सटीक समाचार, नई दिल्ली। नीट पीजी 2026 (NEET PG 2026) परीक्षा के लिए नियमों में बदलाव किए गए हैं। केंद्र सरकार ने 30 अगस्त को होने वाली इस परीक्षा में सुरक्षा और उम्मीदवारों को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से नियमों में सुधार किए हैं। नए नियमों के तहत परीक्षार्थियाें को हर प्रश्न के लिए अतिरिक्त समय (Extra Time) दिए जाएंगे और उनका परीक्षा केंद्र भी पास के शहरों में किया जाएगा। इसके साथ ही परीक्षा एक ही शिफ्ट में होगी।
परीक्षार्थियों को मिलेगा घर के नजदीक परीक्षा केंद्र
परीक्षा को आधार कार्ड वेरिफिकेशन, बायोमेक्ट्रिक्स, एन्क्रिप्शन और लाइव मानिटरिंग के माध्यम से सुरक्षा मजबूत बनाया जाएगा। सरकार द्वारा किए गए इन बदलावाें से परीक्षार्थियाें को काफी सुविधा होगी। नजदीकी परीक्षा केंद्र होने से पहले की तरह उनको दूरदराज के सेंटरों पर जाने की भागादौड़ी करने से मुक्ति मिलेगी। इससे उनके समय की बचत होगी और वे परीक्षा केंद्र होनेवाली परेशानी से बच सकेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने परीक्षा तैयारियां की समीक्षा की
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नीट पीजी 2026 (NEET PG 2026) के नियमोंं संंशोधन किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने इस संंबंध अधिकारियों के साथ बैठक की और NEET PG 2026 की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट तौर पर कहा कि यह परीक्षा बिना किसी परेशानी के सुरक्षित और तकनीक आधारित संपन्न कराई जाए।
दरअसल, सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछली नीट 2026 (NEET 2026) के दौरान हुई गड़बड़ियों और चूकों से सबक लिया है। इसी कारण नीट पीजी 2026 (NEET PG 2026) में अतिरिक्त विशेष कदम उठाए हैं।
यह समाचार भी पढ़िये : NSA Ajit Doval: अजित डोभाल का Gen-Z को खास संदेश, कहा- आजादी का मतलब मनमर्जी करना नहीं, ऐसी सोच गलत
नड्डा ने नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साईंसेज (NBEMS) और स्वास्थ्य मंत्रालय की तकनीकी टीम और अन्य एजेंसियों से इस परीक्षा की तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि नीट पीजी 2026 (NEET PG 2026) को परीक्षाार्थियों के लिए सरल और निष्पक्ष व किसी तरह की गड़बड़ी से मुक्त रखे के कारगर प्रबंध किए जाएं।
2.73 लाख से अधिक उम्मीदवार देंगे परीक्षा
बता दें कि नीट पीजी 2026 (NEET PG 2026) के लिए पिछले साल की अपेक्षा साढ़े 12 प्रतिशत (12.5%) अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। इस बार कुल 2,73,183 उम्मीदवारों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। परीक्षा 340 शहरों में करीब 1300 सेंटरों पर आयोजित होगी। परीक्षा में 60 हजार से अधिक कर्मियों को तैनात किया जाएगा।
NEET PG 2026 के लिए किए गए प्रमुख बदलाव
सबसे अहम परिवर्तन उम्मीदवारों द्वारा परीक्षा केंद्र चुनने की प्रक्रिया में किया गया है। अब तक परीक्षाओं के लिए ‘पहले आओ पहले पाओ’ क आधर पर सेंटर का आवंटन होता था। नई व्यवस्था में अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र चुनने के लिए तीन पसंदीदा राज्यों का चयन कराना होगा। इसमें उम्मीदवार के लिए अपने राज्य काे पहली प्राथमिकता देना अनिवार्य होगा।
स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इससे परीक्षार्थियों को नजदीकी केंद्र आवंटित करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही परीक्षार्थियों को इस बार अपने आवंटित परीक्षा केंद्र के शहर के बारे में परीक्षा तिथि 30 अगस्त से तीन सप्ताह पहले जानकारी मिलेगी।
एक नजर में प्रमुख बदलाव –
- परीक्षा पैटर्न में संशोधन कर 180 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और इनका उत्तर देने के लिए 210 मिनट मिलेंगे। पहले परीक्षा में 200 प्रश्न होते थे।
- परीक्षा एक शिफ्ट में होगी। पहले दो शिफ्टों में होती थी।
- परीक्षार्थियों को घर के नजदीक परीक्षा केंद्र दिया जाएगा। इसके लिए परीक्षार्थियों के लिए विकल्प चुनने का ऑप्शन दिया जाएगा।
- परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी पहले दी जाएगी।
- हर प्रश्न के लिए ज्यादा समय यानि एक्सट्रा टाईम मिलेगा।
- परीक्षा की पारदर्शिता बनाने रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा कदम उठाए जाएंगे।
- परीक्षा एक ही शिफ्ट में होगी।
- उम्मीदवारों का आधार कार्ड वेरिफिकेशन होगा और बायोमेट्रिक्स से केंद्र में प्रवेश होगा।
- परीक्षा में एन्क्रिप्शन और लाइव मॉनिटरिंग से सुरक्षा को मजबूत बनाया जाएगा।
- परीक्षkमें नकल, फर्जी उम्मीदवार और गलत गतिविधियों की शिकायत के लिए ईमेल व्यवस्था लागू की गई है।


Pingback: Sant Guru Ravidas: संत गुरु रविदास कलश यात्रा के भव्य स्वागत की तैयारी, 4 को पहुंचेगी पानीपत, तैयारियों मे
Pingback: दो School of Eminence का लुधियाना में शुभारंभ हुआ, भगवंत मान बोले- पंजाब में नई ऊंचाइयों पर पहुंचे सरकारी स्