सुनील कुमार झा वरिष्ठ पत्रकार एवं सटीक समाचार के संस्थापक संपादक हैं। पत्रकारिता में 33 वर्षों के अनुभव के साथ, वे हरियाणा और पंजाब के प्रमुख ऑनलाइन न्यूज मीडिया पोर्टल के राज्य प्रमुख रह चुके हैं। प्रिंट मीडिया में 15 से अधिक वर्षों तक न्यूज एडिटर के रूप में कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के हेड ऑफिस में कार्य किया। राजनीति, अपराध और राष्ट्रीय मामलों पर इनकी गहरी पकड़ है।
तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी को एक और झटका लग सकता है। टीएमसी के 19 बागी सांसदों के नाम सामने आए हैं और इनमें ममता बनर्जी के करीबी माने जानेवाले शत्रुघ्न सिन्हा, यूसुफ पठान और सायनी घोष के नाम शामिल हैं।
बुधवार को हुई पंजाब कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले किए गए। नीट के दोबारा हो रही परीक्षा के अभ्यर्थियों को पंजाब में फ्री बस यात्रा की सुविधा मिलेगी।
मानसून तेज गति से बढ़ रहा है और अब तक देश के 16 राज्यों में पहुंच गया है। यह मंगलवार को पश्चिम बंगाल पहुंच गया। इसके मुंबई में यह 10 जून को पहुंचने की संभावना है।
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड की फैक्टरी में 1600 डिग्री सेल्सियस पर पिघलाया गया लोहा नीचे गिर गया। इससे आठ श्रमिकों की मौत हो गई।
सरकार ने अब प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को झटका दिया है। उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले रसोई गैस सिलेंडरों की संख्या नौ से घटाकर चार कर दी गई है।
पंजाब में 'मिशन रोजगार' के तहत 355 और युवाओं को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र दिया गया। राज्य में चार साल में अब तक 67 हजार से अधिक लोगों को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं।
ममता बनर्जी को एक और झटका लगा है। लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस की मुख्य सचेतक काकोली घोष दस्तीदार ने दावा किया है कि पार्टी के 20 सांसदों ने एनडीए को समर्थन देने का फैसला किया है।