सटीक समाचार, जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान (Indigo Flight) खराब मौसम में फंंस गया। इंडिगो की फ्लाइट ने लैंडिंग करने के प्रयास के दौरान रनवे को छूकर दोबारा उड़ान भरी। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। विमान जयपुर के आसमान में करीब 44 मिनट तक चक्कर लगाता रहा। इस दौरान यात्रियों की जान अटकी रही। इस विमान में क्रू मेंबर सहित 120 यात्री सवार थे।
हैदराबाद से जयपुर आ रही थी 6ई-913 नंबर फ्लाइट
जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-913 हैदराबाद से जयपुर आ रही थी। यह फ्लाइट जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंची तो उस समय मौसम खराब था। इस दौरान पायलट ने विमान की लैंडिंग का प्रयास किया तो उन्हें अचानक विमान का संतुलन सही नहीं लगा। विमान ने रनवे छू लिया था, लेकिन पायलटों ने सतर्कताऔर तत्नृपरता दिखाते हुए विमान को ऊपर हवा में उड़ा दिया।
जयपुर के आसमान में चक्कर लगती रही फ्लाइट
विमान के लैंडिंग करते -करते अचानक टेक ऑफ करने से अंदर बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। विमान जयपुर के ऊपर करीब 44 मिनट तक चक्कर लगाता रहा। इस दौरान यात्रियों की जान हलक में अटकी रही। एयरपोर्ट पर भी अफरातफरी मची रही। एयाृरपुर पर इमरजेंसी सेवाओं को तैनात कर दिया गया।
सुरक्षित लैंडिग के बाद लोगों ने ली राहत की सांस
बाद में मौसम में सुधार होने के बाद पायलटों ने फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग कराई तो सभी ने राहत की सांस ली। विमान में क्रू मेंबर सहित 120 लोग सवार थे। दरअसल, विमान को जयपुर एयरपोर्ट पर दिन में 1.45 बजे लैंड करना था। इस दौरान मौसम खराब हो गया। तज हवा के साथ बारिश होने लगी।
यह समाचार भी पढ़िये: New Currency: देश में जल्द चलेंगे 10 और 20 रुपये के प्लास्टिक के नोट, सरकार ने दी मंजूरी, ट्रायल के लिए 200 करोड़ के नोट छपेंगे
मौसम खराब था, तेज हवा के साथ बारिश हो रही थी
ऐसे में पायलटों ने लैंडिंग का प्रयास किया तो उन्हें इसमें जोखिम लगा और विमान ने जब रनवे छुआ ही था कि इसे ऊंचा उठा दिया। इसके बाद मौसम को देखते हुए एटीसी (एयर ट्रैफिक कट्रोल ) ने पायलटों से फ्लाइट को होल्ड पर रखने को कहा। विमान जयपुर के आसमान पर करीब 44 मिनट तक चक्कर लगाता रहा। मौसम में सुधार हुआ तो एटीसी ने इंडिगो फ्लाइट को लैंडिंग की अनुमति दे दी। विमान 2.14 बजे सुरक्षित लैंड कर गया।
यह समाचार भी पढ़िये: China Plane Landing: चीन के प्लेन की लखनऊ एयरपोर्ट पर Landing, दो घंटे बाद काठमांडू की ओर भरी उड़ान, सामने आया यह कारण
एक दिन पहले राजकोट में इंडिगो के अन्य विमान की हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग
बता दें कि मंगलवार को इंडिगो की एक फ्लाइट गुजरात के राजकोट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। यह विमान दुबई से महाराष्ट्र के मुंबई जा रहा था। रास्ते में पायलटों को विमान के कार्गो कंपाटमेंट से धुआं निकलने की जानकारी मिली तो उन्होंंने एटीसी से संपर्क करने के बाद फ्लाइट का रुट बदल कर इसे राजकोट एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया। राजकोट एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग सुरक्षित तरीके से हो गई। क्रू मेंबर सहित सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित निकाल लिया गया।
