Mawan Dhiyan Satkar Yojana: पंजाब में 40 लाख नई महिलाओं ने सम्‍मान राशि के लिए कराया पंजीकरण, दो दिन बाद खाते में आएगी राशि

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने रुपनगर में सभा को संबोधित किया। (सौजन्‍य पेजाब डीपीआरओ)
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने रुपनगर में सभा को संबोधित किया। (सौजन्‍य पेजाब डीपीआरओ)
Last Updated: 30 Jul, 2026 at 01:48 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, रूपनगर। पंजाब में मुख्‍यमंत्री मांवा धीयां सत्‍कार योजना (Mawan Dhiyan Satkar Yojana) के तहत 40 लाख नई महिलाओं ने अपना पंजीकरण कराया है। मुख्‍यमंत्री भगवंत सिं‍ह मान ने कहा कि इन महिलाओं के बैंक खातों में एक अगस्‍त को सम्‍मान राशि आएगी। बता दें कि जुलाई में राज्‍य में करीब 33 लाख महिलाओं के खाते में सम्‍मान राशि डाली गई है। इस तरह पंजाब में अब 73 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।

पंजाब में अब कुल 73 लाख महिलाएं योजना के अंतर्गत आईं

रूपनगर के सरकारी कॉलेज मैदान में आयोजित सभा में मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब की आपसी भाईचारे और सद्भावना की परंपरा उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि 40 लाख नई पंजीकृत महिलाओं को एक अगस्त से वित्तीय सहायता मिलेगी। उन्होंने दोहराया कि सरकार जनपक्षीय पहलों के माध्यम से जनता का पैसा जनता को ही वापस लौटा रही है।

एक अगस्‍त को 40 लाख महिलाओं के खातों में आएगी राशि

बता दें कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने पिछले महीने से नई मुख्‍यमंत्री मावां धीयां सत्‍कार योजना शुरू की थी। इसके तहत करीब जुलाई में करीब 33 लाख महिलाओं के बैंक खातों में राशि ट्रांंसफर की थी। इस योजना के तहत सामान्‍य वर्ग की महिलाओं के खातों में 3000 रुपये और अनुसूचित जाति की महिलाओं के खातों में 4500 रुपये डाले गए थे। यह राश‍ि तीन महीने की थी। याेजना के तहत सामान्‍य वर्ग की महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपये और अनुसूचित जाति की महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये दिए जाते हैं।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : Indigo Flight ने जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान रनवे छूकर भरी उड़ान, हवा में 44 मिनट तक काटता रहा चक्‍कर, यात्रियों की अटकी रही जान

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि 1 अगस्‍त को योजना के तहत नई पंजीकृत सामान्‍य वर्ग की महिलाओं के बैंक खातों में 3000-3000 रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। नई पंजीकृत अनुसूचित जाति की महिलाओं के बैंक खाताें में 4500-4500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। इस तरह अब राज्‍य में 73 लाख महिलाएं मुख्‍यमंत्री मावां धीयां सत्‍कार योजना के लाभ लेंगी।

भगवंम मान ने कहा, हम शांति और सद्भाव के लिए वचनबद्ध

भगवंत मान ने आगे कहा कि हमारी सरकार राज्य में शांति, धार्मिक सद्भावना और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए वचनबद्ध है। हम महान गुरुओं, संतों, महात्माओं और पैगंबरों द्वारा दिखाए गए सत्य के मार्ग पर चल रहे हैं। हमारा ध्यान पंजाब के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल के माध्यम से सशक्त बनाने पर है, ताकि वे उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकें। पंजाब की उपजाऊ धरती पर सब कुछ उग सकता है, लेकिन नफरत के बीज इस पवित्र धरती पर कभी नहीं उग सकते।

उन्‍होंने पंजाब की आपसी भाईचारे की महान विरासत के बारे में चर्चा की। उन्‍होंने कहा कि हमारे महान गुरुओं ने हमें धार्मिक सद्भावना, शांति और भाईचारे का मार्ग दिखाया है और पंजाबी सभी त्योहार मिलकर मनाते हैं।

आप सरकार सभी धर्मों को देती है सम्‍मान

सभी धर्मों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह बहुत गर्व और संतोष की बात है कि राज्य सरकार ने हर धर्म को समान सम्मान दिया है। एक धर्मनिरपेक्ष सरकार के रूप में हमने ऐसे कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर मनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए हैं। हमने ‘हिंद की चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रम आयोजित किए और श्री गुरु रविदास जी के आगामी 650वें प्रकाश पर्व को भी भव्य स्तर पर मनाने के लिए विशेष तैयारियां कर रहे हैं।

मुख्‍यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का दायरा बढ़ाया

उन्‍होंने ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ का उल्लेख किया। मान ने कहा कि हम अपने आपको सौभाग्यशाली मानती है कि ऐसे विशाल कार्यक्रमों का आयोजन करने का अवसर मिला है और इसमें कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। हमने श्रद्धालुओं को श्री हरिमंदिर साहिब, दुर्गियाना मंदिर, भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल, श्री आनंदपुर साहिब, नैना देवी जी तथा अन्य पवित्र स्थलों की निःशुल्क यात्रा कराने के लिए ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ शुरू की थी। अब इस योजना का विस्तार करते हुए हरिद्वार, खाटू श्याम जी महाराज, सालासर बालाजी तथा अन्य पवित्र स्थलों की निःशुल्क यात्रा को भी इसमें शामिल किया गया है।

यह भी समाचार पढ़िये: New Currency: देश में जल्‍द चलेंगे 10 और 20 रुपये के प्‍लास्टिक के नोट, सरकार ने दी मंजूरी, ट्रायल के लिए 200 करोड़ के नोट छपेंगे

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *