सटीक समाचार, पानीपत। Blood Donation: रक्तदान से गंभीर रूप से बीमार और घायल लोगों को जीवनदान मिलता है। सेवा संंकल्प अभियान के तहत पानीपत के सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर और समारोह का आयोजन किया गया। इसमें रक्तदान से जीवनदान का संदेश दिया गया। समारोह में स्माइल फाउंडेशन सहित कई संस्थाओं को सम्मानित किया गया।
जनसेवा दल ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन
इसका आयोजन जन सेवा दल की ओर से किया गया। समाराह के मुख्य अतिथि हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के भाई व समाजसेवी हरपाल ढांडा थे। समरोह में स्माइल फाउंडेशन की टीम को उनके निरंतर सामाजिक एवं मानवीय सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित करनेवाली शहर की अन्य संस्थाओं और व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया।
लगातार रक्तदान शिविरों का आयोजन करता है स्माइल फाउंडेशन
बता दें कि समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय स्माइल फाउंडेशन द्वारा मानव जीवन की रक्षा के उद्देश्य से निरंतर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है। रक्तदान शिविर में स्माइल फाउंडेशन की ओर से लोगों को रक्तदान को जनसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बनाने और स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया।

फाउंडेशन ने कहा, जरुरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग
फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था द्वारा आयोजित रक्तदान शिविरों में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों को जोड़कर जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग किया जाता है।
यह समाचार भी पढ़िये: पंचभूत स्थल अरुणाचलेश्वर में बरसती है परम शिवकृपा, पुनर्जन्म चक्र से मुक्ति
उन्होंने कहा कि फाउंडेशन का मानना है कि रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने का माध्यम है। इसी सोच के साथ संस्था भविष्य में भी अधिक से अधिक रक्तदान शिविर आयोजित करने तथा समाज के लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक करने का संकल्प लेकर कार्य कर रही है।

कहा- स्वस्थ व पात्र लोग जरूर करें रक्तदान
इस अवसर पर स्माइल फाउंडेशन टीम ने आयोजकों, सिविल अस्पताल ब्लड बैंक, रक्तदाताओं एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। फाउंडेशन की ओर से अपील की गई कि स्वस्थ एवं पात्र नागरिक आगे आएं। नियमित रूप से रक्तदान करें और किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में अपना योगदान दें।
यह समाचार भी पढ़िये: अब 10 रुपये में खरीदें डिजिटल चांदी, जियो फाइनांस ने लांच किया खास प्लान

समारोह में ये लोग थे मौजूद
इस अवसर पर सीएमओ डॉ. विजय मलिक, डॉ. पूजा, चमन गुलाटी, राजेश सूरी, सुनील थम्मन, सुनीता सिवाच, विपुल धीमान, विक्की बत्तरा आदि मौजूद थे। श्री कृष्ण कृपा जिओ गीता के सुनील ग्रोवर, सावन कृपाल रूहानी मिशन से सरदार राजा सिंह, कृपाल आश्रम से नरूला परिवार, राजेंद्र आश्रम असंद रोड, श्री राम दशहरा कमेटी, जनसेवा दल और मदद बैंक सोसायटी के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

