1499 रुपये में 4G फोन, साथ में छह महीने का रिचार्ज फ्री, डेटा संग अनलिमिटेड कॉल

JIO Bharat Phone: जियो ने अपने जियोभारत फोन को लेकर बड़ा ऑफर पेश किया है। (फोटो सौजन्‍य जियो)
JIO Bharat Phone: जियो ने अपने जियोभारत फोन को लेकर बड़ा ऑफर पेश किया है। (फोटो सौजन्‍य जियो)
Published: 30 Sep, 2026 at 11:22 PM

सटीक समाचार, मुंबई। JIO Bharat Phone। रिलायंस जियो ने अपने 10वीं वर्षगांठ पर ग्राहकों के लिए खास ऑफर दिया है। यह ऑफर जियोभारत 4जी फोन (JIO Bharat 4G Phone) पर दिया गया है। इसके तहत जियोभारत 4G फोन 1,499 रुपये में मिलेगा और इसके साथ छह महीने का रिचार्ज फ्री दिया जाएगा।

छह माह तक प्रति महीने म‍िलेगा 14जीबी डेटा और अन‍िलिमिटेड कॉलिंग

इस ऑफर के तहत ग्राहकों को छह महीने तक हर महीने 14GB डेटा और अनलिमिटेड एचडी वॉयस कॉलिंग मिलेगी। इस तरह यह फोन खरीदने के साथ अगले छह महीने तक रिचार्ज की चिंता खत्म हो जाएगी यानि अब अलग से रिचार्ज पर पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा।

खास तौर पर अब भी 2जी फोन का इस्‍तेमाल करने वालों के लिए दिया गया ऑफर

माना जाता है कि रिलायंस जियो ने यह ऑफर खास तौर पर अब भी 2G फीचर फोन इस्तेमाल कर रहे ग्राह कों को ध्यान में रखकर पेश किया है। जियो के मुताबिक ऐसे ग्राहक आमतौर पर करीब 199 रुपये महीना रिचार्ज पर खर्च करते हैं। छह महीने में यह रकम करीब 1,200 रुपये बैठती है।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष शुरू,10 अक्‍टूबर तक होंगे श्राद्ध, जानें कौन सा श्राद्ध कब

ग्राहकों को पहले की तुलना में 299 रुपये अधिक देना होगा

कंपनी का कहना है कि ऐसे में 1,499 रुपये में फोन और छह महीने का रिचार्ज दोनों मिलने से 2G से 4G पर शिफ्ट होने का अतिरिक्त खर्च दरअसल मात्र 299 रुपये रह जाता है। हालांकि ग्राहक को फोन खरीदते वक्त पूरे 1,499 रुपये की कीमत चुकानी होगी।

अल्‍ट्रा फास्‍ट इंटरनेट सहित जियो टीवी के 500 से ज्‍यादा टीवी चैनल मिलेंगे

कंपनी ने एक बयान में कहा है कि 2G से 4G पर आने के साथ ग्राहक को अल्ट्रा फास्ट इंटरनेट तो मिलेगा। इसके साथ ही जियोभारत में जियोटीवी के 500 से ज्यादा टीवी चैनल, जियोहॉटस्टार पर क्रिकेट, फिल्में और मनोरंजन, म्यूजिक और जियोपे के जरिए यूपीआई (UPI) पेमेंट जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। फोन में 2.4 इंच डिस्प्ले और 2000mAh बैटरी दी गई है। यह ऑफर जियोभारत के चुनिंदा A1, B1, B2 और B3 मॉडल पर लागू है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *