China Plane Landing: चीन के प्‍लेन की लखनऊ एयरपोर्ट पर Landing, दो घंटे बाद काठमांडू की ओर भरी उड़ान, सामने आया यह कारण

चाइना साउर्थन एयरलााइन के विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग हुई। (फाइल फाेटो सोशल मीडिया)
चाइना साउर्थन एयरलााइन के विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग हुई। (फाइल फाेटो सोशल मीडिया)

सटीक समाचार, नई दिल्‍ली। China Plane Landing : लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार देर रात चीन के एक विमान की लैंडिंग हुई। यह विमान दो घंंटे से अधिक सयम तक वहां खड़ा रहा और फिर रात करीब दो बजे नेपाल के काठमांठू के लिए उड़ान भरी। चाईना साउर्थन एयरलाइन का यह यात्री विमान डायवर्ट होकर लखनऊ पहुंचा था।

काठमांडू में मौसम खराब होने के कारण पायलटों ने विमान को डायवर्ट किया

जानकारी के अनुसार, चाईना सदर्न एयरलाइन (China Southern Airline) की फ्लाइट नंबर CZ 3067 नेपाल में मौसम खराब होने के कारण लखनऊ डायवर्ट की गई। इस विमान में 159 यात्री सवार थे और यह एयरबस का ए 320नियो (A320 Neo) एयरक्राफ्ट था। बाद में नेपाल में मौसम ठीक होने के बाद विमान ने काठमांडू रवाना हो गया। चाईना साउथर्न एयरलाइन का यह विमान चीन के ग्‍वांगझोउ से नेपाल की राजधानी काठमांडू के लिए उड़ान भरी थी। काठमांंडो में मौसम खराब था। इस कारण वहां एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल ) ने विमान को काठमांडू में लैंड करने की अनुमति नहीं दी।

नेपाल में लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली थी

इसके बाद, पायलटों ने कुछ देर हवा में ही इंतजार किया, लेकिन मौसम की स्थिति में सुधार न होने के कारण लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। विमान नेपाल की राजधानी में नहीं उतर सका तो पायलटों ने इसे किसी नजदीकी एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट करने का फैसला किया। रात करीब 10.57 बजे (10.57 PM) पायलटों ने विमान को भारत के लखनऊ एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया और लखनऊ एटीसी को इस बारे में सूचित किया।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : Punjab In Modi Cabinet: मोदी मंत्रिमंडल में पंजाब से कोई मंत्री नहीं, राघव चढ्ढ़ा सहित तीन नाम चर्चा में, बिट्टू को मिलेगी यह नई भूमिका

स्थिति को ध्‍यान में रखते हुए लखनऊ एटीसी ने विमान की लैंडिंग की अनुमति दे दी। लैंडिंग से पहले एयरपोर्ट पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए इमरजेंसी सेवा को तैनात कर दिया गया। एटीसी का ग्रीन सिगनल मिलने के बाद विमान की रात करीब 11.18 बजे 11.18 PM) चौधरी चरण सिंह अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डा पर सुरक्षित लैंडिंग कर ली। इसके बाद पलायटों और यात्रियों सहित लखनऊ एयरपोर्ट के अधिकारियों ने चैन की सांस ली।

रात दो बजे काठमांडू के लिए टेक ऑफ किया विमान ने

विमान करीब ढ़ाई घंटे से अधिक समय तक लखनऊ एयरपोर्ट पर खड़ा रहा और पायलट कांठमांडू में मौसम ठीक हाेने का इंतजार करते रहे। रात करीब दो बजे (2.00 PM) काठमांडू में मौसम ठीक होने की जानकारी मिलने के बाद विमान ने लखनऊ से टेकऑफ किया। चीनी विमान के काठमांडू के लिए उड़ान भरने के बाद लखनऊ एयरपोर्ट के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। बाद में प्‍लेन के काठमांंडू में सुरक्षित लैंडिंग की खबर है।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : Laxman On Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी पर वीवीएस लक्ष्‍मण ने कही बड़ी बात, बोले- वर्ल्‍ड क्रिकेट में तोड़ सकता है सारे रिकार्ड

1 Comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *