दिल्‍ली से चेन्‍नई जा रही इंडिगाे फ्लाइट में आग लगी, इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री के बैग में पावर बैंक फटा

Indigo Flight Fire : दिल्‍ली से चेन्‍नई जा रही इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट में यात्री के बैग में रखा पावर बैंक फट गया और इससे आग लग गई। (फोटो सौजन्‍य सोशल मीडिया)
Indigo Flight Fire : दिल्‍ली से चेन्‍नई जा रही इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट में यात्री के बैग में रखा पावर बैंक फट गया और इससे आग लग गई। (फोटो सौजन्‍य सोशल मीडिया)
Last Updated: 11 Oct, 2026 at 09:48 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, नई दिल्‍ली। Indigo Flight Fire : दिल्‍ली से चेन्‍नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में आग लग गई। इससे विमान में हड़कंप मच गया। एक यात्री के ओवरहेड केबिन में रखे बैग में पावर बैंक फट गया। केबिन क्रू ने किसी तर‍ह आग पर काबू पाया। विमान की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिग कराई गई। राहत की बात है कि विमान में सवार सभी यात्री और केबिन क्रू सुरक्षित हैं।

एक यात्री के ओवरहेड केबिन में रखे बैग में पावर बैंंक फटा

जानकारी के अनुसार, दिल्‍ली से चेन्‍नई जा रही फ्लाइट में केबिन के ओवरहेड स्‍पेस में रखे एक यात्री के बैग में रखा पावर बैंक फट गया। यात्रियों ने वहां से धुआं निकलता देखा तो केबिन क्रू को इसकी जानकारी दी। केबिन क्रू ने तुरंत आग पर काबू पा लिया। इसके बाद पायलट ने विमान को हैदराबाद एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया।

यात्रियों को दूसरे विमान से चेन्‍नई भेजा गया

सोशल मीडिया पर इस घटना काे लेकर वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें यात्री ओवरहेड केबिन से अपना सामान उतारते दिख रहे हैं। इंडिगो ने घटना को लेकर बयान जारी किया है। इंंडिगो ने कहा कि आग के बारे में पता चलते ही केबिन क्रू ने इस पर काबू पा लिया। इसके बाद पायलटों ने एहितियात बरते हुए विमान को डायवर्ट किया। इंडिगो द्वारा जारी बयान में कहा गया कि यात्रियों को भेजने के लिए दूसरे विमान की व्‍यवस्‍था की गई।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: इंडिगो के बाद Air India, एयर इंडिया एक्‍सप्रेस व अकासा एयर ने भी बढ़ाए किराये

फ्लाईट में पावर बैंक को लेकर क्‍या हैं डीजीसीए के नियम
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने विमान में इलेक्‍ट्राॅनिक डिवाइस फोन, लैपटॉप, पावर बैंक और इलेक्‍ट्रॉनिक वॉच आदि ले जाने और उनके इस्‍तेमाल को लेकर नियम तय हैं।
डीजीसीए (DGCA) द्वारा तय नियमों के अनुसार, फ्लाइट में मोबाइल, लैपटॉप और टैबलेट ले जा सकते हैं, लेकिन उनको वे चेक इन बैग में नहीं रख सकते। इनको केबिन बैग में ही ले जाया जा सकता है।
फ्लाइट में इनके इस्‍तेमाल को लेकर विशेष हिदायतों का पालन करना होता है। यात्री इसका इस्‍तेमाल टेक ऑफ और लैंडिंग के दौरान नहीं कर सकते। यात्रा के दौरान वे इनका इस्‍तेमाल फ्लाइट मोड और एयरलाइन के निर्देशों के अनुरूप कर सकते हैं।
फ्लाइट के दौरान पावर बैंक का इस्‍तेमाल नहीं किया जा सकता है। फ्लाइट में अपने डिवाइस को पावर बैंंक से चार्ज करने की मनाही है।
मई में भी इंडिगो की फ्लाइट में पावर बैंंक फटने की हुई थी घटना

इंडिगो की एक फ्लाइट में इसी वर्ष मई में भी पावर बैंक फटने से आग लग गई थी। हैदराबाद से चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट में एक यात्री के बैग में रखा पावर बैंक फट गया था। इस घटना में पांच यात्री घायल हो गए थे। उस समय विमान ने उड़ान नहीं भरी थी और टेक ऑफ की तैयारी कर रही थी। पावर बैंक फटने से विमान में धुआं भर गया था। इसके बाद यात्रियों की विमान से इमरजेंसी एग्जिट करवाई गई थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *