E20 Petrol: ई-20 पेट्रोल पर सरकार ने कही बड़ी बात, एथेनाॅल न मिलाते तो इतने रुपये लीटर बिकता पेट्राेल

सरकार ने E20 पर कहा कि इससे पेट्रोल की कीमतें नियंत्रित रखी जा सकीं। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
सरकार ने E20 पर कहा कि इससे पेट्रोल की कीमतें नियंत्रित रखी जा सकीं। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)

सटीक समाचार, नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार ने एथेनाॅल मिश्रित पेट्रोल (E20 Petrol) पर बड़ा बयान दिया है। सरकार ने संसद में एथनाॅल मिश्रित पेट्रोल नीति का बचाव किया। सरकार ने कहा कि यदि यह कदम नहीं उठाया जाता तो देश में पेट्रोल की कीमत 125 रुपये प्रति लीटर तक पहुंंच जाता। वैश्विक स्‍तर पर कच्‍चे तेल की कीमत बेतहाशा बढ़ने के दौरान देश में पेट्रोल की कीमत को नियंंत्रित करने में मदद मिली।

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार मंं कच्‍चे तेल का भाव 125 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया था

सरकार की ओर से कहा गया कि एक समय वैश्विक स्‍तर पर कच्‍चे तेल की कीमत 125 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई थी। उस समय एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल नहीं होता तो देश में प्रेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 125 रुपये तक हो जाती। पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि एथेनॉल की घरेलू खरीद के कारण मिडिल ईस्‍ट संकट (ईरान युद्ध) के दौरान उपभोक्‍ताओं को 30 रुपये प्रति लीटर की बचत हुई।

एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से उपभोक्‍ताओं को 30 रुपये प्रति लीटर की बचत हुई

पेट्रोलियम मंत्रायल की ओर से कहा गया कि पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित करने से इसकी कीमत प्रति लीटर करीब 30 रुपये कम रखना संभव हो पाया। एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के कारण अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमत बढ़ने का भारत पर अधिक असर नहीं पड़ा।

यह समाचार भी पढ़िये: New Currency: देश में जल्‍द चलेंगे 10 और 20 रुपये के प्‍लास्टिक के नोट, सरकार ने दी मंजूरी, ट्रायल के लिए 200 करोड़ के नोट छपेंगे

गरीबों दिए जाने वाले अनाज या सब्सिडी वाले चावल का E20 बनाने में इस्‍तेमाल नहीं

इसके साथ ही पेट्रोलियम मंत्रालय ने इस आरोपों को गलत बताया जिसमें कहा गया था कि गरीबों को दिए जाने के लिए निर्धारित अनाज को एथेनॉल बनाने में उपयोग के वास्‍ते डायवर्ट किया जा रहा है। मंत्रालय ने इस आरोप का भी खंडन किया कि सब्सिडी वाले एफसीआई के चावल का इस्‍तेमाल एथेनाॅल उत्‍पादन में किया जा रहा है।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : Suicide In Train: चंडीगढ़-लखनऊ एक्‍सप्रेस की थर्ड एसी बोगी में शव मिलने से सनसनी, शौचालय में कुर्ते से गले में फंदे लगाकर खुदकुशी की

बता दें कि इस साल फरवरी के अंत में ईरान पर इजराइल और अमेरिका ने हमला किया था। इस युद्ध के दौरान कच्‍चे तेल की आपूर्ति बाधित होने के कारण अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में इसकी कीमत में भारी उछाल आ गया था। इसके बावजूद भारत में सरकार करीब 75 दिनों तक पेट्रो पदार्थों की कीमत को स्थिर रखने मे सफल रही थी। मई में इनकी कीमतों में प्रति लीटर 7.50 रुपये की वृद्धि हुई थी। इसके बाद दो बार और वृद्धि की गई।

विभिन्‍न शहरों में पेट्रोल की कीमत

बता दें कि दिल्‍ली में अभी ई-20 पेट्रोल (E-20 Petrol) की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर है। बिना एथेनॉल वाला पेट्रोल 169 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में E20 पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपये, कोलकाता में 113.51 रुपये प्रति लीटर, चंडीगढ़ में 101.53 रुपये प्रति लीटर और पटना में 112.70 रुपये प्रति लीटर है।

माईलेज पर तीन सेछह प्रतिशत तक असर

इसके साथ ही सरकार ने माना कि E20 पेट्रोल से गाड़ि‍यों के माइलेज पर असर पड़ा है। सड़क परिवहन मंत्री न‍ितिन गडकरी ने दो दिन पहले कहा था कि ई20 पेट्रोल से बीएस 3 (BS III), बीएस 4 (BS IV) और बीएस 6 (BS VI) गा‍ड़ि‍यां की माइलेज में तीन से छह प्रतिशत तक की कमी आ सकती है। उन्‍होंने E20 पेट्रोल से गाड़ि‍यों के इंजन में किसी तरह की खराबी आने की बात से इन्‍कार किया।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: PPP In Haryana: हरियाणा में सिंगल PPP का खेल, योजनाओं के लाभ के लिए लोग परिवार से हो रहे ‘अलग’, सरकार ने उठाया बड़ा कदम

1 Comment

  1. Karti kesh jha

    बेहतरीन जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *