सटीक समाचार, मुंबई। Asian Games 2026: रिलायंस फाउंडेशन (Reliance Foundation) की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता मुकेश अंबानी ने एशियाई खेलों 2026 (Asian Games 2026) के पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है। एशियाई खेलों में भारत के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन के कार्यक्रमों और साझेदारियों से जुड़े खिलाड़ियों का योगदान रहा। फाउंडेशन से जुड़े 48 खिलाड़ियों ने टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया। बता दें कि इन खेलों में भारत 85 पदकों के साथ मेडल टेबल में चौथे स्थान पर रहा।
नीता अंबानी ने कहा- एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने गौरव के कई पल दिए
नीता अंबानी ने कहा, ‘एशियाई खेलाें में टीम इंडिया ने देश को गर्व के कई पल दिए हैं। खासकर हमारी महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और युवा लड़कियों को प्रेरित किया। रिलायंस फाउंडेशन के खिलाड़ियों की सफलता युवा प्रतिभाओं पर हमारे भरोसे को और मजबूत करती है।’
एशियन गेम्स शुरू होने से पहले भी नीता अंबानी ने संदेश जारी किया था
रिलायंस फाउंडेशन द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि एशियन गेम्स शुरू होने से पहले भी नीता अंबानी ने टीम इंडिया के लिए संदेश जारी किया था। उस समय उन्होंने खास तौर पर रिलायंस फाउंडेशन से जुड़े 48 खिलाड़ियों का जिक्र किया था और उनकी वर्षों की मेहनत और परिवारों के त्याग को याद किया था।
ओलंपिक में भाग लेने वाले 200 से अधिक खिलाड़ियों को देता है सुविधाएं
इसके साथ ही बयान में कहा गया है कि ओलंपिक में शामिल होने वाले 10 से अधिक खेलों में फाउंडेशन 200 से ज्यादा खिलाड़ियों को सपोर्ट करता है। इसके तहत खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप के साथ स्पोर्ट्स साइंस, मेडिसिन, कोचिंग, टेक्नोलॉजी, उपकरण और अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर जैसी सुविधाएं दी जाती हैं।
यह समाचार भी पढ़िये: सत्संग UK के वार्षिक उत्सव में दिखा अध्यात्म और संगीत-संस्कृति का सुंदर संगम
नीता अंबानी ने भारत की जर्सी पहनकर मैदान में उतरने वाले हर खिलाड़ी को धन्यवाद दिया। एशियन गेम्स में कई भारतीय खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन के बूते लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक के लिए टिकट पक्का कर लिया है। इस तरह एशियन गेम्स की यह सफलता अब भारत की अगली ओलंपिक चुनौती की तैयारी से भी जुड़ गई है।

