सटीक समाचार, पानीपत। Panipat News: एसडी पीजी कॉलेज की छात्रा पायल ने कुरुक्षेत्र विश्वविधालय की 39वीं जूनियर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शॉटपुट में स्वर्ण पदक जीता। पायल ने 15.10 मीटर शॉट पुट फेंककर नया कीर्तिमान भी स्थापित किया । पायल को हरियाणा राज्य चैंपियन के अवार्ड से नवाजा गया। उसका चयन तमिलनाडु में होने वाली नेशनल एथलेटिक चैंपियनशिप के लिए भी हुआ है ।
पायल ने केयूके की 39वी जूनियर स्टेट एथलेटिक चैंपियनशिप में शॉटपुट में झटका स्वर्ण
पायल स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा है। पायल ने प्रदेश भर से आए कॉलेज और यूनिवर्सिटी के खिलाडियों को पछाड़ते हुए अपने जौहर का दम-ख़म दिखाया। इससे पहले भी पायल अनेक प्रतिस्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है। कॉलेज पहुंचने पर पायल का भव्य स्वागत किया गया।
प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्षा डॉ. सुशीला बेनीवाल, प्रो. नीलम, प्रो पूजा, प्रो आनंद और ग्राउंड्स मैन प्रताप ने किया । उन्होंने कहा कि इतने बड़े टूर्नामेंट में स्वर्ण हासिल करना अपने आप में एक विलक्ष्ण उपलब्धि है और यह कॉलेज के लिए एक नया इतिहास रचने जैसा है।
प्राचार्य बोले – पायल की उपलब्धि से कॉलेज का नाम रोशन किया
प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि पायल ने इस उपलब्धि को हासिल करके न सिर्फ कॉलेज का नाम रोशन किया है। कॉलेज में कई प्रतिभावान खिलाड़ी हैं और उन्हें पूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। कॉलेज प्रशासन ऐसे खिलाड़ियों का सैदेव हौसला बढाता रहेगा तथा उन्हें हर मुमकिन सुविधा प्रदान करता रहेगा।
यह समाचार भी पढ़िये: Indigo Fair: इंडिगो की फ्लाइट आज से महंगी हुई, घरेलू व इंटरनेशनल फ्लाइट में इतना बढ़ा फ्यूल चार्ज
डॉ. सुशीला बेनीवाल ने भी पायल की प्रशंसा की
डॉ. सुशीला बेनीवाल ने पायल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पायल की उपलब्धि कॉलेज और पूरे पानीपत जिले के लिए मायने रखती है। इससे न सिर्फ अन्य खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और इससे दूसरे विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। स्टेट एथलेटिक मीट में गोल्ड मैडल जीतना और नया रिकॉर्ड बनाना कोई सामान्य बात नहीं है।
‘कॉलेज खिलाड़ियों को पूरी सुविधाएं उपलब्ध कराता रहेगा’
उन्होंने कहा कि पायल ने साबित कर दिया है की लगन, मेहनत और सही मार्गदर्शन का कोई भी अन्य विकल्प नहीं है। कॉलेज को ऐसे खिलाडियों पर गर्व है तथा भविष्य में भी कॉलेज इन्हें हर प्रकार कि सुविधाएं देता रहेगा ताकि इनके खेल में भरपूर निखार आए और ये अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खुद को साबित और स्थापित कर सके।

