US New Action: ट्रप हैं कि मानते नहीं, H-1B फीस वृद्धि के प्रस्‍ताव के बाद अब दो लाख वीजा कैंस‍िल करने की तैयारी, नियम भी बदलेंगे

ट्रंप सरकार दो लाख विदेशियों के वीजा रद्द करने की तैयरी कर रही है। (फोटो सौजन्‍य साेशल मीडिया)
ट्रंप सरकार दो लाख विदेशियों के वीजा रद्द करने की तैयरी कर रही है। (फोटो सौजन्‍य साेशल मीडिया)
Last Updated: 25 Aug, 2026 at 03:31 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, नई दिल्‍ली। US New Action: अमेरिकी राष्‍ट्रपति का पद संभालने के बाद से डोनाल्‍ड ट्रंप का वहां रह रहे विदे‍शियों और भारत सहित अन्‍य देशों से आने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला रुक नहीं रहा है। वह दूसरे देशों से अमेरिका आने वाले लोगों के खिलाफ एक के बाद एक कदम कदम उठा रहे हैं।

अब ट्रंप प्रशासन की अमेरिका आने वाले दो लाख विदेशियों के वीजा रद्द (Cancle) करने की तैयारी है। इसके साथ ही एच-1बी (H-1B) वीजा की फीस में फिर भारी वृद्धि के साथ-साथ वीजा नियमाें में बदलाव का भी प्रस्‍ताव है।

पहले अमेरिकी फेडरल कोर्ट मेंं रद हो चुका है H-1B वीजा की फीस में वृद्धि का आदेश

साफ है ट्रप हैं कि मानने को राजी नहीं हैं। उनके निशाने पर विदेशी, खासकर भारतीय हैं। इससे पहले ट्रंप प्रशासन ने एच-1बी (H-1B) वीजा की फीस एक लाख डालर कर दी थी। इस पर बाद में कोर्ट ने रोक लगा दी। अब एच-1बी वीजा पर इससे बढ़कर 1.03 लाख अमेरिकी डालर की फीस लगाने का प्रस्‍ताव है। इस प्रस्‍ताव के अनुसार, एच-1बी वीजा के लिए कुल 1,03,265 अमेरिकी डालर की फीस ली जाएगी। सबसे खास बात है कि यह फीस अभी H-1B वीजा के लिए ली जा रहे शुल्‍क से अतिरिक्‍त होगी।

अमेरिकी सरकार के अनुसार, बिजनेस और टूरिस्‍ट वीजा पर आए लोग शरण मांगने लगते हैं

अमेरिकी सरकार की तैयारी दो लाख विदेशियों के बिजनेस वीजा (B1 VISA) और टूरिस्‍ट वीजा (B2 VISA) काे रद्द करने की है। इस संबंध में ट्रंप प्रशासन के अपने तर्क हैं। उसका कहना है कि दूसरे देशों से लोग बिजनेस और टूरिस्‍ट वीजा पर यहां आकर शरण मांगने लगते हैं। अमेरिकी प्रशासन के निशाने पर मुख्‍यत: 2016 से 2026 के बीच ब‍िजनेस और टूरिस्‍ट वीजा पर आए विदेशी हैं।

अमेरिका के उप विदेशमंत्री क्रिस्‍टोफर लैंडों ने पिछले दिनों कहा था कि अन्‍य देशों से कुछ लोग बिजनेस और टूरिस्‍ट वीजा पर यहां आने बाद शरण मांगने लगते हैं। माना जा रहा है कि अमेरिकी विदेश विभाग विदेशियों के वीजा की रद्द करने की प्रक्रिया अगले कुछ दिनों में शुरू कर सकता है।

डेढ़ साल में करीब 1.75 लाख वीजा हुए रद्द

बता दें कि करीब डेढ़ साल यानि 18 माह में अमेरिका करीब एक लाख 75 हजार (1.75 लाख) वीजा रद्द कर चुका है। अमेरिकी विदेश विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इनमें उन लोगों के रद्द किए वीजा भी शामिल हैं जो किसी अपराध में दोषी करार दिए गए थे या जिन पर अपराध के आरोप थे। अमेरिकी नीतियों के विरुद्ध आचरण, बयान या गतिविधियों को लेकर भी वीजा रद्द किए गए। अब दो लाख वीजा रद्द करने की तैयारी पहले कैंसिल किए गए वीजा से अ‍तिरिक्‍त है।

नए वीजा नियम और फीस वृद्धि की भी तैयारी

दूसरी ओर, एच-1बी वीजा की फीस में 1.03 लाख डालर (भारतीय करेंसी में करीब 98 से 99 लाख रुपये) की वृद्धि करने के साथ ही डोनाल्‍ड ट्रंंप प्रशासन वीजा नियमाें में भी बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। माना जा रहा है कि इसके लिए ब्‍लू प्रिंट यानि विस्‍तृत प्रस्‍ताव तैयार कर लिए गए हैं।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: Sawan 2026 Special New : शिव अनुराग में रत मन होता है ध्‍यान और भक्ति से ओतप्राेत, भय-पीड़ा से मिलती है मुक्ति

इसके तहत किसी एच-1बी वीजा धारक की नौकरी छूटने पर नई नौकरी तलाश के लिए मिलने वाली 60 दिनों की छूट की समय सीमा को समाप्‍त या कम किया जा सकता है। इसका नोटिफिकेशन आज या कल जारी कर लोगों से 30 दिनों के अंदर सुझाव मांगे जा सकते हैं। माना जा रहा है कि ट्रंप सरकार के इन कदमों से मुख्‍य निशाने पर भारतीय हैं।

बता दें कि ट्रंप सरकार ने सितंबर 2025 में एच-1बी (H-1B) वीजा की फीस बढ़ाकर एक लाख डालर कर दी थी। इससे पहले यह फीस 1000 डालर थी। इस आदेश को बाद में जून 2026 में अमेरिका के एक फेडरल कोर्ट ने रद्द कर दिया था। उल्‍लेखनीय है कि एच-1बी वीजा लेने वालों या इसके लिए आवेदन करने वालों में करीब 72 से 73 प्रतिशत भारतीय हैं।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *