अक्‍टूबर के पहले ही दिन महंगाई का झटका, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ महंगा

LPG Price Hike: कमर्शियल गैस सिलेंडर की दरों में वृद्धि कर दी गई है। (सौजन्‍य सोशल मीडिया)
LPG Price Hike: कमर्शियल गैस सिलेंडर की दरों में वृद्धि कर दी गई है। (सौजन्‍य सोशल मीडिया)
Last Updated: 1 Oct, 2026 at 12:20 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, नई दिल्‍ली। LPG Price Hike : अक्‍टूबर के पहले ही दिन गैस एवं कंपनियों ने महंगाई का झटका दिया है। 1 अक्‍टूबर यानि आज से 19 किलो वाले कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर (Commercial LPG) की कीमतों में वृद्धि कर दी गई है। इसकी कीमत में प्रति सिलेंडर 71.50 रुपये तक की बढ़ोत्‍तरी की गई है। यह वृद्धि शहरों के हिसाब से अलग-अलग है।

होटलों व रेस्टोटोरेंटों में खाना होगा महंगा

त्‍योहारी सीजन से ठीक पहले की गई इस वृद्धि से होटलाें, रेस्‍टोंरेटों आदि में खाना-पीना महंंगा हो सकता है। केटरिंग आदि की दरों में भी वृद्धि हो सकती है। विभिन्‍न आयोजनाें पर कैटरिंग आ‍दि की व्‍यवस्‍था भी महंगी हो सकती है।

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमताें में कोई वृद्धि नहीं

बताया जाता है कि मध्‍य पूर्व में तनाव के कारण रसोई गैस की आपूर्ति प्रभावित हो रही है और उनकी दरों में भी इजाफा हो गया है। इस कारण कीमतों में वृद्धि की गई है। अभी घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में क‍िसी तरह की वृद्धि नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि हालत बिगड़े तो घरेलू गैस सिलेंडर की कीमताें में भी इजाफा हो सकता है।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: 1499 रुपये में 4G फोन, साथ में छह महीने का रिचार्ज फ्री, डेटा संग अनलिमिटेड कॉल

सितंबर में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में वृद्धि हुई थी

वैसे, फिलहाल इसके संकेत नहीं हैं। इससे पहले भी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में वृद्धि हुई थी। बता दें कि पिछले माह सितंबर में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 9.50 रुपये तक की वृद्धि हुई थी।

यह समाचार भी पढ़िये: अब 10 रुपये में खरीदें डिजिटल चांदी, जियो फाइनांस ने लांंच किया खास प्‍लान

विभिन्‍न शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें

शहर पुराना रेटनया रेटकितने की वृद्धि
दिल्‍ली2747.50 रुपये2810 रुपये62.50 रुपये ।
मुंबई 2701.00 रुपये2764.00 रुपये63 रुपये।
चेन्‍नई 2916.50 रुपये2983.00 रुपये66.60 रुपये।
कोलकाता2884.00 रुपये2954.00 रुपये70.00 रुपये।
पटना3029.00 रुपये3100.50 रुपये71.50 रुपये।
अहमदाबाद2768.00 रुपये2831.50 रुपये63.50 रुपये।

विभिन्‍न शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमतें-

शहरकीमत
दिल्‍ली942.00 रुपये।
चेन्‍नई957.50 रुपये।
मुंबई941.50 रुपये।
कोलकाता968.00 रुपये
लखनऊ 979.00 रुपये

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *