दीपेंद्र हुड्डा ने फिर साधा ज्ञानेश कुमार पर निशाना, कहा- उन्‍हें भाजपा का अध्‍यक्ष बनाना चाहिए

Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस ने पानीपत ग्रामीण ब्‍लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्‍मेलन का आयोजन किया। इसको सांसद दीपेंद्र हुड्डा और अन्‍य कांग्रेस नेताओं ने संबोधित किया। दीपेंद्र हुड्डा का स्‍वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। (फोटो सौजन्‍य पानीपत कांग्रेस)
Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस ने पानीपत ग्रामीण ब्‍लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्‍मेलन का आयोजन किया। इसको सांसद दीपेंद्र हुड्डा और अन्‍य कांग्रेस नेताओं ने संबोधित किया। दीपेंद्र हुड्डा का स्‍वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। (फोटो सौजन्‍य पानीपत कांग्रेस)
Published: 2 Oct, 2026 at 10:25 PM

सटीक समाचार, पानीपत। Deepender Hooda : हरियाणा से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने एक फिर मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त को लेकर बयान दिया है और उन पर निशाना साध है। उन्‍होंने यहां पानीपत ग्रामीण कांग्रेस कार्यकर्ता सम्‍मेलन में कहा कि ज्ञानेश कुमार के लिए काम कर रहे थे और ऐसे में उनको भाजपा का अध्‍यक्ष बनाना चाहिए।

पानीपत ग्रामीण ब्‍लॉक कांंगेस कार्यकर्ता सम्‍मेलन आयोजित

पानीपत ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन कथित वोट चोरी के आरोप को लेकर आयोजित किया गया। इसमें दीपेंद्र हुड्डा के साथ-साथ हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह सहित कई नेता शामिल हुए। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने हर तरह के हथकंडे अपनाकर सत्ता हासिल की। हरियाणा समेत हर प्रदेश में वोट चोरी का खेल चला।

कहा- भाजपा को अपने वादे याद नहीं

उन्‍होंने कहा कि इस खेल की पोल दो चुनाव आयुक्तों ने ही खोल दी। 10 महीने में 14 चिट्ठी लिखकर वोट चोरी के खेल को बेनकाब कर दिया। यह सरकार जनता का दिल जीतकर नहीं बनी। अगर भाजपा ने जनता का दिल जीतकर सरकार बनाई होती तो अपने वादे याद रखती।

दीपेंद्र बोले- पीआर धान का 3100 रुपये का भाव देने का वाद पूरे करें सीएम

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 2024 में किसानों को पीआर धान का 3100 रुपये का भाव देने का वादा किया था। लेकिन, आज तक इसकी घोषणा नहीं हुई। अभी इसकी एमएसपी 2464 रुपये है, लेकिन किसान को मंडियों में 1800 रुपये का भाव मिल रहा है।

दीपेंंंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश को खोखला कर दिया। आज महंगाई चरम पर है। आर्थिक मंदी छा गई है। सारी पक्की सरकारी नौकरी खत्म कर दी। एचकेआरएन के जरिये कच्ची नौकरी बना दी जा रही है। जो बची है उसमें हरियाणा से ज्यादा हरियाणा के बाहर के बच्चों को नौकरी दी जा रही है। एचपीएससी का चेयरमैन भी हरियाणा से बाहर का है।

एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ि‍यों को बधाई दी

उन्‍होंने एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्‍होंने कहा कि एक बार फिर हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश का मान-सम्मान बढ़ाया है। अभी तक जितने भी मेडल देश के खाते में आए हैं उनमें से 60% हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं या टीम के रूप में उनका योगदान है। इससे एक बार फिर साबित हो गया है कि दुनिया में देश का मान-सम्मान बढ़ाने में हरियाणा के खिलाड़ी नंबर एक पर हैं।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: Panipat: जुवेनाइल कोर्ट ने दोषी 3 किशोरों को सुनाई अनोखी सजा, तीन माह अस्‍पताल में करना होगा यह काम

सांसद दीपेंंंद्र हुड्डा ने कॉमनवेल्थ खेल गुजरात की बजाय हरियाणा में कराए जाने की मांग दोहराई। उन्‍होंने कहा कि जब उन्होंने कॉमनवेल्थ खेल हरियाणा में कराने की मांग उठाई तो सारी बीजेपी उनके पीछे पड़ गई। अगर 60 प्रतिशत मेडल हरियाणा के खिलाड़ी जीतकर ला रहे हैं तो मेरिट के आधार पर कॉमनवेल्थ खेल हरियाणा में होने चाहिए।

कहा- अपने सारे वादे भूल गए सीएम सैनी

उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव के समय वादा किया था कि जिस दिन सरकार बनेगी, बड़े-बुजुर्गों को 6000 रुपये बुढ़ापा पेंशन, हर महिला को लाडो लक्ष्मी योजना में 3100 हर महीने, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा था कि हुड्डा सरकार वाली 100-100 गज के प्लॉट की स्कीम दोबारा शुरू करके 36 बिरादरी के गरीब, एससी, बीसी परिवारों मुफ़्त प्लॉट देंगे। अब वे सारे वादे भूल गए। जनता तो कष्ट का जीवन काट रही है, लेकिन भाजपा के नेता दीनदयाल कॉलोनियां काट रहे हैं। माईनिंग के ट्रकों की पर्ची काट रहे हैं। कुल मिलाकर भ्रष्टाचार के कांचे काट रहे हैं।

कार्यकर्ता सम्‍मेलन में ये नेता भी रहे मौजूद

इस अवसर पर विधायक इंदुराज नरवाल, पूर्व विधायक बलबीर बाल्मीकि, दिव्यांशु बुद्धिराजा, सचिन कुंडु, जिलाध्यक्ष रमेश मलिक, कंवर सिंह छोक्कर, खुशी राम जागलान, मनोज बागड़ी, फ़ोमलाल, शशि लूथरा, पूर्व मेयर सुरेश वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष जय कुमार बिंदाल मौजूद थे।

कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, शौर्यवीर, पुनीत, सतपाल रोर, अनिल मलिक, सुभाष भाटला, बलवान बाल्मीकि, सुरेन्द्र गौर, प्रियांश मलिक, नैनपाल राणा, बिजेंद्र पूनिया, सुमित घनघस, कृष्ण नोलथा, बिजेंद्र कुटानी, दीपक खटकर, जसबीर जागलान, रूबल संधु, मनीष मलिक, जोगिंदर जागलान, नीरजा, जितेंद्र ढोंचक, नीरज रिसालू, रमेश भंंडारी, राजीव कूहाड़ समेत युवा कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई के स्थानीय नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *