Wife Murder Husband: नई साड़ी नहीं दिलाई तो गुस्‍साई पत्‍नी ने पति को मार डाला, पहले पीटा और फिर गला घोंट दिया

Wife Murder Husband: नई साड़ी नहीं दिलाई तो गुस्‍साई पत्‍नी ने पति को मार डाला, पहले पीटा और फिर गला घोंट दिया
आपके शेयर से बदलेगा नज़रिया!

सटीक समाचार, मुंबई। महाराष्‍ट्र के ठाणे क्षेत्र में 30 साल की एक महिला ने नई साड़ी नहीं दिलाने पर पति की हत्‍या (Wife Murder Husband) कर दी। नई साड़ी नहीं दिलाने पर पत्‍नी-पत्‍नी में झगड़ा हुआ। इसके बाद महिला ने पति की प्रेशर कूकर के ढक्‍कन से पीटा और फिर गला घोंटकर उसे मार डाला। घटना ठाणे के पास बदलापुर ईस्‍ट की है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

पहले प्रेशर कूकर के ढक्‍कन से पीटा, फिर गला घोंटकर ले ली जान

जानकारी के अनुसार, बदलापुर ईस्‍ट में 35 वर्षीय हरराम किशुनजी सिंह अपनी पत्‍नी 30 वर्ष की सुनीता देवी के साथ रह रहा था। वे यहां किराये के मकान में रह रहे थे। सुनीता ने पति से नई साड़ी दिलाने को कहा। नई साड़ी नहीं लाने पर 19 जुलाई को पति-पत्‍नी के बीच तीखी कहासुनी हो गई। दोनों में विवाद बढ़ गया ताे गुस्‍साई सुनीता पति की प्रेशर कूकर के ढक्‍कन से पीटने लगी। सुनीता का गुस्‍सा इतने पर भी शांत नहीं हुआ और उसने पति की गला घोंटकर हत्‍या कर दी।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: TIRA Launch Skin Care: टीरा के प्‍लेटफार्म पर दक्षिण कोरिया का स्किनकेयर ब्रांड Dr. Melaxin, भारत में लांच किया एंटी एजिंग उत्‍पाद

मेडिकल रिपोर्ट में हुआ खुलासा

पति की मौत के बाद सुनीता ने कहानी गढ़ी और उसकी अचानक तबीयत खराब होने की बात कही। पुलिस ने उस समय सुनीता के बयान के आधार पर बदलापुर ईस्‍ट पुलिस स्‍टेशन ने आकस्मिक मौत की मामला दर्ज कर लिया। बाद में पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट से सारा मामला उजागर हो गया। मेडिकल रिपोर्ट में हरराम की मौत गला घोंटने से होने की बात कही गई।

मकान मालिक व पड़ोस के लोगों से पूछताछ के बाद पत्‍नी पर शक हुआ

एक न्‍यूज चैनल के अनुसार, बदलापुर ईस्‍ट पुलिस स्‍टेशन के सीनियर पुलिस इंस्‍पेक्‍टर ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में पता चला कि हरराम की मौत अप्राकृतिक थी। उसकी मौत गला घोंटने के कारण दम घुटने से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने मकान मालिक और आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ की तो पत्‍नी पर शक गहराया।

कोर्ट ने महिला को 29 जुलाई तक पुलिस रिमांड में भेजा

इसके बाद पुलिस ने सुनीता से पूछताछ की। पहले तो उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सुनीता को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया और कोर्ट ने 29 जुलाई तक पुलिस रिमांड में भेज दिया। सुनीता मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले की रहनेवाली है। घटना के खुलासे के बाद आसपास के लोग हैरान रह गए।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : New Medicine For Diabetes: डायबिटीज मरीजों के लिए अच्‍छी खबर, नई दवा से इलाज होगा आसान

1 Comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *