Isha Ambani In Paris Fashion Show : पेरिस फैशन शो में छाईं निशा अंबानी, पहना खास गोल्‍डन गाउन

Isha Ambani In Paris Fashion Show : पेरिस फैशन शो में छाईं निशा अंबानी, पहना खास गोल्‍डन गाउन
Published: 9 Jul, 2026 at 10:51 PM

सटीक समाचार, पेरिस। रिलायंस रिटेल की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी पेरिस फैशन शो (Isha Ambani in Paris Fashion Show) में छा गईं। वह पेरिस हाउते कूट्योर वीक में भारतीय फैशन की खास पहचान बनकर उभरीं। ईशा अंबानी ने खास गोल्‍डन गाउन पहना। इस गाउन में बारीक कारीगरी से 700 घंटे से अधिक समय में तैयार किया गया है।

मनीष मल्होत्रा के ऐतिहासिक पेरिस कूट्योर डेब्यू में शामिल हुईं ईशा

ईशा अंबानी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के ऑटम/विंटर 2026 हाउते कूट्योर शो में शामिल हुईं। यह पेरिस के आधिकारिक कूट्योर कैलेंडर पर मनीष मल्होत्रा की पहली प्रस्तुति थी। गोल्‍डन गाउन को मनीष मल्होत्रा ने स्टाइलिस्ट एंड्रयू मुकामल के साथ मिलकर खास तौर पर ईशा अंबानी के लिए डिजाइन किया।

700 घंटे से ज्यादा की कारीगरी से तैयार हुआ खास गोल्डन गाउन

इस गाउन में भारतीय जरी-ज़रदोजी की कारीगरी और कढ़ाई के दो पारंपरिक रूप सली व ताबान के साथ हाथ से लगाए गए क्रिस्टल का इस्तेमाल किया गया। इसका डिजाइन ‘MAA (मां)’ से प्रेरित है, जो उन महिलाओं को समर्पित है जिनके प्यार, ताकत और गरिमा ने पीढ़ियों को आकार दिया है।

ईशा अंबानी ने अपने लुक को लॉरेन श्वार्ट्ज के 50 कैरेट न्यूड डायमंड इयररिंग्स और 12 कैरेट पियर-शेप न्यूड डायमंड रिंग के साथ पूरा किया। गोल्डन गाउन और डायमंड ज्वेलरी के इस अंदाज ने पेरिस के प्रतिष्ठित फैशन मंच पर भारतीय कारीगरी और आधुनिक डिजाइन के मेल को सामने रखा।

पेरिस में ईशा अंबानी की मौजूदगी को भारतीय डिजाइनरों, लग्जरी ब्रांड्स और कारीगरों को दुनिया के बड़े मंचों तक पहुंचाने की उनकी सोच से भी जोड़कर देखा जा रहा है। रिलायंस रिटेल में अपनी भूमिका के जरिए वह भारतीय डिजाइन और क्रिएटिव टैलेंट को वैश्विक पहचान दिलाने पर लगातार काम कर रही हैं।

रिलीज़ के मुताबिक ईशा अंबानी ने पेरिस में खास तौर पर मनीष मल्होत्रा और राहुल मिश्रा की प्रस्तुतियों में भाग लिया। इसे भारतीय डिजाइनरों और कारीगरों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर आगे बढ़ाने की उनकी व्यापक सोच का हिस्सा माना जा रहा है।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *