीजन में प्रति 10 ग्राम 1.60 लाख रुपये तक पहुंचने का अनुमान था, लेकिन कीमत इसी सप्ताह 1.60 लाख रुपये से ऊपर पहुंच गई। दिल्‍ली और मुंबई जैसे महानगरों में तो यह इस कीमत को भी पार कर गई।

24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1.61 लाख रुपये के करीब पहुंचा

इस सप्‍ताह (16 से 22 अगस्‍त तक) 24 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम) में लगभग 8257 रुपये की वृद्धि हुई। इसी तरह, चांदी की कीमत में प्रति किलोग्राम लगभग 12788 रुपये की बढ़ोत्‍तरी दर्ज की गई। 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम (एक तोला) 1,60,620 रुपये पर पहुंच गई।

चांदी का मूल्‍य प्रति किलोग्राम 2.47 लाख रुपये हुआ

चांदी की कीमत प्रति किलोग्राम 2.47 लाख रुपये हो गई। देश में 24 कैरेट सोने की कीमत सबसे अधिक राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली, राजस्‍थान की राजधानी जयपुर और उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दर्ज की गई। इन तीनों शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,63,240 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। मुंबई में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,63,090 रुपये दर्ज की गई।

वर्ष 2026 में अब तक सोने के रेट में करीब 28 हजार रुपये की वृद्धि

24 कैरेट सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम इस साल करीब 28 हजार रुपये की कीमत की वृद्धि हो चुकी है। 31 दिसंबर 2025 को 24 कैरेट सोने का मूल्‍य प्रति 10 ग्राम 1.33 लाख रुपये था और अब यह 1.60 लाख रुपये पार कर चुका है। इसी तरह चांदी की कीमत में प्रति किलोग्राम में इस वर्ष 17 हजार रुपये की वृद्धि हो चुकी है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी की कीमत प्रति किलाेग्राम 2.30 लाख रुपये थी।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: H1N1 Case New Update: जरा सावधान रहें, दिल्‍ली व मुंबई सहित देश में बढ़ रहे इन्‍फ्लूएंजा के मामले, जेपी नड्डा ने अफसरों के साथ की बैठक

सोने की कैरेट के अनुसार कीमत (प्रति 10 ग्राम) –

  • 24 कैरेट – 1,60,620 रुपये।
  • 22 कैरेट – 1,47,128 रुपये।
  • 18 कैरेट – 1,20,465 रुपये।
  • 14 कैरेट – 93,963 रुपये।

देश के प्रमुख शहरों में प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत (सोर्स- goodreturns – 22 अगस्‍त) –

  • दिल्‍ली, जयपुर और लखनऊ – 1,63,240 रुपये।
  • मुंबई, कोलकाता और रायपुर – 163,090 रुपये।
  • भाेपाल, पटना और अहमदाबाद – 1,63,140 रुपये।

विशेषज्ञों का अनुमान- सोने की कीमत 1.70 लाख रुपये और चांदी की कीमत तीन लाख रुपये तक संंभव

सोने व चांदी की कीमतों में तेजी को देखते हुए विशेषज्ञों ने आगे इसमें और तेजी आने की संभावना जताई है। सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि साल 2026 में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1.70 लाख रुपये तक पहुंंच सकता है। उनका मानना है कि चांदी का मूल्‍य प्रति किलोग्राम तीन लाख रुपये तक पहुंंच सकता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *