Sant Guru Ravidas: सं‍त गुरु रविदास कलश यात्रा के भव्‍य स्‍वागत की तैयारी, 4 को पहुंचेगी पानीपत, तैयारियों में जुटी भाजपा

पानीपत जिला भाजपा कार्यालय में संत श्री गुरु रविदास की कलश यात्रा के स्‍वागत की तैयारियो को लेकर बैठक हुई। (सटीक समाचार)
पानीपत जिला भाजपा कार्यालय में संत श्री गुरु रविदास की कलश यात्रा के स्‍वागत की तैयारियो को लेकर बैठक हुई। (सटीक समाचार)

सटीक समाचार, पानीपत। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की कलश यात्रा (Sant Guru Ravidas Kalash Yatra) के 4 अगस्त को जिला पानीपत पहुंचेगी। कलश यात्रा का यहां पहुंंचने पर भव्‍य स्‍वागत होगा। रथयात्रा के स्‍वागत की तैयारियों को लेकर भाजपा के जिला कार्यालय श्याम कमल में बैठक हुई। बैठक में यात्रा के स्वागत, मार्ग व्यवस्था, जनसंपर्क, प्रचार-प्रसार, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तथा विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुए। कार्यक्रम को भव्य, अनुशासित एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने की रणनीति बनाई गई।

कलश यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में हुई बैठक

बैठक की उपस्थित नेताओं ने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज का जीवन सामाजिक समरसता, समानता, सेवा और मानव कल्याण का प्रतीक है। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को एकता, भाईचारे और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। ऐसे में कलश यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम भी है।

कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा, सभी भाजपा कार्यकर्ता तैयारियों में जुट जाएं

हरियाणा कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा से रथयात्रा का भव्‍य स्‍वागत की तैयारी में जाने का आह्नान किया। उन्‍होंने कहा कि सभी मिलकर इस पावन यात्रा को ऐतिहासिक बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं, ताकि संत गुरु रविदास का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : NSA Ajit Doval: अजित डोभाल का Gen-Z को खास संदेश, कहा- आजादी का मतलब मनमर्जी करना नहीं, ऐसी सोच गलत

कलश यात्रा समरसता और भाईचारे का संदेश लेकर आ रही है : दुष्‍यंत भट्ट

जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की पावन कलश यात्रा समाज में समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश लेकर आ रही है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक यात्रा को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुटा हुआ है। उन्होंने जिले के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन से 4 अगस्त को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कलश यात्रा का भव्य स्वागत करने और इसे ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।

जिला प्रभारी एवं नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि भाजपा संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेगा। यात्रा के स्वागत में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

कलश यात्रा का उत्‍साह और श्रद्धा से करेंगे स्‍वागत: मेयर कोमल सैनी

मेयर कोमल सैनी ने कहा कि पानीपत की जनता संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की कलश यात्रा का पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ स्वागत करेगी। वहीं जिला परिषद चेयरमैन ज्योति शर्मा ने कहा कि संतों के आदर्श समाज में सकारात्मक परिवर्तन और सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करते हैं।

बैठक में अशोक कटारिया सहित भाजपा के दोनों जिला महामंत्री, सभी मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं मंडलों के प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि 4 अगस्त को गुड़गांव से पानीपत पहुंचने वाली पावन कलश यात्रा का जिले के विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया जाएगा। कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा गया।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : NEET PG 2026 के नियमों में सरकार ने किया बदलाव, हर सवाल के लिए एक्‍ट्रा टाइम मिलेगा, हुए ये बदलाव

बैठक में दोनों जिला महामंत्री, सभी मोर्चों के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मंडलों के प्रभारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा कलश यात्रा को ऐतिहासिक सफलता दिलाने का संकल्प दोहराया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *