World Entrepreneur Day 2026 : स्‍वावलंबन से आत्‍मनिर्भरता की अलख, स्‍वरोजगार के वाहक बने युवाओं का सम्‍मान

पानीपत के एसडी पीजी कालेज में उद्ममिता प्रात्‍साहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। (फोटो सौजन्‍य एसडी पीजी कॉलेज)
पानीपत के एसडी पीजी कालेज में उद्ममिता प्रात्‍साहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। (फोटो सौजन्‍य एसडी पीजी कॉलेज)
Published: 21 Aug, 2026 at 07:26 PM

सटीक समाचार, पानीपत। World Entrepreneur Day 2026 : आज काफी संख्‍या में युवा स्‍वावलंबन की राह पर चल आत्‍मनिर्भरता की अलख जगा रहे हैं। स्‍वरोजगार के वाहक बने ऐसे युवाओं को पानीपत के एसडी पीजी कॉलेज में सम्‍मानित किया गया। विश्‍व उद्यमिता दिवस (World Entrepreneur Day) पर एसडी पीजी कॉलेज में स्वदेशी जागरण मंच और स्वावलंबी भारत अभियान जिला पानीपत के तत्वावधान में उद्यमिता प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

समारोह में स्‍टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को सम्‍मानित किया गया

समारोह में कॉलेज के पूर्व और वर्तमान में पढ़ रहे उन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने खुद का व्यवसाय एवं स्टार्टअप्स स्थापित करके युवाओं में आत्मनिर्भरता और रोजगार की नई अलख पैदा की। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि स्वदेशी जागरण मंच और स्वावलंबी भारत अभियान के द्विविभाग संगठक मंजीत ने की।

कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच, पानीपत के जिला संयोजक‍ विजेंद्र अत्री, जिला सह संयोजक पंकज सेठी ने शिरकत की। इनके साथ स्वदेशी जागरण मंच के नगर संयोजक एवं विश्वभारती विद्या निकेतन विद्यालय के प्राचार्य अवनीश और जिला मेला प्रमुख स्वदेशी जागरण मंच के जिला मेला प्रमुख गुलशन बत्रा की भी उपस्थिति रही।

अतिथियों का स्वागत प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा और डॉ संगीता गुप्ता ने भागवतगीता एवं अंग-वस्त्र भेंट करके किया । उनके साथ डॉ एसके वर्मा, डॉ दीपा वर्मा, प्रो सचिन सिंगला आदि भी उपस्थित रहे। अपने व्यवसाय और स्टार्टअप्स शुरू करने वाले कॉलेज के पूर्व एवं वर्तमान विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में अपने संघर्ष के बारे में बताया। उन्‍होंने अपने स्‍वरोजगार व स्‍टार्टअप के माध्‍यम से युवाओं में आत्मनिर्भरता की अलख जगाई। उन्‍होंंने कहा कि किसी भी काम को शुरू करने के लिए पूंजी से ज्यादा नए विचारों की जरुरत होती है ।

इन युवाओं में से एक ललित यादव ने बताया कि उन्होंंने कॉलेज से 2016 में स्नातक की डिग्री हासिल की थी। कॉलेज में यूथ फेस्टिवल के दौरान कोरिग्राफर बनने कि ललक पैदा की। इसके बाद आज दस वर्ष के बाद इस क्षेत्र में अपनी जगह बना ली है। यही नहीं उनके साथ जुड़े लगभग 20 अन्य वादक और कलाकार भी जुड़कर काम कर रहे हैं और आय प्राप्‍त कर रहे हैं ।

मिताली ने बताया कि उन्होनें 2022 में एसडी कॉलेज से बीकॉम की डिग्री हासिल की और आज वह ब्यूटी पार्लर चलाकर अच्‍छी आमदनी प्राप्‍त कर रही हैं। उन्होंने अपने ब्‍यूटी पार्लर ‘ब्युटिक’ में छह-सात महिलाओं को रोजगार भी दे रखा है अर्जुन काठपाल ने बताया कि वह स्वास्थ्यवर्धक खाने का सामान, मसाले और ड्राई फ्रूट्स का कारोबार कर रहे है । इस काम में वह सालाना 20 लाख रुपये से अधिक कमा लेते है । पानीपत जिले में उन्होंने कई आउटलेट केंद्र खोल रखे हैं । वह इसी कॉलेज से पढ़े हैं ।

मृतुन्जय ने कहा कि उन्होनें अपनी बीबीए की डिग्री कॉलेज से 2024 में पास की । आज वह डाई हाउस के मालिक है और उन्हें अब सरकारी नौकरी पाने की कोई अभिलाषा नहीं हैं। आयुष तलूजा ने कॉलेज से बीएससी और एमएससी की डिग्री प्राप्त की थी। वह ( अब टूर एंड ट्रेवल का कार्य करते है । इसमें उनके मित्र भी उनका हाथ बंटाते है । उन्हें यह काये करने का विचार कॉलेज में ही आ गया था जब उन्होंने कॉलेज के ही विद्यार्थियों का टूर बनवाया था। इसके साथ-साथ वे एक फ्री-लांसर डांस डायरेक्टर का कार्य भी करते है और अच्छा-खासा कमा लेते है ।

एक अन्‍य युवा अंजली ऑन-लाइन प्लेटफॉर्म्स पर बाज़ार से कच्चा माल खरीदकर और फिर उनसे उत्पाद बनाकर उन्हें ऑन-लाइन बेचती हैं। उन्होंने इस कार्य को शून्य निवेश से शुरू किया था और आज वह एक सफल उद्यमी हैं।

नीरज वर्मा ने बताया कि उन्होंने कॉलेज से 2017 में स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की । कॉलेज में उन्होंंने यूथ फेस्टिवल में जब भाग लिया तब सोच लिया था कि वह डांस डायरेक्टर के कार्य को ही अपने जीवन का हिस्सा बनाएंगे । वह दस वर्ष के बाद विभिन्न स्कूलों और कालेजों में जाकर विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करते हैं।

कार्यक्रम में स्वावलंबी भारत अभियान, जिला पानीपत के द्विविभाग संगठक मंजीत ने कहा कि रोजगार की समस्या एक ज्वलंत मुद्दा बन गई है। इसका हल समाज और शिक्षित युवाओं को खुद ही हल करना होगा। एसडी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि वर्तमान में छात्र-छात्राओं को अपने हुनर और कौशल को विकसित करते हुए रोजगार के अवसर पैदा करते हुए दूसरों को भी रोजगार देने का प्रयास करना चाहिए।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *