सटीक समाचार, चंडीगढ़ । Haryana New Update : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि एथेनॉल की मिलावट से पेट्रोल की बढ़ी कीमत पर तो लगाम नहीं लगी, लेकिन चीनी का रेट आसमान छूने लगा। कुछ ही महीने में चीनी की कीमत लगभग दोगुनी हो गई है। आज जनता पर ईंधन से लेकर खाने-पीने की चीजों तक चौतरफा मार पड़ रही है।
कहा- एसआइआर को लेकर कांग्रेस पूरी तरह चौकन्ना
हुड्डा ने यहां कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कहा कि एसआइआर (SIR) को लेकर पार्टी पूरी तरह चौकन्ना है। चुनाव आयोग और भाजपा की मिलीभगत पर अंकुश लगाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता सतर्कता के साथ कार्य कर रहे हैं। पार्टी नेताओं ने चुनाव आयोग में भी अपनी शिकायतें दर्ज करवा दी हैं।
‘कांग्रेस विधायक विधानसभा से सड़क तक उठाएंगे जनता के मुद्दे‘
कांग्रेस विधायक दल की बैठक में बढ़ती महंगाई, भर्तियों, कौशल निगम, एसआइआर, कानून व्यवस्था, सफाई कर्मियों की मांगों, सरकार के घोटालों व किसानों की समस्याओं समेत विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में तय किया गया कि इन तमाम मुद्दों को पार्टी सड़क से लेकर विधानसभा तक हर मंच पर उठाएगी और भाजपा की कुनीतियों को जनता के सामने उजागर करेगी।

हुड्डा ने कानून-व्यवस्था की स्थिति पर उठाए सवाल
हुड्डा ने भाजपा सरकार में राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों दादरी में सरेआप फायरिंग और कुरुक्षेत्र में डकैती जैसी वारदातों से पूरे प्रदेश में दहशत का माहौल है। थाने के सामने बदमाशों ने जिस तरह वारदात को अंजाम दिया, इससे साफ है कि उनमें कानून का कोई डर नहीं बचा है। हरियाणा में सरेआम लूट, डकैती, फिरौती, हत्या, फायरिंग रुटीन बन गई है।
यह समाचार भी पढ़िये: Bihar New Social Media Policy: बिहार में सोशल मीडिया नीति में बड़ा संशोधन, कंटेंट किएटर्स को सरकार देगी 10 हजार से 1 लाख रुपये, ऐसे मिलेगा लाभ
उन्होंने कहा कि खुद केंद्र सरकार के समाजिक प्रगति सूचकांक ने हरियाणा को देश का सबसे असुरक्षित राज्य घोषित किया है। आज हर नागरिक अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। भाजपा सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।
कौशल कर्मियों और गेस्ट टीचर्स के मुद्दे उठाए
उन्होंंने कौशल कर्मियों को पक्का करने की मांग की और गेस्ट टीचर्स के मुद्दे को भी उठाया। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार की पॉलिसी पर मुहर लगाते हुए कोर्ट ने गेस्ट टीचर्स के हक में फैसला दिया है। ऐसे में सरकार को भी तुरंत उन्हें पक्का करके, पक्के कर्मचारियों वाले लाभ देने चाहिए। लेकिन, सरकार कोर्ट के फैसले की अनदेखी कर रही है।
यह समाचार भी पढ़िये : Haryana New Update : दीपेंद्र हुड्डा ने फिर उठाया कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की सह मेजबानी का मुद्दा, कहा- भाजपा सरकार राजधर्म नहीं निभा रही
कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कांग्रेस सांसदों की मांग का समर्थन करने का फैसला लिया है। सभी विधायकों ने मांग उठाई है कि भारत में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में गुजरात के साथ हरियाणा को भी को-ऑर्गेनाइजर स्टेट बनाया जाए। हमेशा हरियाणा के खिलाड़ियों ने हरेक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के लिए सबसे ज्यादा मेडल जीते हैं।

