सत्‍संग UK के वार्षिक उत्‍सव में दिखा अध्‍यात्‍म और संगीत-संस्‍कृति का सुंदर संगम

UK Satsang: यूनाइटेड किगडम के दक्षिण लंदन में सत्‍संग यूके का वार्षिक उत्‍सव समारोह के आयोजन किया गया। (फोओ सौजन्‍य साेशल मीडिया)
UK Satsang: यूनाइटेड किगडम के दक्षिण लंदन में सत्‍संग यूके का वार्षिक उत्‍सव समारोह के आयोजन किया गया। (फोओ सौजन्‍य साेशल मीडिया)
Published: 3 Oct, 2026 at 04:39 AM

सटीक समाचार, लंदन (यूनाइटेड किंगडम)। Satsang UK : आध्यात्मिक और जनकल्‍याणकारी (परोपकारी) संस्‍था सत्‍संग यूके ( Satsang UK) के राष्‍ट्रीय अधि‍वेशन और वार्षिक उत्‍सव में अध्‍यात्‍म, संगीत और संस्‍कृति का सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में सत्‍संग यूके से दीक्षा लेने वालों के साथ साथ विभिन्‍न समुदायों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। इस दौरान आध्‍यात्‍मि‍क चर्चा और संगीत-संस्‍कृति की झल‍कियों ने उपस्थित लोगों को अभिभूत कर दिया।

दक्षिण लंदन में मनाया अपना राष्‍ट्रीय अधिवेशन

श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र के विचारों और दर्शन पर आधारित सत्‍संग यूके ने दक्षिण लंदन में अपना 19वां राष्‍ट्रीय अधिवेशन और वार्षिक उत्‍सव समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन पर्ली स्थित द जॉन फिशर स्‍कूल में किया गया। इसका आयोजन संस्‍था के संस्‍थापक और मार्गदर्शक श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र की 139वीं जयंती के अवसर पर किया गया।

समारोह में आध्‍यात्मिक व बौद्धिक चर्चा के संग सांस्‍कृतिक प्रस्‍तुतियां

इस एकदिवसीय कार्यक्रम में विभिन्‍न पृष्‍ठभूमियों के लोग और विभिन्‍न सामुदाय‍िक प्रतिनिधि व विशिष्‍ट अ‍तिथि शामिल हुए। समारोह में आध्‍यत्मिक साधना व बौद्धिक चर्चा के संग संगीत और सांस्‍कृतिक प्रस्‍तुतियों का सुंदर मेल दिखा। सामुदायिक सहभागिता ने मानो चार चांद लगा दिया।

समारोह में कई विशिष्‍ट अ‍तिथि हुए शामिल

इस अवसर पर कार्शल्‍टन एवं वॉलिंगटन से लिबरल डेमोक्रेट सांसद बॉबी डीन की विशेष उपस्थिति रही। समारोह मेंं स्‍लाउ कंजरवे‍टिव्‍स के उपाध्‍यक्ष प्रकाश सिंह, काउंसिलर सुभाष मोहिंद्रा (स्‍लाड), काउंसिलर गुरचरण मांकू (स्‍लाउ), एसएमएस माइक्रोसिस्‍टम यूके और स्‍पार्ककल्‍स ग्‍लोबल लिमिटेड यूके के निदेशक व कंजरवेटिव पार्टी, चालफॉन्ट सेंट पीटर, बकिंघमशायर, यूके के अध्‍यक्ष शरद कुमार झा भी मौजूद रहे।

ये खास मेहमन भी रहे मौजूद

कार्यक्रम में सटन क्षेत्र की विभिन्‍न सामुदायिक संस्‍थाओं के प्रतिनिधि भी पहुंचे। इस अवसर पर एनएचएस ब्‍लड एंड ट्रांसप्‍लांट ने अपने विशेष अभियान व्‍हाट्स योर ब्‍लड टाइप (WYBT) के जरिये संवाद किया और लोगों को स्‍वास्‍थ्‍य एवं रक्‍तदान के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में डाॅन फील्डिंग (सटन ट्री वार्डन्‍स), क्‍लेमेंटाइन स्‍लॉगेट और रॉस हार्वे (सटन प्राइमरी केयर नेटवर्क- Sutton PCNs) भी शामिल हुए। इसके अलावा, कम्‍यूनिटी एक्‍शन सटन की साझेदारी प्रमुख रजिया सत्‍तार भी मौजूद थीं। उन्‍होंने सटन के स्‍वैच्छिक, सामुदायिक ओर धार्मिक संगठनों का प्रतिनिधित्‍व किया।

सबसे विशेष बात यह रही कि अधिवेशन में उन लोगों का भी स्‍वागत किया गया जो इस संस्‍था से दीक्षा प्राप्‍त नहीं थे। इसका उद्देश्‍य उनको सत्‍संग यूके की आध्‍यात्मिक एवं सामुदायिक गतिविधियों से अवगत कराना था।

अधिवेशन का समापन सामूहिक सद्भावना संकल्‍प से हुआ

उत्‍सव में श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र के मानव कल्‍याण, सौहार्दपूर्ण जीवन मूल्‍य और सामाजिक सहभागिता के दर्शन को प्रभावकारी तरीके से प्रस्‍तुत किया गया। अधिवेशन का समापन सामूहिक सद्भावना संकल्‍प और प्रसाद वितरण से हुआ। इसमें समुदाय के प्रति नवीन ऊर्जा, आपसी जुड़ाव के भाव के संग पूरे वर्ष सत्‍संग यूके की गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्‍प लिया गया।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: अब 10 रुपये में खरीदें डिजिटल चांदी, जियो फाइनांस ने लांंच किया खास प्‍लान

सत्‍संग यूके के बारे में जानें

  • सत्‍संग यूके यूनाइटेड किंगडम में एक आध्‍यात्‍म‍िक व सामाजिक सहभागिता और परापेकारी संस्‍था है।
  • इसका गठन श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र (1888-1969) ने किया था। यह संस्‍था उनके दर्शन और विचारों पर आधारित है।
  • यह गैर संस्‍था गैर सांप्रदाायिक आध्‍यात्मिक और जनकल्‍याणकारी है।
  • यह व्‍यक्ति, परिवार ओर समुदाय की आध्‍यात्मिक उन्‍न‍ति के साथ साथ उसकी भौतिक प्रगति पर भी जोर देती है।
  • संस्‍था में जीवन जीने का तरीका श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र के बीइंग एंड बिकमिंग (Being And Becoming) के अनुसार बताया गया है। इसके अनुसार, जीवन में अनुशासन और इष्‍ट-निष्‍ठा यानि गुरु के प्रति समर्पण और नियमित प्रार्थना का सर्वाधिक महत्‍व है।
  • संस्‍था यूनाइटेड किंगडम (UK) में रहने वाले अपने अनुयायियों के लिए सत्‍संग और वार्षिक उत्‍सव व समारोह का आयोजन करती है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *