जैन संत डाॅ. राजेश मुनि के 2500वें अभिग्रह की संपूर्ति पर भव्‍य महोत्‍सव, बही श्रद्धा की सरिता

Panipat Jain Celebration: अभिग्रहधारी डॉ. राजेश मुनि के 2500 अभिग्रह संपूर्ति के उपलक्ष्‍य में पानीपत के सेक्‍टर 25 ऑरेलिया ग्रैंड बैंक्‍वेट में भव्‍य महोत्‍सव का आयोजन किया गया। (फोटो सौजन्‍य जैन सभा)
Panipat Jain Celebration: अभिग्रहधारी डॉ. राजेश मुनि के 2500 अभिग्रह संपूर्ति के उपलक्ष्‍य में पानीपत के सेक्‍टर 25 ऑरेलिया ग्रैंड बैंक्‍वेट में भव्‍य महोत्‍सव का आयोजन किया गया। (फोटो सौजन्‍य जैन सभा)
Last Updated: 10 Oct, 2026 at 09:09 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, पानीपत। Panipat Jain Celebration : जैन संत अभिग्रहधारी डॉ. राजेश मुनि जी के 2500वें अभिग्रह की संपूर्ति पर उनके अभिनंदन के लिए भव्‍य महोत्सव मनाया गया। इसमें विविध कार्यक्रम पेश किए और इस दौरान मानो श्रद्धा व भक्ति की सरिता बह उठी। इस अवसर पर पानीपत शहर में एक चौक का नाम अभिग्रहधारी संत डॉ. राजेश म‍ुनि के नाम पर रखने की घोषणा की गई।

महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली

महोत्‍सव का आयोजन श्री एसएस जैन सभा (रजि.), पानीपत के तत्वावधान में 25 सेक्टर में स्थित ऑरेलिया ग्रैंड बैंक्वेट में किया गया। इस आयोजन का शुभारंभ गांधी मंडी से प्रातः 6:30 बजे हुआ। पीले परिधानों में सुसज्जित 201 महिलाएं सिर पर कलश धारण करके बैंड बाजे के साथ यात्रा के रूप में गांधी मंडी से आयोजन स्थल पर पहुंची।

समारोह की शुरुआत महिलाओं के स्‍वागत गीत से हुआ

कार्यक्रम अभिग्रधारी डॉ. राजेश मुनि जी महाराज, सेवाभावी श्री राजेंद्र मुनि जी महाराज, महासाध्वी श्री समता जी महाराज, तपस्विनी साध्वी श्री भाविका जी महाराज ठाणे-4 के सानिध्य में में हुआ। इस अवसर पर काफी संख्‍या श्रद्धालु मौजूद थे। कार्यक्रम की खूबसूरत शुरुआत महिलाओं के एक सुंदर स्वागत गीत से हुई।

मेयर कोमल सैनी ने अभिग्रहधारी डॉ. राजेश मुनि के नाम पर चौक बनाने की घोषणा की

इस अवसर पर पानीपत की मेयर कोमल सैनी ने घोषणा की कि जल्दी ही नगर निगम डॉ. राजेश मुनि महाराज के नाम पर शहर में एक चौक बनाएगी। मालूम हो कि इंदौर में इन्हीं मुनि महाराज के नाम से एक ‘अभिग्रह चौक’ तथा वहां से निकलती एक सड़क को डॉ. राजेश मुनि मार्ग भी बनाया गया है। आज के आयोजन में नाश्ता व गौतम प्रसादी के लाभार्थी अंसल समाज के प्रधान जगदीश राय जैन का परिवार रहा। ध्वजारोहणकर्ता सींख वाले सुभाष जैन अभिषेक जैन रहे।

हरियाणा के मंत्री विपुल गोयल बोले- अभिग्रह महोत्‍सव मनाना सराहनीय

इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने श्रद्धेय मुनि श्री के चरणों में नमन करके उनके तप, त्याग, संयम और समाज कल्याण के प्रयासों की सराहना की। हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि जैन समाज की ओर से अभिग्रह महोत्सव मनाना एक सराहनीय कदम है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने के साथ-साथ लोगों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक भी करते हैं।

विधानसभा अध्‍यक्ष हरविंद्र कल्‍याण ने कहा- ऐसे आयोजन समाज को दिशा देते हैं

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि अभिग्रह महोत्सव जैसे आयोजन समाज को नई दिशा देते हैं। महापुरुष अपने जीवन और विचारों से मानवता का सही मार्गदर्शन करते हैं। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि मनुष्य की संकल्प शक्ति उसको कठिन लक्ष्य हासिल करने में सहायक होती है। जब व्यक्ति दृढ़ निश्चय के साथ सकारात्मक उद्देश्य को लेकर चलता है तो उसके प्रयास समाज में महत्वपूर्ण बदलाव लाने में सहायक होते हैं।

हरियाणा भाजपा अध्‍यक्ष डॉ. अर्चना गुप्‍ता व कैबिनेट मंत्री कृष्‍णलाल पंवार ने भी किया संबोधित

कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा की सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए समाज की सक्रिय भागीदारी बहुत आवश्यक है। भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा की मुनिश्री ने 20,870 युवाओं से नशा छोड़ने के लिए संकल्प-पत्र भरवाने की प्रेरणा देकर और इसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में स्थान दिलाकर समाज द्वारा नशा मुक्ति की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य करवाया। समारोह को महामंडलेश्वर श्री राघवेंद्र जी स्वामी ने भी सभा को संबोधित किया।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: इस बार नवरात्र बेहद खास, माता की सवारी से शुभ संदेश, घट स्‍थापना का यह है शुभ मुहुर्त

समारोह में ये प्रमुख लोग भी रहे मौजूद

आज के आयोजन में भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री सुरेश जैन, आरएसएस के प्रांत प्रचार प्रमुख राजेश गोयल, पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, सोनीपत मेयर राजीव जैन, पानीपत नगर निगम की मेयर कोमल सैनी, केंद्रीय मंत्री प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, भाजपा जिला मंत्री भावना जैन, पानीपत पूर्व मेयर अवनीत कौर और पूर्व मेयर भूपिंदर सिंह आदि विशिष्ट व्यक्तित्व उपस्थित रहे। भूप‍िंदर सिंह ने जिन्होंने आचार्य देवेंद्र मुनि के चित्र का अनावरण भी किया।

डॉ. एपी जैन द्रोणाचार्य पदवी से अलंकृत, भगत महावीर जैन को तप सम्राट की उपाधि

इस आयोजन में गांधी मंडी जैन सभा संरक्षक डॉ. एपी जैन को द्रोणाचार्य की पदवी से अलंकृत किया गया। जैन सभा के संरक्षक दीर्घ तपस्वी भगत महावीर जैन को तप सम्राट की उपाधि दी गई। समारोह में ऑल इंडिया जैन कांफ्रेंस के राष्ट्रीय चेयरमैन और इस कार्यक्रम के मुख्य संयोजक एवं स्वागत अध्यक्ष विजयजैन, नशा मुक्ति अभियान प्रमुख संयोजक अशोक आर्य, मनीष जैन का अति विशिष्ट योगदान रहा।

महाेत्‍सव के आयोजन में इनका रहा प्रमुख सहयोग

महोत्‍सव में अग्रवाल मंडी प्रधान मंत्री गौतम जैन, अंसल जैन सभा प्रधान जगदीश जैन, कोहंड जैन सभा के प्रधान राजेंद्र जैन, दिगंबर समाज से कुलदीप जैन ने भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया। राजीव जैन, प्रवेश जैन, हेमंत जैन, राजेश जैन, राकेश जैन नशा मुक्ति अभियान से सक्रियता से जुड़े। गांधी मंडी जैन समाज की ओर से महामंत्री डॉ ईश्वर जैन मंत्री राजेंद्र जैन ने प्रभावी मंच संचालन किया।

इन लोगों ने भी किया सहयोग

उप प्रधान राजपाल जैन, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र जैन, सुशील जैन, कालू जैन, रामकिशन जैन, का सहयोग सराहनीय रहा। हरियाणा जैन कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष डॉ रामनिवास जैन, सुरेश जैन, रमेश जैन, नेमचंद जैन, महावीर जैन, सुभाष जैन, कुलदीप जैन, गौरव जैन, सतपाल कपिल का भी सहयोग उल्लेखनीय रहा। भारत से पधारने वाले श्रद्धालु भक्तजन हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, आदि राज्यों से रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *