Suicide In Train: चंडीगढ़-लखनऊ एक्‍सप्रेस की थर्ड एसी बोगी में शव मिलने से सनसनी, शौचालय में कुर्ते से गले में फंदा लगाकर खुदकुशी की

लखनऊ में चंडीगढ़ लखनऊ एक्‍सप्रेस के थर्ड एसी बोगी के शौचालय में एक यात्री का फंदे से लटका शव मिला। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
लखनऊ में चंडीगढ़ लखनऊ एक्‍सप्रेस के थर्ड एसी बोगी के शौचालय में एक यात्री का फंदे से लटका शव मिला। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Last Updated: 30 Jul, 2026 at 09:42 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, लखनऊ। यहां पहुंची चंडीगढ़ – लखनऊ एक्‍सप्रेस ट्रेन में एक थर्ड एसी बोगी में एक यात्री का शव मिलने से सनसनी मच गई। यात्री का शव बोगी के शौचालय में फंदे से लटका मिला। यात्री ने कुर्ते को फंदा बनाकर खुदकुशी (Suicide In Train) की थी। मामले की जांंच की जा रही है। व्‍यक्ति की अभी पहचान नहीं हो पाई है। मामले का पता ट्रेन की सफाई के दाैरान पता चला।

ट्रेन के थर्ड एसी बोगी बी-3 में युवक का शव

चंडीगढ़-लखनऊ एक्‍सप्रेस (ट्रेन संख्‍या 15012 ) वीरवार को सुबह लखनऊ जंक्‍शन स्‍टेशन पर पहुंची। सभी यात्री ट्रेन से उतर गए। ट्रेन के खाली होने के बाद उसमें सफाई की जा रही थी,। इस दौरान थर्ड एसी की बी-3 बोगी का शौचालय अंदर बंद मिला। सफाईकर्मियों के प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उन्‍होंने अधिकारियों को इस बारे में सूचना दी।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: Indigo Flight ने जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान रनवे छूकर भरी उड़ान, हवा में 44 मिनट तक काटता रहा चक्‍कर, यात्रियों की अटकी रही जान

अंदर से बंद था बोगी के शौचालय का दरवाजा

इसके बाद रेलवे सुरक्षा पुलिस (RPF) की टीम मौके पर पहुंची और बोगी के शौचालय केदरवाजे को तोड़ा गया। दरवाजा तोड़ने के बाद अंदर एक युवक फंदे से लटका मिला और उसकी मौत हो चुकी थी। उसने एक कुर्ते से फंंदा बनाकर खुदकुशी कर ली थी। इससे वहां खलबली मच गई। शव को बाहर निकालकर पोस्‍टर्माटम के लिए भेज दिया गया।

यात्री अभी पहचान नहीं हो पाई, उम्र 24 से 27 साल के बीच

युवक की अभी पहचान नहीं हो पाई है और उसने खुदकुशी क्‍यों की यह भी पता नहीं चल पाया है। उसकी आयु 24 से 27 वर्ष के बीच बताई जा रही है। वह ट्रेन में किस स्‍टेशन से चढ़ा इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। रेलवे पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह भी समाचार पढ़िये: New Currency: देश में जल्‍द चलेंगे 10 और 20 रुपये के प्‍लास्टिक के नोट, सरकार ने दी मंजूरी, ट्रायल के लिए 200 करोड़ के नोट छपेंगे

बता दें कि यह ट्रेन प्रतिदिन रात नौ बजकर पांच मिनट (9.05 PM) चंडीगढ़ से लखनऊ जंक्‍शन के बीच चलती है। यह ट्रेन अलग दिन सुबह साढ़े आठ बजे (8.30 AM) पहुंचती है। ट्रेन सुबह लखनऊ के प्‍लेटफार्म नंबर छह पर पहुंंची तो इस मामले का खुलासा नहीं हुआ है। अभी यह भी पता नहीं चल पाया कि युवक ने ट्रेन में किस स्‍टेशन के आसपास शौचालय में फांसी लगाई।

6 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *