रिलायंस का ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में बड़ा कदम, इस राज्‍य में करेगी 1 लाख करोड़ रुपये निवेश

Reliance Industries: आंध्र प्रदेश के मदनपल्ले में रायलसीमा हॉर्टिकल्चर हब और इंडियन स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर के शिलान्यास कार्यक्रम केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के एग्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्‍टर अनंत अंबानी व अन्‍य। (फोटो सौजन्‍य रिलायंस मीडिया)
Reliance Industries: आंध्र प्रदेश के मदनपल्ले में रायलसीमा हॉर्टिकल्चर हब और इंडियन स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर के शिलान्यास कार्यक्रम केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के एग्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्‍टर अनंत अंबानी व अन्‍य। (फोटो सौजन्‍य रिलायंस मीडिया)
Last Updated: 2 Oct, 2026 at 11:25 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, मदनपल्ले (आंध्र प्रदेश)। Reliance Industries: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया है। रिलायंस आंध्र प्रदेश में ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में एक लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसके तहत राज्य में कंप्रेस्ड बायोगैस यानी सीबीजी (CBG) प्लांट्स लगाए जाएंगे।

अनंत अंबानी ने की निवेश की घोषणा

इस दिशा में रिलायंस ने कदम उठा दिया है। आंध्र प्रदेश के मदनपल्ले में रायलसीमा हॉर्टिकल्चर हब और इंडियन स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर के शिलान्यास किया गया। इस कार्यक्रम में रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के एग्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्‍टर अंनत अंबानी ने आंध्र प्रदेश में ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में कंपनी द्वारा एक लाख करोड़ रुपये के निवेश के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण, नारा लोकेश समेत अन्य मंत्री और जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

निवेश से तीन लाख से ज्‍यादा रोजगार के अवसर पैदा होंगे: अनंत अंबानी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने कहा कि इस निवेश से तीन लाख से ज्यादा लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्‍मीद है। इसके साथ ही आने वाले दशकों में राज्य को करीब 60,000 करोड़ का राजस्व मिलने की भी उम्मीद है।

अनंत अंबानी ने कहा, यह किसान के अन्‍नदाता से ऊर्जादाता बनने की ओर कदम

अनंत अंबानी ने इस निवेश को किसानों और देश की ऊर्जा जरूरतों से जोड़ा। उन्होंने कहा कि जो किसान आज भारत की खाद्य सुरक्षा मजबूत कर रहे हैं, वे आगे देश की ऊर्जा सुरक्षा में भी बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने इसे किसानों के ‘अन्नदाता से ऊर्जादाता’ बनने की दिशा में कदम बताया।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: पंचभूत स्‍थल अरुणाचलेश्‍वर में बरसती है परम शिवकृपा, पुनर्जन्‍म चक्र से मुक्ति

खेती में एआई और अन्‍य तकनीकों के इस्‍तेमाल से होगा लाभ

अनंत ने कहा कि खेती में एआई (AI), ड्रोन, रोबोटिक्स और दूसरी नई तकनीकों के इस्तेमाल से किसानों को फायदा मिल सकता है। जियो (JIO) इसके साथ ही इंडियन स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर के ट्रेनिंग मॉड्यूल को भारतीय भाषाओं में वर्चुअल क्लासरूम के जरिए लाखों किसानों तक पहुंचाने में सहयोग करेगा। उन्‍होंने कहा कि जियो कृषि प्लेटफॉर्म की तकनीक को भी किसानों के काम लाने की के लिए कदम उठाया जाएगा।

खेती को पेशेवर आजीविका बनाने पर जोर दिया

अनंत ने कहा कि भारत ने दुनिया को बहुत सीईओ (CEO) दिए हैं, अब किसान को अपने खेत का सीईओ (CEO) बनाना है। उन्होंने खेती को ऐसी पेशेवर और सम्मानजनक आजीविका बनाने पर जोर दिया, जिसे युवा गर्व से चुनें।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : Panipat: जुवेनाइल कोर्ट ने दोषी 3 किशोरों को सुनाई अनोखी सजा, तीन माह अस्‍पताल में करना होगा यह काम

भाषण के आखिर में अनंत अंबानी ने मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू से तेलुगू में कहा, ‘नन्नु आंध्र बिड्डगा भाविंचंडी’, यानी ‘मुझे आंध्र का बेटा समझिए।’ उन्होंने कहा कि रिलायंस राज्य सरकार और किसानों के साथ मिलकर इस साझेदारी को आगे बढ़ाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *