AJIO Beauty Launch: रिलायंस रिटेल ने लांच किया एजियो ब्‍यूटी, मिलेंगे 1500 ब्रांड से अधिक प्रोडक्‍ट

AJIO Beauty Launch: रिलायंस रिटेल ने लांच किया एजियो ब्‍यूटी, मिलेंगे 1500 ब्रांड से अधिक प्रोडक्‍ट
Last Updated: 22 Jul, 2026 at 11:51 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, मुंबई। रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) ने अजियो पर ब्यूटी प्रोडक्ट्स का दायरा बढ़ाया है। रिलायंस रिटेल ने ‘अजियो ब्यूटी’ (AJIO Beauty) लांच किया है। इस नए ब्यूटी डेस्टिनेशन पर ग्राहकों को 1,500 से अधिक प्रोडक्‍ट उपलब्‍ध होंगे। भारतीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के स्किनकेयर, मेकअप, हेयरकेयर, फ्रेगरेंस और पर्सनल केयर उत्पाद एक ही जगह मिलेंगे।

अजियो रश के माध्‍यम से मिलेगी तेज डिलीवरी

अजियो ब्यूटी (AJIO Beauty) पर स्किनकेयर, मेकअप, हेयरकेयर, फ्रेगरेंस, बाथ एंड बॉडी, पर्सनल केयर और ब्यूटी एक्सेसरीज की विस्तृत रेंज उपलब्ध होगी। इसमें रोजमर्रा के किफायती उत्पादों से लेकर प्रीमियम और लग्जरी ब्रांड्स तक शामिल होंगे। कंपनी के मुताबिक इन उत्पादों की डिलीवरी देशभर के 19,000 से अधिक पिन कोड पर की जाएगी। चुनिंदा शहरों में ‘अजियो रश’ (AJIO Rush) के जरिए तेज डिलीवरी की सुविधा भी मिलेगी।

टीरा की विशेषज्ञता को अजियो की डिजिटल पहुंच के साथ जोड़ा

रिलायंस रिटेल ने अपने ओमनीचैनल ब्यूटी प्लेटफॉर्म ‘टीरा’ (TIRA) की विशेषज्ञता को अजियो की डिजिटल पहुंच के साथ जोड़ा है। इसके साथ, प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों को नए ब्यूटी ट्रेंड्स, अलग-अलग जरूरतों के अनुरूप रूटीन, इंग्रीडिएंट आधारित जानकारी और व्यक्तिगत पसंद के अनुसार सुझाव भी दिए जाएंगे।

एक दूसरे के करीब आ रहे हैं फैशन और ब्‍यूटी

अजियो के प्रवक्ता ने कहा कि फैशन और ब्यूटी तेजी से एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं। इससे ग्राहक अपनी व्यक्तिगत शैली को कपड़ों के साथ-साथ मेकअप, स्किनकेयर और दूसरे ब्यूटी उत्पादों के जरिए भी व्यक्त करना चाहते हैं। अजियो ब्यूटी इसी बदलती जरूरत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

रिलायंस रिटेल का कहना है कि इस लांच से ग्राहकों को फैशन और ब्यूटी की खरीदारी एक ही प्लेटफॉर्म पर अधिक विकल्पों, तेज डिलीवरी और सहज अनुभव के साथ मिल सकेगी।

इस समाचार को भी पढ़ि‍ये : TIRA Launch Skin Care: टीरा के प्‍लेटफार्म पर दक्षिण कोरिया का स्किनकेयर ब्रांड Dr. Melaxin, भारत में लांच किया एंटी एजिंग उत्‍पाद

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *