भगंवत मान ने एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों का लिया जायजा, कहा- आयोजन होगा मील का पत्‍थर साबित

Punjab Hockey: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने जालंधर के बर्लटन पार्क स्‍टेडियम में एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों का जायजा लिया। (फोटाे सौजन्‍य डीपीआरओ)
Punjab Hockey: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने जालंधर के बर्लटन पार्क स्‍टेडियम में एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों का जायजा लिया। (फोटाे सौजन्‍य डीपीआरओ)
Last Updated: 10 Oct, 2026 at 12:28 AM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, जालंधर। Asian Hockey Champions Trophy: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों का जायजा लिया और बर्लटन पार्क स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्‍हाेंने कहा कि इस प्रतियोगिता का शानदार आयोजन करेगा। पंजाब अंतरराष्‍ट्रीय खेल आयोजनों में मील का पत्‍थर स्‍थापित करेगा।

भगवंत मान ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

उन्होंने अधिकारियों को विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा, पुख्ता सुरक्षा, सुचारू यातायात और भीड़ प्रबंधन के व्यापक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीएम ने दिन में चंडीगढ़ में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर में बर्लटन स्टेडियम का दौरा किया।

कहा- पंजाब की समृद्ध खेल विरासत प्रदर्शित हो

उन्‍होंने स्‍टेडियम मे बुनियादी ढांचे के विकास, नवीनीकरण कार्यों तथा भाग लेने वाली टीमों और दर्शकों के लिए किए जा रहे प्रबंधों की प्रगति का व्यक्तिगत रूप से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि तैयारियों का हर पहलू वैश्विक स्तर पर पंजाब की समृद्ध खेल विरासत और आयोजन क्षमता को प्रदर्शित करने वाला होना चाहिए।

अधिकारियों से कहा- एशियाई हॉकी चैपियंस ट्राफी की तैयारी में कोई कसर न छोड़ेो

उन्‍होंने दर्शकों की सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्‍हाेंने कहा कि इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन को सफल बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: इस बार नवरात्र बेहद खास, माता की सवारी से शुभ संदेश, घट स्‍थापना का यह है शुभ मुहुर्त

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन के लिए व्यापक योजना बनाने और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दर्शकों की सुविधा, सुरक्षा और आराम हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। मैचों से पहले, मैचों के दौरान या बाद में आने वाले लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना चाहिए।

मेहमानवाजी में उच्चचम मानक जरूरी

भगवंत मान ने कहा कि इस स्तर के अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी करना पंजाब के लिए गर्व की बात है। हम देश और विदेश से आने वाले खिलाड़ियों, अधिकारियों, दर्शकों और पर्यटकों को शानदार अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रत्येक व्यवस्था में पेशेवर दक्षता और मेहमाननवाजी के उच्चतम मानक दिखाई देने चाहिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में नई लगाई गई प्रकाश व्यवस्था, स्कोरबोर्ड और चल रहे नवीनीकरण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय के भीतर सभी सुविधाएं पूरी करने और टूर्नामेंट शुरू होने से पहले प्रत्येक व्यवस्था की अच्छी तरह जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: Hockey: पंजाब में हॉकी एशियाई चैंपियनशिप ट्राॅफी 2026 के लिए व्‍यापक तैयारी, भगवंत मान ने जारी किया लोगो

उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचा पूरी तरह से कार्यशील होना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता की आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम होना चाहिए। भाग लेने वाली टीमों और दर्शकों को दी जाने वाली सुविधाओं में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।

उन्‍होंने अधिकारियों को अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के अनुसार विदेशी टीमों के खिलाड़ियों के लिए विशेष बसों सहित उचित परिवहन सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत, हॉकी पंजाब के अध्यक्ष नितिन कोहली, जालंधर के मेयर विनीत धीर तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का 27 अक्‍टूबर से होगा आयोजन

बता दें कि यह प्रतियोगिता 27 अक्‍टूबर को शुरू होगी और 5 नवंबर तक चलेगी। इसमें छह देशों की टीमें भाग लेंगी। पाकिस्‍तान ने भारत से अलग किसी अन्‍य देश में प्रतियोगिता का आयोजन कराने की मांग की थी। उसकी मांग को एशियाई हॉकी संघ और भारतीय हॉकी संघ में ठुकरा दिया था। इसके बाद पाकिस्‍तान ने प्रतियोगिता से नाम वापस ले लिया था। उसके स्‍थान पर बांग्‍ला देश की टीम काे प्रतियोगिता में शामिल किया गया।

प्रतियोगिता में इन देशों की टीमें भाग लेंगी –
  • भारत।
  • मलेशिया।
  • चीन।
  • जापान।
  • दक्षिण कोरिया।
  • बांग्‍लादेश।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *