इंडिगो के बाद आज से Air India, एयर इंडिया एक्‍सप्रेस व अकासा एयर ने बढ़ाए किराये

Air India Fare Hike: एयर इंडिया के किराये में वृद्धि हो गई है। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Air India Fare Hike: एयर इंडिया के किराये में वृद्धि हो गई है। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Published: 9 Oct, 2026 at 08:07 AM

सटीक समाचार, नई दिल्‍ली। Air India Fare Hike: इंडिगो के बाद अब एयर इंडिया की फ्लाइटों में सफर करना महंगा हो गया है। एयर इंडिया ने भी आज से अपने किरायाें में व‍ृद्धि कर दी है। एयरलाइंस ने फ्यूल चार्ज में वृद्धि की है। घरेलू उड़ानों के लिए फ्यूल चार्ज 1200 रुपये तक फ्यूल चार्ज लगेगा और अंतरराष्‍ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल चार्ज अब 17,800 रुपये तक कर दिया गया है। यह वृद्धि एयर इंडिया एक्‍सप्रेस (Air India Express) पर भी लागू होंगे। अकासा एयर ने भी आज (9 अक्‍टूबर) से फ्यूल चार्ज में वृद्धि की है।

घरेलू उड़ानों में 1200 रुपये तक और अंतरराष्‍ट्रीय फ्लाइट में 17800 रुपये तक हुआ फ्यूल चार्ज

बता दें कि एयर इंडिया (Air India) और एयर इंडिया एक्‍सप्रेस (Air India Express) दोनों टाटा ग्रुप की एयरलाइंस हैं। एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा है कि यह वृद्धि जेट फ्यूल यानि एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATS) महंगा होने के कारण की गई है। बता दें कि पिछले करीब सात महीने में एयर इंडिया ने तीसरी बार फ्यूल चार्ज में वृद्धि की है।

एयर इंडिया ने सात माह में तीसरी बार फ्यूल चार्ज बढ़ाया

एयर इंडिया ने इससे पूर्व 10 मार्च और 7 अप्रैल को फ्यूल चार्ज बढ़ाया था। बता दें कि जेट फ्यूल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है और इस कारण एयरलाइंस का फ्यूल पर खर्च बढ़ गया है।

घरेलू उड़ानाें कितना बढ़ा फ्यूल चार्ज –
दूरीनया फ्यूल चार्जपुराना फ्यूल चार्ज
0-500 किलोमीटर 400 रुपये299 रुपये।
501 से 1000 किलोमीटर600 रुपये399 रुपये।
1001 से 1500 किलोमीटर850 रुपये 549 रुपये।
1501 स 2000 किलोमीटर1200 रुपये749 रुपये।
2000 किलोमीटर से अधिक1200 रुपये899 रुपये।

अंतरराष्‍ट्रीय उड़ानोंं पर फ्यूल चार्ज
देशनया फ्यूल चार्ज
मिडिल ईस्‍ट के देश 4600 रुपये।
यूरोप, ब्रिटेेन11,200 रुपये।
ऑस्‍ट्रेलिया17,400 रुपये।
अमेरिका17800 रुपये।
अकासा एयर ने घरेलू फ्लाइट के लिए 1150 रुपये तक किया फ्यूल चार्ज

इसके साथ की अकासा एयर ने भी फ्यूल चार्ज में आज से ही वृद्धि की है । अकासा ने घरेलू उड़ानों में फ्यूल चार्ज 1150 रुपये त़क कर दिए हैंं। अंतरराष्‍ट्रीय उड़ानों में फ्यूल चार्ज 2500 रुपये कर दिए गए हैं

अकासा एयर की फ्लाइटों के लिए फ्यूल चार्ज
दूरी नया फ्यूल चार्ज
0-500 किलोमीटर375 रुपये।
501- 1000 किलोमीटर600 रुपये।
1001 से 1500 किलोमीटर900 रुपये।
1501 किलोमीटर से अधिक1150 रुपये।
अंतरराष्‍ट्रीय फ्लाइट्स 2500 रुपये।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : Indigo Fair: इंडिगो की फ्लाइट महंगी हुई, घरेलू व इंटरनेशनल फ्लाइट में इतना बढ़ा फ्यूल चार्ज

इंडिगो ने भी बढ़ाए थे फ्यूल चार्ज

बता दें कि इससे पहले देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस इंडिगो (Indigo) ने 6 अक्‍टूबर को अपने घरलू और अंतरराष्‍ट्रीय फ्लाइटों के किराये में वृ‍द्धि की थी। इडिगो ने घरेलू उड़ान में फ्यूल चार्ज 1300 रुपये तक कर दिए थे। एयरलाइन ने अंतरराष्‍ट्रीय फ्लाइटों के लिए फ्यूल चार्ज में 10,000 रुपये तक कर दिए थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *