Gold Silver Price: त्‍योहारी सीजन में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें नया रेट

Gold And Silver Price
Gold And Silver Price: देश में सोने और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट दर्ज की गई है। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Last Updated: 12 Oct, 2026 at 06:52 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, मुंबई। Gold Silver Price: त्‍योहारी सीजन में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। नए कारोबारी सप्‍ताह के पहले दिन सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम अब तक 1369 रुपये की कमी दर्ज की गई है। चांदी की दर में प्रति किलो अब तक 814 रुपये की गिरावट हुई है। शाम तक इन कीमतों में बदलाव हो सकता है।

24 कैरेट सोना 1369 रुपये ओर चांदी 814 रुपये सस्‍ती हुई

इंडिया बुलियन एंड ज्‍वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोमवार को दोपहर बाद तक 24 कैरेट सोने की प्रति 10 ग्राम कीमत 1,48, 061 रुपये दर्ज किए गए। पिछले कारोबारी सप्‍ताह के अंतिम दिन यानि 9 अक्‍टूबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,430 रुपये थी। इसी तरह सोने की अन्‍य क्‍वालिटी के दाम में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। 22 कैरेट सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम करीब 1254 रुपये की कमी आई है। 18 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1027 रुपये कम हुई है।

IBJA के अनुसार अब तक चांदी की कीमत में 235 रुपये की कमी

इसी तरह चांदी की कीमतों में भी कमी दर्ज की जा रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्‍वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, चांदी के रेट में प्रति किलो करीब 814 रुपये की कमी हुई है। आज सुबह से चांदी की खरीद से अधिक इसकी बिक्री में तेजी देखी गई है।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: ट्रंप का भारत की चार सहित आठ कंपनियोंं पर बड़ा एक्‍शन, PERM प्रोग्राम से किया सस्‍पेंड

वैसे, बाजार के जानकारों का कहना है कि देर शाम तक इसमें सुधार हो सकता है। बता दें कि त्‍योहारी सीजन में सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि की उम्‍मीद की जा रही है,लेकिन नवरात्र की शुरुआत में ही इनके रेट कम होने से बाजार को झटका लगा है।

अब तक सोने व चांदी की कीमतें-
कैरेटनई कीमतपुरानी कीमत
24 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम)1,48,061 रुपये1,29,430 रुपये।
22 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम)1,35,624 रुपये1,36,878 रुपये।
18 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्रााम)1,11,046 रुपये111319 रुपये।
14 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम)86616 रुपये87417 रुपये।
चांदी 999 (प्रति किलो)220295 रुपये221109 रुपये।

(आंकड़े IBJA के अनुसार)

देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने ताजा कीमतें (प्रति 10 ग्रााम)-
शहर कीमत
मुंबई 1,50,980 रुपये।
दिल्‍ली1,51,130 रुपये।
चेन्‍नई 1,50,980 रुपये।
पटना 1,51,030 रुपये।
अहमदाबाद 1,51,030 रुपये।
कोलकाता 1,50,980 रुपये।
जयपुर1,51,130 रुपये।
सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के ये हैं प्रमुख कारण
  • सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के लिए ग्‍लोबल मार्केट स्थिति को मुख्‍य रूप से जिम्‍मेदार माना जा रहा है। सराफा विशेषज्ञों का कहना है कि ग्‍लोबल मार्केट में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। इसका सीधा असर भारत के सराफा बाजार और कारोबार पर हो रहा है।
  • मध्‍य पूर्व की स्थिति के कारण भी सोने और चांदी की पर भी असर पड़ रहा है।
  • सराफा बाजार के जानकारों का कहना है कि त्‍योहारी सीजन में सोने-चांदी की खरीदारी बढ़ने की संभावना थी, ले‍किन सोमवार को खरीदारी से ज्‍यादा इसी बिकवाली हुई। आगे स्थिति सुधरने की उम्‍मीद की जा रही है, वैसे कीमताें में और गिरावट की संभावना भी जताई जा रही है।
  • अमेरिकी की बैकिंग क्षेत्रों में ब्‍याज दरों में वृद्धि से भी ग्‍लोबल सराफा बाजार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *