सटीक समाचार, मुंबई। Reliance Foundation: रिलायंस फाउंडेशन ने अमेरिका की द लीस्ट लॉडर कंपनीज चैरिटेबल फाउंडेशन (The Estée Lauder Companies Charitable Foundation) के साथ साझेदारी की घोषणा की है। द एस्टी लॉडर कंपनीज चैरिटेबल फाउंडेशन अमेरिकी कंपनी ‘द लस्टी लॉकर कंपनीज’ की चेरिटेबल संस्था है। इस साझेदारी से रिलायंस फाउंडेशन का देशभर की 10 लाख लड़कियों और युवा महिलाओं को एस्टी लॉडर कंपनिज चैरिटेबल फाउंडेशन के साथ मिलकर सशक्त बनाया जाएगा।
अमेरिका की द एस्टी लॉडर कंपनीज चैरिटेबल फाउंडेशन से साझेदारी की
कार्यक्रम की शुरुआत महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से होगी और बाद में इसे देश के दूसरे हिस्सों में भी चलाने की योजना है। इसमें 14 से 20 साल की लड़कियों और युवतियों को आत्मविश्वास, लाइफ स्किल्स, डिजिटल और वित्तीय जानकारी के साथ आगे की पढ़ाई, ट्रेनिंग और रोजगार के विकल्पों के बारे में बताया जाएगा।
ईशा अंबानी और अमेरिकी कंपनी के प्रसिडेंट ने की साझेदारी की घाेषणा
साझेदारी की घोषणा के अवसर पर रिलायंस फाउंडेशन की निदेशक ईशा अंबानी और द एस्टी लॉडर कंपनीज के प्रेसिडेंट और सीईओ स्टेफान दे ला फेवरे भी मौजूद थे। ईशा अंबानी ने कहा, “मेरा मानना है कि हर लड़की में बड़े सपने देखने का आत्मविश्वास, नेतृत्व करने का साहस और अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने का अवसर होना चाहिए।
ईशा अंबानी ने कहा- युवा महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाएंगे
ईशा अंबानी ने कहा इस साझेदारी के जरिए 10 लाख लड़कियों और युवा महिलाओं को अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचने के लिए जरूरी मजबूती देने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में रोजमर्रा की चुनौतियों से निपटने, फैसले लेने और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने पर भी जोर होगा। लड़कियों को डिजिटल टूल्स और वित्तीय सेवाओं के सुरक्षित इस्तेमाल के साथ शिक्षा, रोजगार, आजीविका और उद्यमिता से जुड़े विकल्पों की जानकारी दी जाएगी। ट्रेनिंग ऑफलाइन और डिजिटल दोनों तरीके से होगी।
यह समाचार भी पढ़िये: JIO PC से कम खर्च में पढ़ाई, कंप्यूटर संग मिलेगी एआइ की सुविधा भी
रिलायंस फाउंडेशन के सरथ मिलकर कार्य करने पर गर्व है: स्टेफान दे ला फेवरे
एस्टी लॉडर कंपनीीज के प्रेसिडेंट और सीईओ स्टेफान दे ला फेवरे ने कहा, ‘हमें रिलायंस फाउंडेशन के साथ मिलकर भारत की लड़कियों और युवा महिलाओं के लिए और अधिक अवसर तैयार करने पर गर्व है, ताकि वे आधुनिक कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए जरूरी कौशल हासिल कर सकें।’
उन्होंने कहा कि द’ एस्टी लाॅडर कंपनीज की स्थापना एक असाधरण उद्यमी महिला ने की थी और आज हमारी वैश्विक कार्यबल में 89 प्रतिशत महिलाएं हैं। ऐसे में हमें पता है कि महिलाओं को सीखने, नेतृत्व करने और अपना भविष्य बनाने का मौका मिलता है तो कितना बड़ा बदलाव ला सकती हैं।
करीब 20 साल से भारत में सक्रिय है ए एस्टी लॉडर कंपनीज
बता दें कि द एस्टी लाॅडर कंपनीज लंबे समय से भारत में चेरिटेबल कार्य में सक्रिय रही है। यह कंपनी और इसकी फाउंडेशन करीब 20 वर्ष से भारत में विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर महिलाओं और लड़कियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और उद्ममिता को लेकर कार्य कर रहा है।
रिलायंस फाउंडेशन 2010 से महिलाओं व लड़कियों को सशक्त करने में जुटा है
बता दें कि रिलायंस फाउंडेशन 2010 से महिलाओं और लड़कियों के लिए शिक्षा, खेल, आजीविका और दूसरे क्षेत्रों में काम कर रहा है। नई साझेदारी इसी काम को आगे बढ़ाते हुए लड़कियों को अपने जीवन के अगले चरण के बारे में ज्यादा जानकारी और बेहतर फैसले लेने की क्षमता देने पर केंद्रित होगी।
द एस्टी लॉडर कंपनीज और इसके फाउंडेशन के बारे में जानें
द एस्टी लॉडर कंपनीज की स्थापना 1946 में अमेरिका के न्यूयार्क में हुई थी। इसकी स्थापना एस्टी लॉडर (Estee Lauder) और उनके पति जोसेफ लॉडर (Joseph Lauder) ने की थी। यह बहुराष्ट्रीय कंपनी (मल्टी नेशनल कंपनी) है और स्किनकेयर, मेकअप, खूशबू और हेयरकेयर के लग्जरी प्रोडक्ट बनाती और बेचती है। इसका कारोबार करीब 150 देशों तक फैला हुआ है। कंपनी काे प्रीमियम ब्यूटी प्रोडक्ट के क्षेद्ध में लीडर माना जाता है।
इसके साथ ही कंंपनी अपने चैरिटेबल फाउंडेशन के जरिये लड़कियों और महिलाओं की उन्नति, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कार्य कर रही है। द एस्टी लॉडर कंपनीज चैरिटेबल फाउंंडेशन (ELCCF) उन संगठनों व संस्थाओं की मदद करता है, जो महिलाओं के स्वास्थ्य व शिक्षा और उन्नति के लिए कार्य करते हैं।
फाउंडेशन विश्व भर में महिलाओं और लड़कियों की शिक्षा-स्वास्थ्य, वर्कफोर्स में भागीदारी और नेतृत्व क्षमता विकास के लिए संचालित कार्यक्रमाें में निवेश करता है। यह ब्रेस्ट कैंसर और महिलाओं के स्वास्थ्य के क्षेत्र में नइ्र खोज करनेवाले वैज्ञानिकों व प्रैक्टिशनरों की भी सहायता करता है।


Pingback: पंजाब में आम आदमी क्लीनिक की संख्या 1244 हुई, 154 और जनता को समर्पित - Sateek Samachar
Pingback: रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 11.40 लाख कर्मियों को मिलेगा 78 दिनों का बोनस - Sateek Samachar