LPG New Price : अगस्‍त के पहले दिन बड़ी खुशखबरी, गैस सिलेंडर के दाम में हुई 209 रुपये तक की कटौती, देशभर में यह होगी नई कीमत

कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती की है। (फाइल फौटो सोशल मीडिया)
कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती की है। (फाइल फौटो सोशल मीडिया)
Last Updated: 1 Aug, 2026 at 12:19 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, नई दिल्‍ली। अगस्‍त महीने की शुरूआत लोगों के लिए खुशखबरी लेकर आई। रसोई गैस सिलेंडर (LPG cylinder) की कीमतों में कटौती की गई है। पेट्रोलियम गैस कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत (LPG New Price) जारी की है और कीमत में 209 रुपये तक की कमी है। पिछले महीने में भी कमर्शियल एलपीजी की कीमत घटाई गई थी।

लगातार दूसरे महीने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत घटी

इस तरह लगातार दूसरे महीने कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्‍य में कमी की गई है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई परिर्वतन नहीं किया गया है। अब दिल्‍ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 202 रुपये की कमी हुई है। पहले यहां इसकी कीमत 2930 रुपये प्रति सिलेंडर थी और अब यह 2728 रुपये में मिलेगा। दिल्‍ली में पिछले महीने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कमी की गई थी। दिल्‍ली में घरेलू गैस सिलेंडर पहले की तरह 942 रुपये में मिलेगा।

घरेलू एलपीजी की कीमत में कोई बदलाव नहीं

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में सबसे ज्‍यादा कटौती कोलकाता और पटना में हुई है। कोलकाता में इसकी कीमत में 209 रुपये की कटौती की गई है। काेलकाता में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर 2872.50 रुपये में मिलेगा। पहले यहां इसकी कीमत 3081.50 रुपये थी। इसी तरह मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 194 रुपये कम हुई है। अब यहां कमर्शियल गैस सिलेंडर 2691.50 रुपये में मिलेगा। पहले इसकी कीमत 2885.50 रुपये थी। घरेलू एलपीजी सिलेंडर पहले की तरह 941.50 रुपये में मिलेगा।

यह समाचार भी पढ़िये: New Currency: देश में जल्‍द चलेंगे 10 और 20 रुपये के प्‍लास्टिक के नोट, सरकार ने दी मंजूरी, ट्रायल के लिए 200 करोड़ के नोट छपेंगे

चेन्‍न्‍नई में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की कमी हुई है। अब यहां यह 2906 रुपये में मिलेगा। पहले चेन्‍नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर 3106 रुपये में मिलता था। बिहार की राजधानी पटना में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 209 रुपये की कमी की गई है। अब यहां यह 3018 रुपये में मिलेगा। पहले यहां इसकी कीमत 3227 रुपये थी। यहां घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत पहले की तरह 1031.50 रुपये रहेगी।

लखनऊ में कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत 2860.50 रुपये हो गई है। पहले यहां इसकी कीमत 3052.50 रुपये थी। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती से होटल, रेस्‍टोंरेंट, ढ़ाबा और चाय आदि की दुकान चलाने वालों को फायदा होगा। इससे ग्राहकों को भी लाभ हाेने की उम्‍मीद है। चंडीगढ़ में कमर्शियल एलपीजी की कीमत में 194.50 रुपये की कटौती की गई है। अब यहां श्‍ह सिलेंडर 2760 रुपये में मिलेगा।

कहां कितनी हुई नई कीमत –

  • दिल्‍ली – 2728 रुपये।
  • कोलकाता- 2872.50 रुपये।
  • मुंबई – 2691.50 रुपये।
  • पटना – 3018 रुपये।
  • चेन्‍नई – 2906 रुपये।
  • लखनऊ – 2860.50 रुपये।
  • चंडीगढ़ – 2760 रुपये।
  • पानीपत – 2788 रुपये।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : Bharat Tiwari Encounter: बिहार के भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ी कार्रवाई, गोली चलाने वाला STF जवान गिरफ्तार, फरार था

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *