New Medicine For Diabetes: डायबिटीज मरीजों के लिए अच्‍छी खबर, नई दवा से इलाज होगा आसान

New Medicine For Diabetes: डायबिटीज मरीजों के लिए अच्‍छी खबर, नई दवा से इलाज होगा आसान
Published: 10 Jul, 2026 at 01:45 AM

सटीक समाचार, नई दिल्‍ली। डायबिटीज मरीजों के लिए अच्‍छी खबर है। डायबिटीज की नई दवा (New Medicine For Diabetes) सामने आई है। इससे इसके मरीजों को काफी राहत मिलेगी। डेनमार्क की एक दवा कंपनी ने भारत में खास इन्‍सुलिन लांच किया है। कंपनी का दावा है कि जिन मरीजों को रोज या दो-तीन दिन पर इन्‍सुलिन लेना पड़ता है उनको अब सप्‍ताह में इसे बस एक बार लेना पड़ेगा।

अब रोज नहीं सप्‍ताह में एक बार लेना पड़ेगी इन्‍सुलिन

डेनमार्क की दवा कंपनी नोवो नॉर्डिस्‍क ने इन्‍सुलिन आइकोडेक अविकली (Insulin Icodec Awiqli) को भारत में पेश किया है। कंपनी का कहना है कि Awiqli सप्‍ताह में एक बार दिया जाने वाला बेसल इन्‍सुलिन है। इसे डायबिटीज के टाइप-1 और टाइप-2 के व्‍यस्‍क मरीज ले सकते हैं। इसे प्रतिदन की जगह सप्‍ताह में एक बार लेना होगा।

इस तरह इन्‍सुलिन की साल में 365 की जगह सिर्फ 52 डोज लेने की जरूरत रह जाएगी। दरअसल, मरीजों प्रतिदिन इंजेक्‍शन के डर उनकी इन्‍सुलिन थेरेपी शुरू करन में बड़ी बाधा है। इस दवा के आने से इसमें सुधार होगा।

दवा की कीमत प्रति यूनिट 3.73 रुपये

इस दवा की कीमत प्रति यूनिट 3.73 रुपये होगी। नोवो नॉर्डिस्‍क ने यह दवा 700 यूनिट के पैक में पेश किया है। इस पैक की कीमत 2611 रुपये है। कंपनी के अनुसार, यह दवा दैनिक बेसल इन्‍सुलिन की अपेक्षा 40 प्रतिशत तक सस्‍ती है।

बता दें कि भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। एक अनुमान के अनुसार, देश में 10 करोड़ से अधिक मरीज हैं। करीब नौ करोड़ मरीज टाइप-1 टाइबिटीज की चपेट में हैं। इन मरीजों के इलाज में इन्‍सुलिन जरूरी होती है। टाइप-2 के 10 प्रतिशत मरीजों के लिए इन्‍सुलिन की आवश्‍यकता होती है। इसके अलावा, देश में करीब 13.60 करोड़ लोग प्री-डायबिटीक हैं।-

  • कंपनी के अनुसार, यह इन्‍सुलिन मरीजों में फ्लैक्‍स टच पेन डिवाइस (Flex Touch Pen Device) से लगाया जाएगा।
  • कंपनी का दावा है कि क्लिनिकल प्रोग्राम ONWARDS-1 के आंकड़ों से पता चलता है कि प्रतिदिन दी जानेवाली इन्‍सुलिन यू100 (U100) की तुलना में Awiqli ने एचबीए1सी (HBA1C) कम करने और ब्‍लड शूगर (Blood Sugar) को नियंत्रित रखने में बेहतर परिणाम दिए हैं।
  • कंपनी ने दावा किया है कि इस दवा की मदद से डायबिटीज टाइप-2 के मरीज बगैर हाइपोग्‍लाइसीमिया के एचबीए1सी (HBA1C) को सात फीसदी से भी नीचे रखने में कामयाब रहे।
  • भारत में अविकली इन्‍सुलिन (Awiqli Insulin) दो वेरिएंट एक मिलीलीटर यूनिट पैक और तीन मिलीलीटर पैक में उपलब्‍ध होगा। 1 मिलीलीटर पैक में 700 डोज और 3 मिलीलीटर के पैक में 2100 डोज होंगे। इनकी कीमतें क्रमश: 2611 और 7833 रुपये प्रति पैक होंगी।

22 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *