अब 10 रुपये में खरीदें डिजिटल चांदी, जियो फाइनांस ने लांंच किया खास प्‍लान

JIO Finance: जियो फाइनांस ने जियो सिल्‍वर लांच किया है। इसके जरिये 10 रुपये से एक लाख रुपये तक का डिजिटल चांदी खरीदे जा सकेंगे। (फोटो सौजन्‍य सोशल मीडिया)
JIO Finance: जियो फाइनांस ने जियो सिल्‍वर लांच किया है। इसके जरिये 10 रुपये से एक लाख रुपये तक का डिजिटल चांदी खरीदे जा सकेंगे। (फोटो सौजन्‍य सोशल मीडिया)
Last Updated: 30 Sep, 2026 at 05:29 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, मुंबई। JIO Silver: जियो ने अब एक खास ऑफर पेश किया है। अब चांदी खरीदने के लिए अब ज्वेलरी शॉप जाने या बड़ी रकम जुटाने की जरूरत नहीं। जियोफाइनेंस ऐप (JIO Finance App ) पर जियोसिल्वर (JIO Silver) लांच हुआ है। यहां ग्राहक सिर्फ 10 रुपये से 99.9 फीसदी शुद्ध डिजिटल चांदी खरीद सकेंगे। एक ट्रांजैक्शन में 10 से एक लाख रुपये तक की खरीद की जा सकेगी। कंपनी के मुताबिक ऐप पर खरीदी गई डिजिटल चांदी के बराबर असली चांदी सुरक्षित रखी जाएगी।

10 रुपये से एक लाख रुपये तक खरीद सकेंगे, साप्ताहिक और मासिक SIP का भी ऑप्शन

जियो बिजनेस ऐप (JIO Finance App) पर चांदी की लाइव कीमत दिखेगी। भाव पसंद आया तो खरीदें और जरूरत पड़े तो बेच दें। बिक्री की रकम सीधे बैंक खाते में जाएगी। जो ग्राहक थोड़ा-थोड़ा नियमित निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए साप्ताहिक और मासिक सिल्वर SIP का ऑप्शन भी है।

डिजिटल चांदी बेचने पर पैसा सीधे बैंक खाते में, चाहें तो सिल्वर क्‍वाइन भी मंगा सकेंगे

डिजिटल चांदी को सिर्फ ऐप में रखना जरूरी नहीं है। ग्राहक अपनी जमा चांदी को सर्टिफाइड सिल्वर क्‍वाइन में बदल सकेंगे या सीधे फिजिकल सिल्वर क्‍वाइन खरीद सकेंगे। कंपनी के मुताबिक फिजिकल सिल्वर की शुद्धता की जांच एनएबीएल (NABL) से मान्यता प्राप्त लैब में होगी।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: यूएन में ‘India day’, रिलायंस फाउंडेशन ने दिखाया भारत के AI विकास का मॉडल

जियोसिल्‍वर के जरिये चांंदी में निवेश आसान होगा

जियो फाइनेंस प्लेटफॉर्म एंड सर्विस लिमिटेड की सीईओ सुरभे एस शर्मा ने कहा कि जियोसिल्वर के जरिए ग्राहकों के लिए चांदी में निवेश को आसान और सुविधाजनक बनाया गया है। इससे वे बिना स्टोरेज की चिंता किए इसे खरीद और बेच सकेंगे।

जियोसिल्‍वर की खरीद पर जियो प्‍वाइंट्स भी मिलेंगे

उन्‍होंने बताया कि जियोसिल्‍वर की खरीद पर जियो प्‍वाइंट्स भी मिलेंगे। इनका ब्रांड वाउचर, शॉपिंग डिस्काउंट और दूसरे ऑफर्स के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। जियोफाइनेंस ऐप पर डिजिटल गोल्ड पहले से मौजूद है। अब इसमें डिजिटल सिल्वर भी जुड़ गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *