अब एयर इंडिया की फ्लाईट से आया हाइजैक का मैसेज, जर्मनी से आ रहे विमान की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, गहन जांच के बाद दिल्‍ली रवाना

Air India Flight: एयर इंडिया की फ्लाईट की हाईजैक का मैसेज मिलने के बाद जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। (फाइल फोटो)
Air India Flight: एयर इंडिया की फ्लाईट की हाईजैक का मैसेज मिलने के बाद जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। (फाइल फोटो)
Last Updated: 14 Oct, 2026 at 02:28 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, जयपुर। Air India Flight: अब एयर इंडिया की एक फ्लाईट से हाईजैक का मैसेज आया और इसके बाद हड़कंप मच गया। जर्मनी के फ्रैंंकफर्ट से आ रहे इस विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हाईजैक का 7500 कोड वाला मैसेज अ‍हमदाबाद एटीएस (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) को मैसेज आया था। इसके बाद विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान की जांच के बाद उसे यात्रियों के साथ दिल्‍ली उड़ान भरने की अनुमति दे दी गई। विमान दिल्‍ली रवाना हो गया।

पहले समझा गया था कि पायलटों ने गलती से अलर्ट बटन दबा दिया था, लेकिन बताया जाता कि पूछताछ में पालयटों ने इससे इन्‍कार किया है। विमान की तकनीकी जांच की जा रही है कि यह मैसेज कैसे आया।

विमान से 7500 का अलर्ट मैसेज मिला था

जानकारी के अनुसार, विमान में करीब 300 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। इस फ्लाइ्ट ने फ्रैंंकफर्ट से 13 अक्‍टूबर की रात 9.45 बजे उड़ान भरी थी और इसे 14 अक्‍टूबर को सुबह 10.40 बजे दिल्‍ली में लैंड करना था। बुधवार सुबह अहमदाबाद एटीएस को इस विमान से हाईजैक का मैसेज कोड 7500 प्राप्‍त हुआ।

जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई

अहमदाबाद एटीएस ने इस मैसेज को जयपुर एटीएस को भेजा। इसके बाद विमान की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं। इसके बाद जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई और सभी तरह की आपातकालीन व्‍यवस्‍थाएं चाक-चौबंद कर दी गई।

पायलट से पूछताछ, विमान की हुई गहन जांच

पहले बताया जा रहा था कि पायलट ने गलती से 7500 वाला अलर्ट बटन दवा दिया था, लेकिन जानकारी के अनुसार पायलट ने अलर्ट बटन दबाने से इन्‍कार किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि किसी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से यह मैसेज आया था। लैंड‍िंंग के बाद विमान की गहन छानबीन की गई। यात्रियों के सामान की भी जांंच की गई। जांच में किसी तरह की कोई संदिग्‍ध वस्‍तु नहीं मिली।

विमान की जांच जारी

पायलटों से लंबी पूछताछ हुई। विमान की अभी भी गहन जांच गई। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने के बाद एयरक्राफ्ट मेंटिनेंस इंजीनियरों ने विमान की जांच की की। यह तकनीकी जांच की गई कि यह अलर्ट कैसे आया। मीड‍िया रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि पायलटों ने गलती से अलर्ट बटन दबाने की बात से पूरी तरह इन्‍कार कर दिया। अभी इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं आया है और न ही इस बारे में किसी तरह की पुष्टि की गई है।

सुरक्षा एजेंसियों की जांच के बाद वि एयरक्राफ्ट मेंटिनेंस इंजीनियर्स को भी मौके पर बुलाया गया है। वहीं, अब इस पूरे मामले की जांच DGCA करेगा।

इसके बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि हाईजैक का संकेत देने वाला 7500 कोड आखिर किसने और किन परिस्थितियों में एक्टिव किया था।

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *