Drug Free Youth: कुरुक्षेत्र विश्‍वविद्यालय में हजारों युवाओं ने नशामुक्ति का संकल्‍प लिया, राज्‍यपाल ने समारोह में दिलाई शपथ

हरियाणा के कुरुक्षेत्र विश्‍वविद्यालय में नशमुक्‍त रहने की शपथ लेते युवा। (सटीक समाचार)
हरियाणा के कुरुक्षेत्र विश्‍वविद्यालय में नशमुक्‍त रहने की शपथ लेते युवा। (सटीक समाचार)

सटीक समाचार, कुरुक्षेत्र। ‘नशा मुक्‍त युवा, विकसित भारत संकल्‍प’ के तहत कुरुक्षेत्र विश्‍वविद्यालय में हजारों युवाओं और शिक्षकों ने नशामुक्‍त युवा (Drug Free Youth) अभियान के तहत संकल्‍प और शपथ ली। हरियाणा के राज्‍यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने सभी को नशामुक्‍त भारत की शपथ दिलाई। उन्‍होंने कहा कि युवा शक्ति के संकल्प से ही भारत को नशा मुक्त एवं विकसित राष्ट्र का सपना पूरा हो सकता है।

कुरुक्षेत्र विश्‍वविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के श्रीमदभगवद गीता सदन में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय व माय भारत के तत्वावधान में नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष, उनकी धर्मपत्‍नी मित्रा घोष, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा, मेरा युवा भारत हरियाणा के निदेशक आकर्ष दीक्षित, हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, कुलसचिव प्रोफेसर वीरेंद्र पाल ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

राज्‍यपाल ने युवाओं और शिक्षकों को शपथ दिलाई

बता दें कि रविवार को नशा मुक्‍त, विकसित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन प्रणाली के साथ जुड़े युवाओं को नशे से दूर रहने और राष्ट्र को विकसित भारत बनाने के सपने को साकार करने का संकल्प दिलाया। इसके बाद राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में युवाओं, शिक्षकों और अधिकारियों व कर्मचारियों को देश व प्रदेश को नशा मुक्त बनाने की शपथ दिलाई।

युवाओं को देश को समृद्धि की तरफ ले जाना होगा: राज्‍यपाल

प्रो. घोष ने कहा कि इस देश में एक-एक युवा को संकल्प लेकर भारत को सशक्त, समृद्धि और खुशहाली की तरफ लेकर जाना होगा। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साथ 28 हजार जगहों से ऑनलाइन प्रणाली से जुड़े एक करोड़ से ज्यादा युवाओं को नशे से दूर रहने और वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दिया।

यह समाचार भी पढ़िये : Extortion Demand: शिक्षण संस्‍थान संचालक से 7 Crore मांगने के मामले में चार गिरफ्तार, एक संस्‍थान का ही पूर्व छात्र, हैरी बॉक्‍सर के नाम पर मांगी गई थी रंगदारी

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि हमारा देश अनेक चुनौतियों का सामना करता आया है। हमने विदेशी आक्रमण, युद्ध, आर्थिक संकट, कोरोना महामारी, मलेरिया, प्लेग जैसी अनेक कठिन परिस्थितियों का डटकर मुकाबला किया। इसलिए मुझे पूरा विश्वास है कि जनता, विशेषकर हमारे युवा नशे गंभीर सामाजिक बुराई को भी पराजित करने में सफल होंगे।

हरियाणा के लोगों पर विशेष गर्व

उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों पर विशेष गर्व है, क्योंकि हरियाणा ने देश को सशक्त सेना, समृद्ध कृषि, उत्कृष्ट खिलाड़ी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। हरियाणा के लोग नशे के इस अभिशाप के विरुद्ध भी अग्रणी भूमिका निभाएंगे और समाज को नशा मुक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल विद्यार्थियों के बीच पहुंचे और उनका उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया तथा उनके साथ फोटो भी खिंचवाया।

कुलपति‍ सोमनाथ सचदेव ने कहा- नशामुक्‍त भारत अभियान जन आंदोलन

कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रारंभ किया गया यह अभियान युवाओं को स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। विकसित भारत संकल्प अभियान केवल नशे के विरुद्ध जागरूकता का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक व्यापक जन आंदोलन है।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : NEET PG 2026 के नियमों में सरकार ने किया बदलाव, हर सवाल के लिए एक्‍ट्रा टाइम मिलेगा, हुए ये बदलाव

उन्‍होंंने कहा कि आज भारत विश्व का सबसे युवा देश है। हमारी लगभग 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है। यही युवा शक्ति स्वस्थ, सक्षम, स्वावलंबी और समृद्ध भारत की सबसे बड़ी पूंजी तथा विकसित भारत की सबसे मजबूत आधारशिला है। हम सभी का, विशेषकर युवाओं का, यह दायित्व है कि वे किसी भी प्रकार के नशे से स्वयं को दूर रखें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करेंं।

मंच का संचालन युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला ने किया। इस मौके पर रविन्द्र सांगवान, सुभाष कलसाना, उप निदेशक सुरमयी शर्मा, एसएनओ दिनेश कुमार, एनएसएस पीसी डॉ आनंद कुमार, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार, डीन ऑफ कॉलेजिज प्रो. बृजेश साहनी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी, मौजूद थे। प्रो. संजीव अग्रवाल, प्रो. कृष्णा, प्रो. उषा रानी, प्रो. अनिल गुप्ता, प्रो. आनंद कुमार, प्रो. रीटा, प्रो. सुनीता दलाल, लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया, प्रो. बिंदु शर्मा, प्रो. दीपक राय बब्बर, उपनिदेशिका डॉ. जिम्मी शर्मा, प्रो. गुरचरण सिंह, डॉ. रामचन्द्र, स्कूल प्राचार्य डॉ. सुखविंदर सिंह भी उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *