Hisar New Update: हिसार कोर्ट के गेट पर कुख्‍यात गैंगस्‍टर विनोद पानू को गोलियों से भूना, एक हमलावर को पकड़ा गया

हिसार में कोर्ट के गेट के पास फायरिंग में एक गैंगस्‍टर की हत्‍या कर दी गई। (फोटो सौजन्‍य सोशल मीडिया)
हिसार में कोर्ट के गेट के पास फायरिंग में एक गैंगस्‍टर की हत्‍या कर दी गई। (फोटो सौजन्‍य सोशल मीडिया)
Published: 20 Aug, 2026 at 05:39 PM

सटीक समाचार, हिसार। Hisar New Update: यहां हिसार कोर्ट के गेट के पास सनसनीखेज वारदात हुई। कोर्ट में पेशी के बाद बाहर निकल रहे कुख्‍यात गैंगस्‍टर विनोद पानू उर्फ काना को कोर्ट गेट के पास हमलावरों ने गोलियों से भूनकर मार डाला। उसका एक साथी गोली लगने से घायल हो गया। बताया जाता है कि हमलावरों ने करीब 14 राउंड फायंरिंग की। इसे गैंगवार माना जा रहा है।

हमलावरों की संख्‍या दो थी, एक को पकड़ा गया, दूसरा फरार

बताया जाता है कि हमलावर की संख्‍या दाे थी और वे बाइक से आए थे। एक हमलावर को पकड़ लिया गया और दूसरा फायरिंग करता हुआ कोर्ट परिसर में बनी पार्किंग की दीवार फांद कर भागने में सफल रहा। दोपहर बाद हुई इस घटना से कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई। घटना के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेरे में ले लिया और जांच शुरू कर दी।

विनोद पानू का एक साथी घायल

गाेली लगने के बाद विनोद और उसके साथी को अस्‍पताल ले जाया गया। वहां विनोद पानू को डाॅक्‍टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसके साथी का इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, विनोद पानू उर्फ काना किसी मामले में कोर्ट में पेशी पर आया हुआ था।

बताया जाता है कि विनोद पानू के खिलाफ करीग 31 मामले पुलिस में दर्ज थे। इन मामलों में हिसार की विधायक सावित्री जिंदल के पीए ललित शर्मा के भतीजे संजय शर्मा उर्फबिट्टू शर्मा की हत्‍या के मामला भी शामिल था।

विनोद पानू के खिलाफ दर्ज थे 31 केस

विनोद पानू उर्फ काना का एक समय में हरियाणा के कई जिलों में आतंक था और उसके खिलाफ हत्‍या व हत्‍या के प्रयास सहित विभिन्‍न आरोपों में 31 केस दर्ज थे। एक समय उसकी गिरफ्तारी पर सात लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उसे को 2017 में झज्‍जर जिले से गिरफ्तार किया गया था। वह हांसी के पास थुराना गांव का रहनेवाला था और उसने अपना पानू गैंग बनाया था। 2014 के बिट्टू शर्मा केस में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *