पंजाब गठित होगी नई अथॉरिटी, कैबिनेट बैठक में आरडीए बिल को मंंजूरी सहित कई फैसले

Punjab Cabinet Meeting: पंजाब कैबिनेट की बैठक मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की अध्‍यक्षता में हुई। (फोटो सौजन्‍य डीपीआरओ)
Punjab Cabinet Meeting: पंजाब कैबिनेट की बैठक मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की अध्‍यक्षता में हुई। (फोटो सौजन्‍य डीपीआरओ)
Last Updated: 6 Oct, 2026 at 12:14 AM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, चंडीगढ़। Punjab Cabinet Decisions: पंजाब कैबिनेट की बैठक में कई फैसले किए गए। कैबिनेट ने ‘रणजीतगढ़ डेवलपमेंट अथॉरिटी (आरडीए) बिल, 2026’ को मंजूरी दे दी। कैबिनेट बैठक की अध्‍यक्षता मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने की।

रणजीतगढ़ डेवलपमेंट अथॉरिटी की स्‍थापना का मार्गप्रशस्‍त होगा

मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के प्रवक्‍ता ने बताया कि ‘रणजीतगढ़ डेवलपमेंट अथॉरिटी बिल, 2026’ रणजीत सागर बांध और शाहपुर कंडी बांध क्षेत्रों के योजनाबद्ध और टिकाऊ विकास के लिए ‘रणजीतगढ़ डेवलपमेंट अथॉरिटी’ (आरडीए) की स्थापना का मार्गप्रशस्त करेगा।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : सत्‍संग UK के वार्षिक उत्‍सव में दिखा अध्‍यात्‍म और संगीत-संस्‍कृति का सुंदर संगम

आरडीए की स्थापना पर्यटन और सांस्कृतिक मामले विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण के अधीन एक वैधानिक संस्था के रूप में की जाएगी। इसे एकीकृत विकास, भूमि प्रबंधन, परियोजनाओं को लागू करने और पर्यटन स्थलों के उचित प्रबंधन के लिए आवश्यक प्रशासनिक, वित्तीय और नियामक शक्तियां दी जाएंगी।

रणजीतगढ़ डेवलमेंट अथॉरिटी में ये होंगे शामिल
  • अथॉरिटी के चेयरमैन – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान।
  • वाइस चेयरमैन- पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले मंत्री होंगे।
  • मुख्य सचिव के नेतृत्व वाली कार्यकारी समिति इसके दैनिक कामकाज और अंतर-विभागीय समन्वय की निगरानी करेगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब के कार्यालय में स्टाफ की भर्ती को हरी झंडी

मंत्रिमंडल ने पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय में ड्राइवरों के नए पद सृजित करने को भी मंजूरी दे दी है। ये पद 19 स्थायी पदों में से सेवादारों के पदों तथा मुहर्रिर के एक स्थायी पद को सरेंडर करके बनाए गए हैं। इस कदम का उद्देश्य पंजाब मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के कामकाज को और अधिक सुचारू बनाना है।

पंजाब नर्सिंग एजुकेशन सर्विस रूल्स (ग्रुप बी), 2016 में संशोधन को हरी झंडी

मंत्रिमंडल ने चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के अधीन सरकारी नर्सिंग कॉलेज, पटियाला और अमृतसर में ट्यूटर के पदों को पदोन्नति के माध्यम से भरने के लिए ‘पंजाब नर्सिंग एजुकेशन सर्विस रूल्स (ग्रुप बी), 2016’ के परिशिष्ट-बी में संशोधन को भी मंजूरी दे दी है।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: Punjab Police में होगी बंपर भर्ती, 10 हजार नए पदों पर नियुक्ति की घोषणा

ये पद निदेशक, अनुसंधान एवं चिकित्सा शिक्षा, पंजाब के नियंत्रण के अधीन नियमित आधार पर कार्यरत ऐसी स्टाफ नर्सों और नर्सिंग सिस्टर्स में से भरे जाएंगे, जिन्होंने संबंधित क्षेत्र में एम.एससी. (नर्सिंग) की हो। नर्सिंग शिक्षा में एक वर्ष का शिक्षण अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

पिक्ट्स में गैर-शिक्षण स्टाफ की सेवाएं नियमित करने को मंजूरी

मंत्रिमंडल ने ‘पंजाब इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी एजुकेशन सोसाइटी’ (पिक्ट्स) के अधीन कॉन्ट्रैक्ट पर कार्यरत गैर-शिक्षण स्टाफ की सेवाओं को नियमित करने के लिए भी अपनी सहमति दे दी है। नियमित किए जाने वाले कर्मचारियों को पिक्ट्स के अधीन निर्धारित वेतनमान में सेवाएं नियमित करने का लाभ दिया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *