Drug Free Punjab : सीएम भगवंत मान बोले- अब उड़दा नहीं पढ़ता पंजाब, 500 दिन में 70000 नशा तस्‍कर पकड़े

पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना में 'युद्ध नशियां विरुद्ध' मुहिम के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। (पंंंजाब डीपीआरओ)
पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना में 'युद्ध नशियां विरुद्ध' मुहिम के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। (पंंजाब डीपीआरओ)
Published: 3 Aug, 2026 at 11:30 AM

सटीक समाचार, लुधियाना। Drug Free Punjab : पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार (AAP Government) द्वारा नशे के खिलाफ शुरू की गई ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ मुहिम के 500 दिन पूरे हो गए हैं। इस मौके पर राज्‍य के मुख्‍यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दावा किया के इन 500 दिनों में 70 हजार नशा तस्‍करों को गिरफ्तार किया गया। उन्‍होंने कहा कि यह मुहिल राज्‍य में नशे के जड़ खत्‍म होने तक जारी रहेगी। अब राज्‍य ‘उड़ दा पंजाब’ नहीं ‘पढ़ता और तंदुरुस्‍त पंजाब’ है।

13 हजार गांवों के वॉलिंटियर युद्ध नशियां विरुद्ध मुहिम की रीढ़ की हड्डी बने

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ मुहिम तब तक जारी रहेगी, जब तक राज्य से नशों की जड़ से सफाई नहीं हो जाती। इस मुहिम की शानदार सफलता लोगों की सक्रिय भागीदारी से ही संभव हुई है। उन्‍होंने लुधियाना में विलेज डिफेंस कमेटी (वीडीसी) के वॉलंटियरों (गांवों के पहरेदारों) से मुलाकात की। उन्‍होंने कहा कि 13,000 गांवों में 1.25 लाख वॉलंटियर नशे के खलिाफ इस आंदोलन की रीढ़ बनकर उभरे हैं।

पंजाब में शिअद नशा लेकर आया

भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (SAD) नशा लाया और कांग्रेस ने इसे संरक्षण दिया। आप सरकार ने तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है और पीड़ितों के इलाज व पुनर्वास और बेमिसाल जन जागरूकता अभियान के जरिए इसकी रीढ़ तोड़ दी है।

उन्होंने कहा कि कभी ‘उड़दा पंजाब’ के रूप में बदनाम किया गया राज्य अब ‘पढ़दा और तंदरुस्त पंजाब’ में बदल रहा है। स्‍कूली शिक्षा में राज्य की रैंकिंग, जेईई. और नीट में रिकॉर्ड सफलता से यह स्पष्ट होता है। आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ मुहिम के 500 दिन पूरे हो गए हैं और हमारी विलेज डिफेंस कमेटियों ने एक साल पूरा कर लिया है। वह दिन दूर नहीं, जब ये पंजाब में से नशों के कलंक का पूरी तरह खात्मा कर देंगे।

संयुक्‍त प्रयास से बड़ी से बड़ी चुनौती को काबू करना संभव

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह सच्ची भावना से पंजाब की सेवा करने वाले सभी लोगों के ऋणी हैं। हमारा दृढ़ संकल्प साबित करता है कि संयुक्त प्रयासों से कोई भी बड़ी से बड़ी चुनौती पर काबू पाया जा सकता है। जो समस्या कभी असंभव लगती थी, वह 500 दिनों के भीतर-भीतर धीरे-धीरे खत्म होती दिख रही है। बहुत से लोगों का मानना था कि इस कोढ़ को कभी खत्म नहीं किया जा सकता, पर लोगों के सक्रिय सहयोग से हमने इस समस्या की कमर तोड़ दी है।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : Mavaan Dhiyan Satkar Yojana: पंंजाब में साढ़े 33 लाख महिलाओं के खातों में आई सम्‍मान राशि, पांच लाख और का हुआ पंजीकरण

भगवंत मान ने कहा कि आप सरकार ने नशों के दलदल में फंसे लोगों को नशा-छुड़ाऊ और पुनर्वास केंद्रों में ले जाकर उनका इलाज सुनिश्चित किया है ताकि वे गरिमा और स्वाभिमान से जी सकें। पिछले चार वर्षों के दौरान राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों के कारण पंजाब प्राइमरी और मिडिल स्कूल शिक्षा में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला राज्य बनकर उभरा है।

खेलाें में भी आगे, तीन भारतीय टीमों के कप्‍तान पंजाब से

उन्‍होंने बताया कि राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए पंजाब के सभी जिलों में कुल 3,100 खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं। नौजवानों को नशों के कलंक से दूर करने के लिए खेल सबसे कारगर हथियार हैं। यह बहुत गर्व की बात है कि पंजाबी खिलाड़ी देश की बड़ी खेल टीमों का नेतृत्व कर रहे हैं। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम, भारतीय महिला क्रिकेट टीम और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान पंजाबी हैं।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : E20 Petrol: ई-20 पेट्रोल पर सरकार ने कही बड़ी बात, एथेनाॅल न मिलाते तो इतने रुपये लीटर बिकता पेट्राेल

उन्‍होंने कहा कि पिछली सरकारों के समय सरकारी गाड़ियों में नशे की सप्लाई होती थी। आज नशा तस्कर जेल की सलाखों के पीछे हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, तरुनप्रीत सिंह सौंद और डॉ. बलबीर सिंह, मुख्य सचिव केएपी सिन्हा सहित कई प्रमुख लोग मौजूद थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *