सटीक समाचार, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू (Ravneet Singh Bittu) ने केंद्रीय मंत्री परिषद से इस्तीफा दे दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने बिट्टू के त्यागपत्र को स्वीकार कर लिया है। बिट्टू राज्यसभा के सदस्य हैं।
बिट्टू का राज्यसभा में कार्यकाल इस साल 21 जून को समाप्त हो गया था और भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उनको दोबारा टिकट नहीं दिया था। 2024 में लोकसभा चुनाव में लुधियाना सीट पर कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वड्रिंंग से हार गए थे। इसके बावजूद उनको मोदी सरकार में मंत्री बनाया गया था।
इस्तीफा तत्काल प्रभाव से लागू हुआ
राष्ट्रपति भवन से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि उनका त्यागपत्र तथ्काल प्रभाव से लागू हो गया है। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में रेल और खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री थे। रवनीत की गिनती पंजाब के प्रमुख नेताओं में होती है। वह पहले कांग्रेस में थे और बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे। वह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं। बेअंत सिंंहकी मुख्यमंत्री रहते आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी।
जून में हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने नहीं दिया था टिकट
दरअसल, बिट्टू को 2024 में कांग्रेस नेता वेणुगोपाल के इस्तीफे के कारण खाली सीट से टिकट देकर भाजपा ने बचे कार्यकाल के लिए राज्यसभा भेजा था। माना जा रहा है कि भाजपा 18 जून को राजस्थान से राज्यसभा चुनाव में टिकट नहीं देकर पंजाब में सक्रिय करना चाहती थी। पंजाब में विधानसभा चुनाव अगले साल फरवरी, 2027 में है।
इस्तीफा देने के बाद बिट्टू ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट डाला। पोस्ट में उन्होंने लिखा- मैं राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्म जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझे भारत सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री के रूप में सेवा करने का अवसर दिया। भारत की जनता, विशेषकर मेरे पंजाब की सेवा करना मेरे लिए अत्यंत सम्मान और गर्व की बात रही है।
यह समाचार भी पढ़िये : New Bill On Paper Leak: पेपर लीक पर आएगा नया कानून, संशोधन बिल को मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी, 10 करोड़ जुर्माना और 10 साल जेल
उन्होंने लिखा, ‘मैं सेवा, राष्ट्रवाद और पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ प्रतिबद्ध हूं। जनसेवा का मेरा यह सफर अब नए नए उत्साह, नई ऊर्जा, और भी अधिक समर्पण के साथ आगे जारी रहेगा।’
जानें रवनीत सिंह बिट्टू के राजनीतिक सफर
- वह 24 मार्च 2024 को कांग्रेस छाेड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।
- 2024 का लोकसभा चुनाव लुधियाना सीट से भाजपा उम्मीदवार के रूप में लड़े, लेकिन कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वड्रिंंग से हार गए।
- बिट्टू 2009 में आनंदपुर साहिब सीट से लोकसभा के सदस्य रहे।
- वह कांग्रेस के टिकट पर 2014 और 2019 में लुधियाना लोकसभा सीट से जीत कर सांसद रहे।
- 11 मार्च 2021 से 18 जुलाई 2021 तक लोकसभा में कांग्रेस के नेता भी रहे। उस समय कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी पश्चिम बंगाालके चुनाव में व्यस्त थे।

