Female Wrestlers exploitation Case: महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में भाजपा नेता बृजभूषण सिंह बरी, विनेश फोगाट ने कहा- कोर्ट के फैसले को चुनौती देंगे

दिल्‍ली की एक अदालत ने महिला पहलवानों के शोषण के मामले में बृजभूषण सिंह को बरी कर दिया। विनेश फोगाट फैसले को चुनौती देगी। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
दिल्‍ली की एक अदालत ने महिला पहलवानों के शोषण के मामले में बृजभूषण सिंह को बरी कर दिया। विनेश फोगाट फैसले को चुनौती देगी। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)

सटीक समाचार, नई दिल्‍ली। भारतीय कुश्‍ती संघ (WFI) के पूर्व अध्‍यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण सिंह को म‍हिला पहलवानों से यौन शोषण के मामले (Female Wrestlers exploitation Case) में बड़ी राहत मिली है। दिल्‍ली की राउज ऐवेन्‍यू कोर्ट ने बृजभूषण को इस मामले से बरी कर दिया है। उनके साथ भारतीय कुश्‍ती संघ के पूर्व सचिव विनोद तोमर को भी बरी किया गया है। कोर्ट के फैसले के बाद महिला पहलवान और हरियाणा के जुलाना क्षेत्र की विधायक विनेश फोगाट ने कहा है कि इसे ऊपरी अदालत में चुनौती देंगे।

2 जुलाई को कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था

बता दें कि लंबी सुनवाई में दोनों पक्षाें की दलीलें पूरी होने के बाद अदालत ने 2 जुलाई 2026 को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस मामले में करीब 1133 दिनों में 127 सुनवाई हुई। इसके बाद से कोर्ट के फैसले का इंतजार था। कोर्ट ने फैसले के लिए 3 अगस्‍त की तिथि‍ तय की थी। इसी के अनुरूप सोमवार 3 अगस्‍त को कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया।

विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने दिल्‍ली में आंदोलन किया था

दिल्‍ली की राउज ऐवेन्‍यू कोर्ट ने छह म‍हिला पहलवानों से यौन शोषण के आरोप के मामले में सोमवार फैसला सुनाया। इस मामले में विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने अन्‍य पहलवानों के साथ मिलकर मोर्चा खोला था और दिल्‍ली के जंतर मंतर पर प्रर्दशन किया था व धरना दिया था। वे भारतीय कुश्‍ती संघ के तत्‍कालीन अध्‍यक्ष बृजभूषण सिं‍ह और कुछ अन्‍य लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की थी। आंदोलन के दौरान विनेश और अन्‍य आंदोलनकारियों को पुलिस कार्रवाई भी झेलनी पड़ी थी।

ओलंपियन विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया की अगुवाई में पहलवानों ने जंतर मंतर पर करीब 38 दिनों तक धरना दिया था। उनका आंदोलन दो चरणों में चला था। इस दौरान पुलिस द्वारा विनेश और अन्‍य पहलवानों को बुरी तरह घसीटने का आरोप भी लगा था और इसकी तस्‍वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहा था।

बृजभूषण सिंह बोले- पहले ही कहा था कि मैं निर्दोष हूं

बाद में बृजभूषण और अन्‍य आरोपी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। बृजभूषण को भारतीय कुश्‍ती संघ का अध्‍यक्ष पद गंवाना पड़ा था। इस मामला देशभर में चर्चित रहा था। कोर्ट के फेसले के बाद बृजभूषण सिंह काफी खुश नजर आए। वह और विनोद तोमर फैसले के समय कोर्ट में मौजूद थे। बृजभषण सिंह ने कहा, मैं शुरू से ही कह रहा कि मैं निर्दोष हूं। मैंने पहले दिन ही कह दिया था कि अगर यह मामला सच साबित हुआ तो खुद फांसी पर लटक जाऊंगा। मैं बेहद खुश ही कि निर्दोष साबित हुआ हूं।

विनेश बोलीं – इस फैसले से हम खुश नहीं हैं, चुनौती देंगे

दूसरी ओर, कोर्ट के फैसले बाद विनेश फोगाट ने इस पर निराशा जाहिर की। उन्‍होंंने अपने एक्‍स पेज पर लिखा कि‍ वह इस फैसले से खुश नहीं हैं और इसे ऊपरी कोर्ट में चुनौती देंगी। उन्‍होंंने लिखा, ‘ हमें सड़क पर उतरने और सत्‍ताधारी पार्टी के एक बाहुबली नेता के खिलाफ एआइआर दर्ज कराने के लिए बहुत हिम्‍मत जुटानी पड़ी। सत्‍ता और अपने बाहुबल के दम पर बृजभूषण ने कई लड़कियों को डरा धमका कर उनके बयान और नाम वापस करवाए।

यह समाचार भी पढ़िये: E20 Petrol: ई-20 पेट्रोल पर सरकार ने कही बड़ी बात, एथेनाॅल न मिलाते तो इतने रुपये लीटर बिकता पेट्रोल

उन्‍होंने आगे लिखा, पर कई महिला पहलवान खड़ी रहीं और कोर्ट में बृजभूषण के खिलाफ लड़ाई लड़ती रहीं। हमंं इस बात का दुख है कि अदालत ने बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपों में दोषी नहीं माना है। शुरू से ही सारा तंत्र, सरकार और ये सिस्‍टम बृजभूषण को बचाने में लगा है। महिला पहलवानों ने अपने वकीलों से इस फैसले के खिलाफ अपील करने को कहा है और इसे जल्‍द ही किया जाएगा। हमने उम्‍मीद नहीं छोड़ी है। पहलवान अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

बजरंग पूनिया ने भी किया पोस्‍ट

ओलंपियन पहलवान बजरंग पूनिया ने भी अपने एक्‍स पेज पर पोस्‍ट कर इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। बजरंग ने लिखा है- हमें सड़क पर उतरने और सत्‍ताधारी पार्टी के एक बाहुबली नेता के खिलाफ FIR दर्ज करवाने के लिए बहुत हिम्‍मत जुटानी पड़ी थी।

यह समाचार भी पढ़िये: PPP In Haryana: हरियाणा में सिंगल PPP का खेल, योजनाओं के लाभ के लिए लोग परिवार से हो रहे ‘अलग’, सरकार ने उठाया बड़ा कदम

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *