सटीक समाचार, नई दिल्ली। Air India Fare Hike: इंडिगो के बाद एयर इंडिया की फ्लाइटों में भी सफर करना महंगा हो गया है। एयर इंडिया ने भी 9 अक्टूबर से अपने किरायाें में वृद्धि कर दी है। एयरलाइंस ने फ्यूल चार्ज में वृद्धि की है। घरेलू उड़ानों के लिए फ्यूल चार्ज 1200 रुपये तक फ्यूल चार्ज लगेगा और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल चार्ज अब 17,800 रुपये तक कर दिया गया है। यह वृद्धि एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) पर भी लागू होंगे। अकासा एयर ने भी आज (9 अक्टूबर) से फ्यूल चार्ज में वृद्धि की है।
घरेलू उड़ानों में 1200 रुपये तक और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट में 17800 रुपये तक हुआ फ्यूल चार्ज
बता दें कि एयर इंडिया (Air India) और एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) दोनों टाटा ग्रुप की एयरलाइंस हैं। एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा है कि यह वृद्धि जेट फ्यूल यानि एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATS) महंगा होने के कारण की गई है। बता दें कि पिछले करीब सात महीने में एयर इंडिया ने तीसरी बार फ्यूल चार्ज में वृद्धि की है।
एयर इंडिया ने सात माह में तीसरी बार फ्यूल चार्ज बढ़ाया
एयर इंडिया ने इससे पूर्व 10 मार्च और 7 अप्रैल को फ्यूल चार्ज बढ़ाया था। बता दें कि जेट फ्यूल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है और इस कारण एयरलाइंस का फ्यूल पर खर्च बढ़ गया है।
घरेलू उड़ानाें कितना बढ़ा फ्यूल चार्ज –
| दूरी | नया फ्यूल चार्ज | पुराना फ्यूल चार्ज |
| 0-500 किलोमीटर | 400 रुपये | 299 रुपये। |
| 501 से 1000 किलोमीटर | 600 रुपये | 399 रुपये। |
| 1001 से 1500 किलोमीटर | 850 रुपये | 549 रुपये। |
| 1501 स 2000 किलोमीटर | 1200 रुपये | 749 रुपये। |
| 2000 किलोमीटर से अधिक | 1200 रुपये | 899 रुपये। |
अंतरराष्ट्रीय उड़ानोंं पर फ्यूल चार्ज
| देश | नया फ्यूल चार्ज |
| मिडिल ईस्ट के देश | 4600 रुपये। |
| यूरोप, ब्रिटेेन | 11,200 रुपये। |
| ऑस्ट्रेलिया | 17,400 रुपये। |
| अमेरिका | 17800 रुपये। |
अकासा एयर ने घरेलू फ्लाइट के लिए 1150 रुपये तक किया फ्यूल चार्ज
इसके साथ की अकासा एयर ने भी फ्यूल चार्ज में आज से ही वृद्धि की है । अकासा ने घरेलू उड़ानों में फ्यूल चार्ज 1150 रुपये त़क कर दिए हैंं। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में फ्यूल चार्ज 2500 रुपये कर दिए गए हैं
अकासा एयर की फ्लाइटों के लिए फ्यूल चार्ज
| दूरी | नया फ्यूल चार्ज |
| 0-500 किलोमीटर | 375 रुपये। |
| 501- 1000 किलोमीटर | 600 रुपये। |
| 1001 से 1500 किलोमीटर | 900 रुपये। |
| 1501 किलोमीटर से अधिक | 1150 रुपये। |
| अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स | 2500 रुपये। |
यह समाचार भी पढ़िये : Indigo Fair: इंडिगो की फ्लाइट महंगी हुई, घरेलू व इंटरनेशनल फ्लाइट में इतना बढ़ा फ्यूल चार्ज
इंडिगो ने भी बढ़ाए थे फ्यूल चार्ज
बता दें कि इससे पहले देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस इंडिगो (Indigo) ने 6 अक्टूबर को अपने घरलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइटों के किराये में वृद्धि की थी। इडिगो ने घरेलू उड़ान में फ्यूल चार्ज 1300 रुपये तक कर दिए थे। एयरलाइन ने अंतरराष्ट्रीय फ्लाइटों के लिए फ्यूल चार्ज में 10,000 रुपये तक कर दिए थे।


Pingback: JIO ने 6जी पर तैयारी शुरू की, कहा- इसे रोलआउट करनेवाले शुरुआती देश होगा - Sateek Samachar
Pingback: भगंवत मान ने एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों का लिया जायजा, कहा- आयोजन होगा मील का पत्थ
Pingback: जैन संत डाॅ. राजेश मुनि के 2500वें अभिग्रह की संपूर्ति पर भव्य महोत्सव, बही श्रद्धा की सरिता - Sateek Samacha
Pingback: मोबाइल जेब में और जियो AI ग्लास से हो जाएगा UPI पेमेंट, लाइव क्रिकेट कमेंट्री भी सुनें - Sateek Samachar
Pingback: भूपेंद्र हुड्डा ने कहा- अब तक सिर्फ 30% धान की खरीद, सरकार ने किसानों को झमले में उलझाया - Sateek Samachar