Panipat Local New Update: श्रीकृष्‍ण कृपा डिस्‍पेंसरी और मां बद्री काली धाम मंदिर में लगे चिकित्‍सा शिविर,सैकड़ों मरीजों को ओपीडी सेवा

पानीपत के बरसात रोड स्थित श्रीकृष्‍ण कृपा डिस्‍पेंसरी मेंं निश्‍शुल्‍क चिकित्‍सा शिविर का आयोजन किया गया। (फोटो सौजन्‍य समिति)
पानीपत के बरसात रोड स्थित श्रीकृष्‍ण कृपा डिस्‍पेंसरी मेंं निश्‍शुल्‍क चिकित्‍सा शिविर का आयोजन किया गया। (फोटो सौजन्‍य समिति)
Published: 23 Aug, 2026 at 06:55 PM

सटीक समाचार, पानीपत। Panipat Local New Update: शहर में दो स्‍थानों पर रविवार को निश्‍शुल्‍क चिकित्‍सा शिव‍िराें का आयोजन किया गया। इनमें सैकड़ों मरीजों का डॉक्‍टरों ने ओपीडी सेवा दी और इलाज किया। एक चिकित्‍सा शिविर बरसत रोड स्थिति वाणी फीड प्रांगण में स्थित श्री कृष्‍ण कृपा फ्री डिस्‍पेंसरी में आयोजित क‍िया गया। दूसरा मेडिकल कैंप वार्ड नंबर आठ के विजयनगर स्थिति मां ब्रदी काली धाम मंदिर में लगाया गया।

श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता सेवा समिति पानीपत की ओर से स्थानीय बरसत रोड स्थित वाणी फीड प्रांगण में श्री कृष्ण कृपा फ्री डिस्पेंसरी में मेडिकल कैंप लगाया गया इसमें दंत चिकित्सक डॉक्टर प्रशांत शर्मा, आयुर्वादिक डॉक्टर पंकज, होम्योपैथी चिकित्‍सम केदार बत्रा और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पारस सहगल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्‍होंने मरीजों की जांच की।

इस शिविर में करीब 158 मरीजों कोओपीडी सेवा दी गई। इन मरीजों कीी निश्‍शुल्क जांच की गई और चिकित्‍सकीय परामर्श दिया गया। मरीजों को निश्‍शुल्क दवाइयां भी दी गईं। बता दें कि समिति द्वारा प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को पूर्ण रूप से निश्‍शुल्क मेडिकल शिविर का आयोजन लगातार चलता आ रहा है।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : Airport New Rule: अब International Travel होगा आसान, इमिग्रेशन की लंबी कतार से मुक्ति, 1 सितंबर से लागू होगा नया नियम

इस अवसर पर सुरेश अरोड़ा, चंद्रशेखर शर्मा, विभू पालीवाल, अंकुश बंसल, सुनील ग्रोवर, कंवर रविंद्र सैनी, गुलशन बत्रा, नवीन बत्रा, पंकज वर्मा, सनी वर्मा, अवनीश ठाकुर, सुनील मिगलानी, राजेश शर्मा, सतीश चुघ, सुरेंद्र परुति,धीरज बतरा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

वार्ड 8 में चिकित्‍सा शिविर

दूसरी ओर, शहर के वार्ड नंबर 8 के विजयनगर में मां बद्री काली धाम मंदिर में स्वामी अविनाश जी महाराज के सौजन्य से पानीपत के पार्क हॉस्पिटल की तरफ से निश्‍शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन पानीपत के पूर्व महापौर सुरेश वर्मा ने किया।

इस अवसर पर ब्रिगेडियर डॉ. यशपाल सिंह व अमन कौशिक व विश्व हिन्दू परिषद के अन्य पदाधिकारी व पार्क हॉस्पिटल के स्टाफ व कर्मचारी उपस्थित रहे। इस शिविर में वार्ड व कॉलोनी वासियों ने स्वास्थ्य की जांच करवाई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *